हरियाणा

हुड्डा ने सरकार पर लगया आरोप , बोले- हरियाणा में भाजपा शासन में विकास पर लगा पूर्ण विराम’

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन में विकास पर ‘पूर्ण विराम’ लग गया है, जबकि कर्ज, अपराध और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता ने हाल ही में हुए विधानसभा और नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पर पहले ही ‘पूर्ण विराम’ लगा दिया है। सैनी ने विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश ने तीव्र प्रगति की है।

वहीं, हुड्डा ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने राज्य को 5,16,007 करोड़ रुपये के कर्ज में डुबो दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘1966 से 2014-15 तक राज्य पर केवल 70,000 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो अब बढ़कर 3,52,819 करोड़ रुपये हो गया है।’

Related Articles

Back to top button