राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 02 अक्टूबर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 02 अक्टूबर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, गुरुवार, दिनांक 02 अक्टूबर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 02 अक्टूबर 2025*
*बृहस्पतिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 19:12 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा – 09:14 तक
*🌠पश्चात्-* श्रवण
*💫करण-* तैतिल – 07:13 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* सुकर्मा – 23:28 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 06:14
*🌄सूर्यास्त-* 18:06
*🌙चन्द्रोदय-* 13:09
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:46 से 12:34
*🤖राहुकाल-* 13:39 से 15:08
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* दक्षिण

*✍विशेष👉*

*_🔅आज गुरुवार को  👉 आश्विन सुदी दशमी 19:12 तक पश्चात् एकादशी शुरु , नवरात्र पारणा , श्री विजयदशमी (दशहरा) पर्व , विजय मुहुर्त 13:57 से 14:41 तक , आयुद्ध पूजा / शमी पूजा / अपराजिता पूजा  / नीलकंठ दर्शन , दशमी राजाओं का पट्टाभिषेक , सीमोल्लंघन , शस्त्रादि पूजा (देशाचारे ) ,  बौधावतार , श्रवण नक्षत्र में सरस्वती देवी का विसर्जन  09:14 के बाद , बुध तुला राशि में 27:44 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, श्री विजयदशमी (दशहरा) पर्व , श्री माधवाचार्य जयंती (आश्विन शुक्ल दशमी) , श्री साईबाबा पुण्यतिथि उत्सव (107वीं , शिरडी , विजयादशमी) , श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती , श्री महात्मा गांधी जयन्ती (156वीं , स्वच्छता दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस) , श्री के. कामराज स्मृति दिवस , World Farm Animals Day / वन्य जीव सप्ताह भारत एवं मद्य निषेध सप्ताह MP आदि (दोनों सप्ताह 02 से 08 अक्टूबर)।_*
*_🔅कल शुक्रवार को 👉 आश्विन सुदी एकादशी 18:35 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , पापांकुशा एकादशी व्रत (सभी के लिए ) , श्री श्याम बाबा जागरण , भरत मिलाप , विघ्नकारक भद्रा 06:53 से 18:34 तक , पंचक 21:28 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 09:35 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:35 तक , मुक्तावली (जैन)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*नाम्भोधिरर्थितामेति*
*सदाम्भोभिश्च पूर्यते।*
*आत्मा तु पात्रतां नेय:*
*पात्रमायान्ति संपद:॥*
*अर्थात् 👉*
_सागर कभी जल के लिए भिक्षा नही मांगता फिर भी वह सदैव जल से भरा रहता है। वह सन्देश देता है कि यदि हम अपने आप को योग्य बना लें तो संसार के सब साधन स्वयं ही हमारे पास आ सकते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 अक्टूबर 2025 , बृहस्पतिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आपको संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य या दिवस का अवसर या सूचना मिलेगी । आराम के लिए समय कम मिलेगा। आपको बिजनेस के सिलसिले में किसी से बेहतर सलाह मिलेगी, जिससे आपको फायदा होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से सुख की अनुभूति प्राप्त होगी । आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। प्रेमीजन के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। कुछ लोगों के गलत बयान से आपका मूड थोड़ा खराब होगा,लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोचेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको गुस्से में किसी से बात करने से बचना चाहिए। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करेंगे। आपको अपने आस आसपास के कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। प्रेमीजन को अचानक उपहार मिलेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। कार्यों में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का समाधान मिल जायेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। महिलाएं घरेलू कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यालय के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कार्यालय में अधिक समय देने से रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। किसी तरह के विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे। ऑफिस में आपके काम को लेकर अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के विद्यार्थी के लिए दिन अच्छा रहेगा। बहुत जरूरी हो तो ही यात्रा पर जाना चाहिए। प्रेमी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आपको अचानक खुशखबरी मिलेगी। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने का मन बनायेंगे माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपको व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। सभी कार्यों में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में दाखिला लेने का विचार बनायेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर कोई मनोरंजन करेंगे। आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव समाप्त हो जायेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*2 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1492 – ब्रिटेन के किंग हेनरी सप्तम ने फ्रांस पर आक्रमण किया।
1895 – उत्तरी अमेरिका के एक समाचार पत्र में पहला कार्टून स्ट्रिप प्रकाशित हुआ।
1924 – राष्ट्रसंघ को शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से लाया गया जेनेवा प्रस्ताव 1924 महासभा द्वारा स्वीकृत हुआ किंतु बाद में उसकी पुष्टि नहीं हुई।
1941 – नाज़ी जर्मनी के नेता एडोल्फ हिटलर ने पूर्व सोवियत संघ पर दोबारा सैनिक आक्रमण का आदेश दिया।
1951 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
1952 – सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
1961 – बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ।
1971 – तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया। यहीं पर महात्मा गांधी की हत्या हुई थी।
1982 – तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल हुए।
1985 – दहेज निषेधाज्ञा संशोधन अधिनियम अस्तित्व में आया।
1988 – तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खोला गया।
1988 – कोरिया के सिओल में 24वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ ।
1994 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कराची के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने दसवें विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।
2000 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन भारत की चार दिवसीय यात्रा दिल्ली पहुँचे।
2001 – 19 देशों के संगठन नाटो ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
2003 – हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मैडगेसे भारत की यात्रा पर आये।
2004 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
2006 – दक्षिण अफ़्रीका ने परमाणु ईधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
2007 – उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।
2012 – नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।
2019 – फलस्‍तीन ने महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी विरासत और आदर्शों के सम्‍मान में स्‍मारक डाक टिकट जारी किया।
2019 – अमरीका ने बंधुआ मजदूरों से माल उत्‍पादित कराने वाले पांच संदिग्‍ध देशों से आयात रोक लगाई।
2019  – गुमला जिले सिसई प्रखंड में स्थित नवरत्नगढ़ किला व मंदिर समूह को भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
2020 – वर्चुअल वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक (VAIBHAV) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया।
2021 – भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का समापन हुआ तथा श्रीलंका में संयुक्त युद्धाभ्यास मित्र शक्ति 21 के लिए भारतीय सैन्‍य दल रवाना हुआ।
2022 – इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान 174 लोग मारे गए, जबकि 180 घायल हो गए।
2022 – फिट इंडिया फ्रीडम रन का तीसरा संस्करण नई दिल्ली में शुरू हुआ व युवा प्रधानमंत्री योजना का दूसरा चरण शुरू हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – जातीय गणना के आंकड़े जारी करने वाला बिहार पहला राज्य बना , 36% अत्यंत पिछड़ा वर्ग , ओबीसी 27% ; यादव 14% , ब्राह्मण 3.65%, राजपूत 3.45% व सबसे कम कायस्थ 0.60%।
2023 – महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 24 घंटों में 24 मरीजों की मौत हुई , इनमें 12 नवजात शामिल।
2023 – उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार की सुबह खूनी संघर्ष में छह लोगों की हत्या हो गई।
2023 – मेघालय में 5.2 की तीव्रता  का भूकंप आया , भूटान में भी धरती हिली।
2024 – महाराष्ट्र के पुणे जिले के बावधन में एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने से दो पायलट और एक इंजीनियर सहित तीन की मौत हुई।
2024 – बरेली में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 3 की मौत , 5 मकान गिरे व 6 से ज्यादा घायल हुए।

