सांस्कृतिक मंच ने तीज पर्व के उपलक्ष्य में लोकोत्सव मनाया
भिवानी, (ब्यूरो): बहुरंगी छटाएं बिखेरते नृत्यों के साथ सांस्कृतिक मंच ने तीज के उपलक्ष्य पर लोकोत्सव मनाया। कार्यक्रम में नृत्याँगना शिवानी ने मत छेड़ बलम मेरी चुंदड़ नै, न तै हो ज्यागी तकरार जले। गीत पर नृत्य किया तो सांस्कृतिक सदन का सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूँज उठा। दिव्या मिर्ग ने अंखिया विच बसदे सजना, तेरे मैं दिल विच रहना गीत पर नृत्य किया तो सभी उपस्थित जन झूम उठे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए मंच की अध्यक्ष नीता चावला व वरिष्ठ सदस्या इंदु शर्मा ने बताया कि तीज के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक मंच ने लोकोत्सव कार्यक्रम में रंगारंग नृत्यों का भव्य आयोजन किया। लोकोत्सव में राजस्थानी, हरियाणवी और पंजाबी गीतों पर नृत्यों ने खूब धमाल मचाया। जिन गीतों पर नृत्य किए गए उनकी फडक़ देखिए। चम चमके चुंदड़ी बिनजारा रे, म्हारी नथनी तो पलका खाए गीत पर अलका के नृत्य ने रंग बिखेरा। थारे वास्ते रे ढोला नैन म्हारे जागे सारी सारी रैन, जागे तू म्हारो कौन लागे पर मोनिका ने नृत्य किया। श्रीमती राज के नृत्य के गीत के बोल कुछ यूँ थे आया सावन बड़ा मनभावन रिमझिम की पडै फुहार.चूड़ी भी जिद पर आई, पायल नै शोर मचाया रे गीत पर नीतू ने बहुत ही सुन्दर नृत्य किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कृष्ण स्तुति नृत्य से किया गया। श्रुति और सामण की रुत आई गीत पर ख़ुशी के नृत्य ने भी खूब तालियां बटोरी। भूल आई मैं बाजुबंद, भूल आई कोमल के नृत्य ने तो गजब ढा दिया। लोकोत्सव का शुभारम्भ श्रीमती बिमला ढिल्लों,रेनू मिर्ग, सुनीता महता,शशि अरोड़ा, डॉक्टर कुलदीप सूद, रोटरी क्लब डाउन टाउन की अध्यक्ष सुषमा दीक्षित व नीता चावला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। महिलाओं के नृत्य की यह अनूठी प्रतियोगिता थी जिसके निर्णायक मंडल की भूमिका डॉक्टर कुलदीप सूद, सुषमा दीक्षित ने निभाई। इस अवसर पर मंच के संरक्षक डा.डी.वी.ढिल्लो ने सांस्कृतिक मंच की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंच के सभी कार्यक्रम अनूठे होते हें। नृत्य में प्रथम योग शिक्षिकाअलका,द्वितीय सुश्री श्रुति व तृतीय दिव्या मिर्ग रही। सांत्वना पुरस्कार शिवानी तथा मोनिका को दिए गए। पुरस्कार में उपहार व नकद राशि भी प्रदान की गई। अतिथि प्रस्तुति में श्रीमती शशि परमार व डॉक्टर कुलदीप सूद ने भी अपने नृत्य प्रस्तुत किए। मंच संचालन अपने चिर परिचित अंदाज में अनीता नाथ ने किया। पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित इस कार्यक्रम में मंच के संरक्षक डॉ. डी वी ढिल्लों, डॉ. वी बी दीक्षित, डॉ. बुद्धदेव आर्य, डॉ. वन्दना वत्स, संतोष भारद्वाज, हर्षिता वर्मा, अनीता शर्मा, महासचिव रणविजय सिंह, डॉक्टर संजय अत्रि, कान्ति कौशिक एडवोकेट, डॉ. मदन मानव, डॉ. हर्षित मानव व अनेक महिलाएं उपस्थित रही।
फोटो संख्या: 28बीडब्ल्यूएन 3




