एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

हरियाणा के हिसार के एक युवक की रोहतक की एक नहर में डूबने से मौत हो गई

रोहतक: हरियाणा के हिसार के एक युवक की रोहतक की एक नहर में डूबने से मौत हो गई। युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लगा। तलाशने के लिए NDRF की टीम भी जुटी हुई है। युवक अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था, इसी दौरान वह नहर में डूब गया।

जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान हिसार जिले के गांव पुट्‌ठी निवासी करीब 21 वर्षीय आशीष के रूप में हुई। जो रोहतक जिले के गांव सैमाण के पास से गुजरने वाली जुई फीडर नहर में दोस्तों के साथ नहाने के लिए आया था। इसी दौरान वो नहर में डूब गया। आसपास के लोगों को इस बारे में पता चला तो उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचा नहीं सके। सूचना देकर NDRF की टीम को बुलाया, जिसने भिवानी तक नहर में युवक की तलाश की।

बता दें कि आशीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जो पढ़ाई के साथ-साथ महम कोर्ट में मुंशी का काम भी सीख रहा था। उसकी एक बहन भी है। महम थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि युवक के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button