हरियाणा

झुग्गी झोपडिय़ों में मनाई संत शिरोमणि रविदास जयंती

भिवानी,(ब्यूरो): संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह पर संतगुरु रविदास महासभा ने आज झुग्गी झोपडिय़ों में व जरूरमंद लोगों को लंगर खिलाकर मनाई जयंती । महासभा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता गोलपुरिया एडवोकेट ने कहा कि महासभा पिछले 2 साल से संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के नाम से रोहतक गेट पर हर रोज लंगर वितरण कर रही है उसी कड़ी में कोंट रोड, निनान रोड स्थित झुग्गी झोपडिय़ां में आज लंगर लहर कर गुरु महाराज के बताए हुए मार्ग पर चलने का लोगों को आह्वान किया गुरु रविदास ने अपनी वाणी में कहा है ऐसा चाहूं राज में जहां मिले तब उनको छोट बड़े सब सम बसें। रविदास रहे प्रसन्न महासभा की टीम ने तोशाम में महात्मा कश्मीर दास के सानिध्य में आयोजित जयंती समारोह में शिरकत की और वहां पर दहेज मुक्त वह पाखंड मुक्त शादी करवाकर समाज को एक नया मार्ग दिखाने की पहल की। जयंती समारोह में मा. सुनील गोलपुरिया, परमहंस चोपड़ा, माया लोहिया, पूर्व पार्षद शीला गोरा लोहिया, मनीष लोहिया, संतलाल, एडवोकेट कश्मीर रंगा चांग, एडवोकेट नवीन लोहिया, रामनारायण, जोगिंद्रर खेड़ी ने विशेष सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button