दिल्ली
मंगलुरु में सैलून संचालक पर दुकान में घुसकर चाकू से हमला, हालत गंभीर
कर्नाटक के मंगलुरु शहर के बोलार क्षेत्र में शनिवार शाम एक व्यक्ति ने एक सैलून संचालक पर उसकी दुकान में घुसकर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मंगलुरुः कर्नाटक के मंगलुरु शहर के बोलार क्षेत्र में शनिवार शाम एक व्यक्ति ने एक सैलून संचालक पर उसकी दुकान में घुसकर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के बोलार इलाके में एक सैलून में हुई इस वारदात को 55 वर्षीय आनन्द सापल्या ने अंजाम दिया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
उन्होंने बताया कि आनन्द ने सैलून में घुसकर 65 वर्षीय एडविन विनय कुमार पर चाकू से अनेक वार किए जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि विनय को जिला अस्पताल वेनलॉक में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसने बताया कि हमलावर की तलाश जारी है।