हरियाणा

पानी निकासी के लिए बनाए जाएंगे नए चैनल: श्रुति चौधरी

शासन और प्रशासन जल भराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी में गंभीरता से लगा है

तोशाम (वीरेन्द्र): महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि अब की बार मानसून की बारिश प्राकृतिक आपदा के रूप में आई है। जिला भिवानी के साथ-साथ पूरे हरियाणा प्रदेश में सरकार पानी निकासी को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार पूरा शासन और प्रशासन संसाधनों के साथ में जल भराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी में जुटा है। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी के लिए अलग से नए चैनल भी बनाए जाएंगे और और भविष्य में बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए परियोजना पर काम किया जाएगा। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी मंगलवार को तोशाम विधानसभा क्षेत्र के गांव सागवान में जल भराव का जायजा लेने के दौरान तोशाम के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते ड्रेन ओवर फ्लो हो गई हैं और ड्रेनों के टूटने का कारण भी अत्यधिक बारिश रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के साथ-साथ अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी पानी निकासी को लेकर फील्ड में उतरे हुए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं तोशाम क्षेत्र के गांवों में जलभराव को गंभीर हैं तथा निरंतर उनसे जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बारिश से किसानों और आमजन को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। फसलों में हुए नुकसान के लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। इसके अलावा मकान या पशु और नुकसान के लिए सरकार द्वारा राशि निर्धारित की गई है। इस दौरान उपायुक्त साहिल गुप्ता, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ सतबीर कादयान, एसडीएम रवि मीणा, चीफ इंजीनियर सतीश जैन, अधीक्षक अभियंता ओपी बिश्नोई, कार्यकारी अभियंता मनीष आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button