Business

Stock Market Loss: शेयर बाजार में कोहराम! टॉप 10 में से 9 कंपनियों के ₹2.18 लाख करोड़ डूबे; एयरटेल को सबसे बड़ा झटका

पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिहाज से काफी खराब देखने को मिला. सेंसेक्स में 1500 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. जिसकी वजह से शेयर बाजार की टॉप 10 में से 9 कंपनियों की वैल्यूएशन में भारी गिरावट देखने केो मिली. इन 9 कंपनियों के मार्केट कैप को 2.18 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ. जिसमें सबसे ज्यादा नुकसान भारती एयरटेल को हुआ है. जबकि सिर्फ एक कंपनी ऐसी रही है जिसके मार्केट कैप में बढ़ोतरी देखने को मिली, जिसका नाम है हिंदुस्तान यूनिलीवर. एचयूएल के मार्केट कैप में मामूली करीब 5,500 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस कंपनी को कितना नुकसान हुआ है.

किस कंपनी को हुआ कितना नुकसान

    1. देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यूएशन 55,852.12 करोड़ रुपए गिरकर 10,71,853.25 करोड़ रुपए हो गई.
    2. वहीं दूसरी ओर देश का सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर HDFC बैंक की वैल्यूएशन 37,580.1 करोड़ रुपए गिरकर 13,65,659.38 करोड़ रुपए हो गई.
    3. देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट वैल्यूएशन Rs 34,846.12 करोड़ घटकर Rs 18,86,832.66 करोड़ हो गया.
    4. देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी बजाज फाइनेंस का मार्केट वैल्यूएशन Rs 20,316.41 करोड़ घटकर Rs 6,20,070.59 करोड़ हो गया.
  1. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मार्केट कैपिटलाइजेशन (mcap) Rs 18,180.89 करोड़ घटकर Rs 9,53,872.59 करोड़ हो गया.
  2. देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) का वैल्यूएशन Rs 14,990.24 करोड़ घटकर Rs 5,37,213.68 करोड़ हो गया.
  3. देश की सबसे बड़ी इंफ्रा कंपनी लार्सन एंड टूब्रो का वैल्यूएशन Rs 13,714.85 करोड़ घटकर Rs 5,88,837.39 करोड़ हो गया.
  4. देश का सबसे बड़ा सरकारी लेंडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का mcap Rs 13,061.33 करोड़ घटकर Rs 11,09,520.23 करोड़ हो गया.
  5. देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर ICICI बैंक का वैल्यूएशन 10,360.03 करोड़ रुपए घटकर 9,86,986.64 करोड़ रुपए हो गया.
  6. देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर में 5,462.81 करोड़ रुपए जुड़े, जिससे उसका mcap 5,49,393.18 करोड़ रुपए हो गया.

 

क्यों आई गिरावट

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे वैल्यूएबल कंपनी का टाइटल बरकरार रखा, उसके बाद HDFC बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, TCS, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और LIC का नंबर आता है. पिछले हफ़्ते, BSE बेंचमार्क 1,527.52 पॉइंट या 1.84 परसेंट गिरा. रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के SVP, रिसर्च, अजीत मिश्रा ने कहा कि लगातार जियोपॉलिटिकल टेंशन और टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में कमज़ोरी से सेंटिमेंट पर असर पड़ने की वजह से इक्विटी मार्केट हफ़्ते के आखिर में काफ़ी दबाव में रहे.

Related Articles

Back to top button