हरियाणा

यमुनानगर: कलेसर नेशनल पार्क की सुरक्षा अब AI के हवाले, 42 मीटर ऊंचे स्मार्ट टावर से होगी शिकारियों और आग की निगरानी

यमुनानगर:  हरियाणा का कलेसर नेशनल पार्क अब केवल प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी हाई-टेक सुरक्षा के लिए भी जाना जाएगा। वन्यजीवों के संरक्षण और जंगलों की सुरक्षा के लिए हरियाणा सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब कलेसर के घने जंगलों की निगरानी कोई इंसान नहीं, बल्कि ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ यानी AI  करेगा। जंगल में लगी आग हो या शिकारियों की घुसपैठ हर छोटी-बड़ी हलचल पर अब पलक झपकते ही विभाग को सूचना मिल जाएगी।

वन विभाग की योजना के अनुसार, जंगल के बीचों-बीच 42 मीटर ऊंचा एक विशाल टावर लगाया जाएगा, जबकि दूसरा टावर वाइल्डलाइफ विभाग के ऑफिस में स्थापित होगा। ये टावर महज लोहे के ढांचे नहीं, बल्कि AI आधारित स्मार्ट निगरानी प्रणाली का हिस्सा होंगे। इन पर लगे हाई-रेजोल्यूशन कैमरे और सेंसर रियल टाइम डेटा एनालाइज करेंगे। पंचकूला की मुख्य वन संरक्षक बी. निवेदिता के अनुसार, यह तकनीक न केवल जंगलों को सुरक्षित रखेगी, बल्कि मानव और वन्यजीवों के बीच होने वाले संघर्ष को कम करने में भी मददगार साबित होगी।

Related Articles

Back to top button