हरियाणा

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी का किया गठन: संदीप बागनवाला

भिवानी, (ब्यूरो):  भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा 2061 की बैठक सर्किल ऑफिस भिवानी के प्रांगण में हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला कार्यकारिणी का गठन करना एवं प्रदेश स्तर पर चल रहे संगठनात्मक कार्यों की जानकारी देना रहा बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप बागनवाला  ने की।  इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, प्रदेश संगठन मंत्री विक्रम श्योराण, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विकास बेनीवाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे । भिवानी सर्कल के सभी सदस्यों ने पटका पहनाकर प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान किया। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने कहाँ ठेकेदार की लेबर से सुरु हुआ सफर आज नियमित कर्मचारियों की श्रेणी तक पहुंच गया है यह केवल आपके संगठन अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के संघर्ष से भारतीय मजदूर संघ के कुशल मार्गदर्शन मे संभव हो पाया है। झूठ की दुकानों पर ताला लगने का समय नजदीक है । प्रदेश संगठनमंत्री विक्रम श्योराण एवं प्रदेश महासचिव ओमबीर यादव ने कहा एक्ट 2024 के अंदर आपकी सभी मांगे पूरी हुई है संगठन की बदौलत आज हम कर्मचारी की श्रेणी में आए है और भी अन्य सभी सुविधाएं हमें मिले इसके लिए संगठन प्रयासरत है। प्रदेश महासचिव ओमबीर यादव ने सर्वसम्मिति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें जिला अध्यक्ष इमरान बापोड़ा, उपाध्यक्ष मंजीत एएलएम लोहारू, पवन सिवनी, सचिव अशोक डीईओ, सह सचिव सुनील डीईओ, सह सचिव धर्म सिँह, प्रेस सचिव नरेंद्र भाकर एसए, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र तोशाम 2, सह कोषाध्यक्ष  मनवीर डीईओ सिटी, संगठनकर्ता गौरव कौशिक, सलाहकर सुरेन्द्र  सुगरपुर एएलएम तोशाम 1, कार्यकारिणी सदस्य सुखबीर एसए बवानीखेड़ा, दीपक एएलएम भिवानी सिटी, कृष्ण एसए बहल, चरणसिंह एएलएम जुई को सर्व सम्मिति से चुना गया। प्रदेश कौशाध्यक्ष संदीप बागनवाला  ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी व संगठन हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। नवनिर्वाचित जिला सचिव अशोक डीईओ व जिला अध्यक्ष इमरान बापोड़ा ने अपना संबोधन दिया व जिले की जिम्मेदारी देने के लिए प्रदेश का आभार जताया एवं संगठन को आश्वस्त किया जिले मे सभी टीम एकजुट होकर कार्य करेगी।  इस अवसर पर अनेको कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button