हरियाणा

सोनीपत NH-44 हादसा: फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से टकराई वोल्वो बस, परिचालक की मौत, कई घायल

सोनीपत : सोनीपत उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक सूचना मिली कि सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर राई रेस्ट हाउस के सामने से गुजर रहे फ्लाईओवर पर एक निजी वोल्वो बस हादसे का शिकार हो गई। आनन फानन में दमकल विभाग और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट किया गया। मौके पर राई थाना पुलिस पहुंची और निजी वोल्वो बस में सवार घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया जहां बस के परिचालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हुई है।

PunjabKesari

चालक ज़िंदगी-मौत के बीच लड़ रहा जंग

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर से दिल्ली के लिए एक निजी वोल्वो बस का संचालन होता है और जब वह बस सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर राई रेस्ट हाउस के फ्लाईओवर पर पहुंची तो फ्लाईओवर पर खराब खड़े ट्रक से जा टकराई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार तेज़ थी और उसने ट्रक को भी पलटा दिया। इस हादसे में वोल्वो बस परिचालक ने दम तोड़ दिया और बस में करीब पांच से छह अन्य सवारियों को गंभीर चोट आई है जबकि चालक ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने फ्लाईओवर को राहत बचाव कार्य के लिए कुछ देर के लिए बंद भी कर दिया ताकि यहां से राहत बचाव कार्य में कोई बाधा ना आ सकें।

PunjabKesari

वहीं इस हादसे की जानकारी देते हुए राई थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि पानीपत की तरफ से आ रही एक निजी वोल्वो बस एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें परिचालक की मौत हो गई है और चालक समेत कई सवारियों को चोट आई है।

Related Articles

Back to top button