एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

सुर्खियों में सोनीपत का मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल, प्रिंसिपल ने किया करोड़ों का गबन

सोनीपत: राई स्तिथ प्रदेश का पहला खेल स्कूल मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। स्पोर्ट्स स्कूल के प्रिंसिपल रहे अशोक मोर पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगे थे, अब वो जांच में सही पाए गए हैं। सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी की जांच में अशोक मोर दोषी पाए गए हैं। जिसके बाद सरकार द्वारा मंगलवार को एक पत्र जारी कर अशोक मोर को प्रिंसिपल के पद से हटाने के आदेश दिए हैं। अशोक मोर पर साल 2022 में करोड़ों रुपए के गबन के आरोप लगे थे।

राई में मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल बनाया गया है, जहां पर बच्चों के भविष्य को संवारा जाता है, हालांकि स्कूल से यूनिवर्सिटी की घोषणा के बाद मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बना दी गई है, लेकिन एक बार फिर मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल सुर्खियों गबन मामले को लेक सुर्खियां बटोर रहा है। राई स्पोर्ट्स स्कूल के प्रिंसिपल रहे अशोक मोर पर साल 2022 में करोड़ों रुपए के गबन के आरोप लगे थे। प्रिंसिपल रहे अशोक मोर ने एक करोड़ 35 लाख से ज्यादा के कार्य सरकार से बिना परमिशन के करवाए थे। जिन में स्कूल में स्विमिंग पूल की रिपेयरिंग का कार्य भी शामिल है, जो पीडब्ल्यूडी विभाग को करना था, लेकिन बगैर इजाजत के ही वह कार्य करवा दिया गया।

इसके साथ ही अशोक मोर ने स्कूल में दाखिला प्रक्रिया में भी बदलाव किया, स्कूल में कृषि योग्य भूमि को भी बगैर इजाजत के ही लड़कियों के गोल्फ कोर्स बना दिया गया था। जिसमें सरकार की कोई भी इजाजत नहीं ली गई। वहीं इन खामियों के बाद अशोक मोर पर एक जांच कमेटी बनाई गई थी। जिस कमेटी की जांच में अशोक मोर दोषी पाए गए हैं। आज सरकार द्वारा एक पत्र जारी कर अशोक मोड़ को प्रिंसिपल के पद से हटाने का आदेश दिया गया है, हालांकि इस मामले में 6 महीने पहले अशोक मोड़ को सस्पेंड कर दिया गया था।

मामले में जानकारी देते हुए स्कूल की वाइस प्रिंसिपल मौसमी सिंह ने बताया कि उन्हें सरकार द्वारा एक पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल रहे अशोक मोड़ को पद से हटाने के आदेश प्राप्त हुए हैं। अशोक मोड़ पर सन 2022 में गबन के आरोप लगे थे और एक जांच कमेटी इस मामले में जांच कर रही थी। जांच कमेटी ने आरोप सही पाया है। है। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। मौसमी सिंह ने बताया कि अशोक मोर पर करोड़ों रुपए के गबन के आरोप लगाए गए थे, इसके साथ ही उन्होंने स्कूल के कई कार्यों में बगैर किसी परमिशन के छेड़खानी की थी। अशोक मोर सोनीपत से महिला जिला अध्यक्ष सोनिया मोर के पति हैं।

Related Articles

Back to top button