पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 20 अगस्त 2024
इतिहास की 20 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 20 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 अगस्त 2024*
*मंगलवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा – 20:35 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 27:10 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* बालव – 10:17 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* अतिगण्ड – 20:55 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 05:53
*🌄सूर्यास्त-* 18:55
*🌙चन्द्रोदय-* 19:34
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 15:39 से 17:17
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज मंगलवार को 👉 भाद्रपद बदी प्रतिपदा 20:35 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , भाद्रपद मास कृष्णपक्ष प्रारम्भ , भाद्रपद मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ , गुरु मृगशिरा नक्षत्र में 16:10 पर , इष्टि , अशून्य शयन द्वितीया व्रत (कल भी) , दधि त्याग व्रत प्रारम्भ (भाद्रपद मास में दधित्याग करना चाहिए) , पंचक जारी , त्रिपुष्कर योग 27:09 से सूर्योदय तक , गायत्री जपम् , मंगलागौरी पूजन , खोरदाद , साल , श्री नीलकण्ठेश्वर यात्रा प्रारम्भ , मेला श्री गोगा जी मेड़ी प्रारम्भ , सद्भावना दिवस (श्री राजीव गाँधी का जन्म दिवस) , श्री डी. देवराज अर्स जयन्ती , श्री सिद्धारूढ़ स्वामी जी पुण्यतिथि , संत श्री हरचंद सिंह लोंगोवाल स्मृति दिवस , विश्व मच्छर दिवस व ऊर्जा अक्षय दिवस (भारत)।_*
*_🔅कल बुधवार को 👉 भाद्रपद बदी द्वितीया 17:09 तक पश्चात् तृतीया शुरु , अशून्य शयन द्वितीया व्रत , पंचक जारी।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*आस्ते भग आसीनस्यो-*
*र्ध्वस्तिष्ठति तिष्ठतः ।*
*शेते निपद्यमानस्य चराति*
*चरतो भगश्चरैवेति ॥* *भावार्थ👉*
_जो मनुष्य बैठा रहता है, उसका सौभाग्य (भग) भी रुका रहता है । जो उठ खड़ा होता है उसका सौभाग्य भी उसी प्रकार उठता है । जो पड़ा या लेटा रहता है उसका सौभाग्य भी सो जाता है । और जो विचरण में लगता है उसका सौभाग्य भी चलने लगता है। इसलिए तुम विचरण ही करते रहो।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 अगस्त 2024 , मंगलवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आपकी योग्यता उभरकर सबके सामने आएगी। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। जीवनसाथी व आपका आपसी सहयोग रहेगा। घर तथा व्यवसाय संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज कड़ी मेहनत व परिश्रम से बेहतर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले किसी जानकार के साथ अच्छी तरह सलाह-मशविरा अवश्य कर लें। नौकरी में तबादला या किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप में हिम्मत और साहस भरपूर रहेगा। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई भी तरीका अपनाकर सफलता हासिल करेंगे। किसी मनोहर जगह जाकर बदलते मौसम और प्रकृति का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
समय तरक्की दायक चल रहा है। लक्ष्य को पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। मीडिया, कला, ऑनलाइन आदि से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुछ अनूठा या नया करने की धुन सवार रहेगी। रूपए-पैसे के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। उन्हें अपनी योग्यता व कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने का भरपूर मौका मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बॉस व अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। धन प्राप्ति के योग प्रबल बने हुए हैं इसलिए अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी मित्र की सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
काम में विस्तार की योजना को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। परंतु शेयर, सट्टा जैसे रिस्की काम में निवेश करने से बचें। नौकरी में बॉस या अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी जो कि भविष्य संबंधी कार्यों के लिए फायदेमंद साबित रहेगी। परिवार तथा परिवार जनों की जरूरतों व इच्छाओं को प्राथमिकता देना उनके मन में आपके प्रति सम्मान उत्पन्न करेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवसायिक गतिविधियों में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आप अपनी प्रतिभा के दम पर कार्यस्थल पर एक नई पहचान बनाने में सक्षम रहेंगे। अधिकारी भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज कोई आश्चर्यचकित करने वाली घटना घटित हो सकती है। नए-नए संपर्क बनेंगे। घर में कीमती वस्तुओं की शॉपिंग भी होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास से कामयाबी हासिल करेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
तकनीकी कामों से जुड़े बिजनेस में बेहतरीन सफलता प्राप्त हो सकती हैं। परंतु ध्यान रखें कि कहीं पैसा अटक सकता है इसलिए आज धन संबंधी लेनदेन ना ही करें। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां सामने आएंगी, परंतु आप अपनी सकारात्मक सोच द्वारा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए सक्षम भी रहेंगे। आपके हाथों समाज सेवा संबंधी कोई कार्य भी संपन्न होगा, जिससे आत्मिक खुशी महसूस होगी।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1597 – पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया।
1641 – इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने ‘पैसिफिकेशन संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
1781 – जॉर्ज वॉशिंगटन ने कॉर्नवॉलिस से लड़ने के लिए दक्षिणी सैनिकों को स्थानांतरित करना प्रारम्भ किया।
1794 – नॉर्थवेस्टर्न ओहियो में फॉलन टिम्बर की लड़ाई लड़ी गई। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1828 – राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
1847 – अमेरिकी सैनिकों ने चुरुबुस्को की लड़ाई में मैक्सिकन सैनिकों को हराया।
1856 – ओहियो में विल्बरफोर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1897 – रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
1911 – अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स के दफ्तर से वो पहला टेलीग्राम भेजा गया था जो पूरी दुनिया में पहुंचा।
1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पर कब्जा किया।
1921 – केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
1949 – यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।
1953 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के सुल्तान सीदी मोहम्मद बिन यूसुफ को गददी से हटाया।
