हरियाणा

उत्तमी बाई स्कूल की छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

भिवानी, (ब्यूरो): श्रीमती उत्तमी बाई आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लता मंगेशकर सदन की ओर से काव्य पाठ, पोस्टर मैकिंग और सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन सदन प्रभारी सविता की देखरेख में दो वर्गों कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में किया गया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रमुख देश प्रेम, मां और समसामयिक थे जिसमें 50 छात्राओं ने प्रतिभागिता दी। काव्य पाठ में निकिता, जानवी, सान्या, सुरक्षा और तन्वी की प्रस्तुति सर्वोत्तम रही। पोस्टर मेंकिंग में छात्राओं ने जलसंरक्षण, बेटी बचाओ, चन्द्रयान, महिला सशक्तिकरण आदि विषयों का संदेश दिया। इसमें कक्षा 11वीं की निकिता, 12वीं की शीनू और नौंवी की सारिका की कलाकृतियां सर्वोत्तम रही। कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग सुलेख प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम में छठी की सान्या, आठवीं की सिद्धिया, छठी की दृष्टि, 12वीं की निशा और 10वीं की भावना व साक्षी, हिन्दी माध्यम में कक्षा आठवीं की खुशी व पंखुड़ी, सातवीं की दृष्टि, 10वीं की साक्षी, 12वीं की ममता और नंदिनी का प्रयास सराहनीय रहा। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सतप्रकाश गिरधर, सचिव सीपी चावला, सदस्या आशा अवस्थी, सूक्षा वधवा ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दी। प्राचार्या अनीता बासोतिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं प्रतिभा निखारने का माध्यम होती हैं। जिससे शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। निर्णायक मंडल की भूमिका धीरज, रेनू तंवर, कृष्णा सेन, भूमिका और मंजु ने निभाई। इस अवसर पर समस्त सटाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button