*2 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1869 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ। आज का दिन को भारत समेत संपूर्ण विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1898 – प्रजापति मिश्र – बिहार के प्रमुख गाँधीवादी रचनात्मक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी।
1900 – लीला नाग – प्रसिद्ध महिला क्रान्तिकारी व बंगाली पत्रकार थी।
1901 – गोकुल लाल असावा – देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।
1904 – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्‍म हुआ।
1924 – तपन सिन्हा – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
1933 – शंकर शेष – हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।
1942 – आशा पारेख – प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
1967 – आर्डेम पटपौटियन (Ardem Patapoutian) एक अर्मेनियाई-अमेरिकी आणविक जीवविज्ञानी, न्यूरोसाइंटिस्ट और नोबेल पुरस्कार विजेता।
1974 – प्रीतम सिवाच – भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान।
1979 – हंगपन दादा – ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।
1985 – भव्या लाल – नासा में भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक।
1997 – लवलीना बोरगोहेन – भारतीय मुक्केबाज़ खिलाडी ।

*2 अक्टूबर को हुए निधन👉*

1906 – प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा का निधन हुआ।
1964 – राजकुमारी अमृत कौर – भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता ।
1975 – के. कामराज – भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री।
1982 – सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री ।
2014 – एन॰ महालिंगम – भारत सरकार द्वारा उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित तमिलनाडु से थे। लम्बी बिमारी के बाद उनका निधन हुआ।
2023 – अंग्रेजी पेशेवर फुटबॉलर और व्यवसायी फ्रांसिस हेनरी ली (79) का निधन हुआ।
2024 – इतालवी सड़क साइकिल चालक गुइडो कार्लेसी (87) का निधन हुआ‌।
2024 – “का लेटत्सी लेबोफ़ेलो” के लिए मशहूर दक्षिण अफ़्रीकी गॉस्पेल गायक सोली मोहोलो (65) का निधन हुआ।

*2 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🌟 श्री विजयदशमी (दशहरा) पर्व।
🌟 श्री माधवाचार्य जयंती (आश्विन शुक्ल दशमी)।
🌟 श्री साईबाबा पुण्यतिथि उत्सव (107वीं , शिरडी , विजयादशमी)।
🌟 श्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती।
🌟 श्री महात्मा गांधी जयन्ती (156वीं , स्वच्छता दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस)।
🌟 श्री के. कामराज स्मृति दिवस।
🌟 World Farm Animals Day / वन्य जीव सप्ताह भारत एवं मद्य निषेध सप्ताह MP आदि (दोनों सप्ताह 02 से 08 अक्टूबर)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button