1955 – मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1964 – अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार उपग्रह कंसोर्टियम (इंटेलसेट) ने काम करना शुरू किया।
1968 – चेकोस्लोवाकिया में एक बार फिर से कम्युनिस्ट तानाशाही स्थापित हुई।
1972 – तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1977 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू अंतरिक्ष यान भेजा।
1979 – तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनाें के अंदर ही इस्तीफा दिया।
1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन होने पर सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
1988 – भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1991 – उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की / पूर्ण स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1994 – सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।
1995 – पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कालिदी एक्सप्रेस के आमने सामने की टक्कर में 350 लोगों की मौत हुई।
1998 – लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।
1998 – अमरीका ने दसियों मीज़ाइलों द्वारा अफ़ग़ानिस्तान व सूडान पर आक्रमण किया।
2001 – स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
2002 – फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया।
2004 – फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की ।अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर।
2008 – भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
2008 – रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की।
2012 – म्यांमार में मीडिया सेंसरशिप खत्म हुई।
2012 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।
2013 – उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।
2019 – भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति का नौवां सत्र का आयोजन नई दिल्ली में समाप्त।
2019 – चन्द्रयान-2 ने चन्द्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया , यह प्रक्रिया 20 अगस्त, 2019 को नौ बजकर दो मिनट पर पूरी हुई।
2019 – रूस के साथ परमाणु हथियार संधि खत्म होने के बाद अमेरिका ने सतह से सतह पर मार करने वाली नई क्रूज मिसाइल टॉमहाक का परीक्षण किया।
2020 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान -2 ने चंद्रमा की कक्षा में एक वर्ष पूरा कर लिया है।
2020 – तेलंगाना में श्रीसेलम परियोजना के पनबिजली संयंत्र की सुरंग में स्थित पावर हाउस में आग में फंसे 9 कर्मचारियों की मौत हो गयी।
2020 – भारत और इजराइल ने अपने लोगों के बीच संपर्क को और बढ़ाने के लिये एक सांस्कृतिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2021 – चीन की राष्ट्रीय विधायिका ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लायी गयी तीन बच्चों की नीति का औपचारिक रूप से समर्थन किया।
2021 – महाराष्ट्र के बुलढाणा में लोहे के सरिये से भरा ट्रक पलटने से 13 लोगों की मौत हुई व 3 घायल हुए।
2022 – सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकी हमले से 20 लोगों की मौत हुई व 50 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2022 – लखनऊ में 5.2 मैग्नीट्यूड तीव्रता का भूकम्प आया।
2022 – भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी से 10 बांग्लादेशी मछुआरों सहित भारतीय नाव चालक दल के 18 सदस्यों को बचाया।
2022 – पंजाब व हरियाणा की सरकारें चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए सहमत हुई।
2023 – जर्मनी के DW न्यूज ने रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
2023 – पाकिस्तान के फैसलाबाद में यात्री बस में आग लगने से 18 लोगों की मौत हुई व 15 घायल हुए।
2023 – उत्तराखंड में खाई में बस गिरने से 7 लोगों की मौत हुई व 26 घायल हुए।
2023 – युवा20 (वाई20) शिखर सम्मेलन उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
*20 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1685 – फ़र्रुख़सियर – मुग़ल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र था।
1799 – जेम्स प्रिंसेप -ईस्ट इण्डिया कम्पनी में एक अधिकारी जिन्होंने 1838 ई. में सर्वप्रथम ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपियों को पढ़ने में सफलता प्राप्त की।
1915 – डी. देवराज अर्स – कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे।
1917 – त्रिलोचन शास्त्री – प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।
1919 – न्यायमूर्ति बिपिनचंद्र जीवनलाल दीवान गुजरात और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल थे ।
1940 – राजेन्द्र कुमार पचौरी – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद।
1944 – राजीव गाँधी – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ।
1944 – सलमा बेग जिन्हें कुमारी नाज़ या बेबी नाज़ के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री।
1946 – एन. आर. नारायणमूर्ति, इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक।
1986 – तानिया सचदेव – भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी ।
*20 अगस्त को हुए निधन👉*
1929 – सिद्धारूढ़ स्वामी जी कर्नाटक के हुब्बल्लि महानगर मे एक भारतीय हिंदू गुरु और दार्शनिक थे।
1944 –रोमन रोलेन फ़्रांस के प्रख्यात लेखक व साहित्यकार।
1985 – संत हरचंद सिंह लोंगोवाल – 1980 के पंजाब विद्रोह के दौरान अकाली दल के अध्यक्ष थे।
1991 – गोपीनाथ मोहंती – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2011 – राम शरण शर्मा – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
2014 – बी. के. एस. आयंगर – प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।
2022 – झारखंड और असम के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी (83) का निधन हुआ।
2022 – भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान समर ‘बद्रू’ बनर्जी (92) का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी रेस कार ड्राइवर बिल वुकोविच ll (79) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई-ब्रिटिश मानवविज्ञानी इसाबेल क्रूक (107) का निधन हुआ।
2023 – पाकिस्तानी सेना अधिकारी और क्रिकेटर नौशाद अली रिज़वी (79) का निधन हुआ।
*20 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 मेला श्री गोगा जी मेड़ी प्रारम्भ।
🔅 सद्भावना दिवस (श्री राजीव गाँधी का जन्म दिवस , 80वां)।
🔅 श्री डी. देवराज अर्स जयन्ती।
🔅 श्री सिद्धारूढ़ स्वामी जी पुण्यतिथि।
🔅 संत श्री हरचंद सिंह लोंगोवाल स्मृति दिवस।
🔅 विश्व मच्छर दिवस।
🔅 ऊर्जा अक्षय दिवस (भारत)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*