कैथल में रविदास जयंती पर हुआ बवाल, सत्संग कर रही महिलाओं पर किया पथराव, दो गिरफ्तार

कैथ : कैथल शहर के बलराज नगर में संत रविदास जयंती न मनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात पथराव और हिंसा तक पहुंच गई। सत्संग के दौरान हुए झगड़े में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंटें और पत्थर बरसाए, जिसमें पांच महिलाएं घायल हो गईं। दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानें क्या है मामला
अंबेडकर सभा के प्रधान प्रधान जगदीश चंद्र ने बताया कि वीरवार शाम बलराज नगर में उनके समाज की महिलाओं द्वारा संत रविदास जयंती मनाने के लिए सत्संग और पालकी यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन तभी कुछ शरारती युवाओं ने पालकी यात्रा निकालने का विरोध किया, जिससे माहौल गरम हो गया। देखते ही देखते विवाद अधिक बढ़ गया और युवाओं ने उनपर पथराव शुरू कर दिया। चंद्र ने बताया, आरोपी भी इसी समाज से हैं।