राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 29 जनवरी 2024

इतिहास की 29 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 29 जनवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 29 जनवरी 2024*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्थी पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 18:58 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* बव. – 19:35 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* शोभन – 09:43 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 07:11
*🌄सूर्यास्त-* 17:57
*🌙चन्द्रोदय-* 21:27
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 25:45 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:12 से 12:55
*🤖राहुकाल-* 08:31 से 09:52
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉माघ बदी चतुर्थी पूर्णरात्रि , अंगारकी / संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , संकटहर श्री गणेश चतुर्थी व्रत , तिलकुटी चतुर्थी व्रत , वक्रतुंड -गौरी चतुर्थी व्रत , श्री गणेशोत्पत्ति  , ब्रह्मावर्त  (बिठूर) में श्रीगणेश मन्दिर में अभिषेक , शुक्र पूर्वाषाढा़ नक्षत्र में 16:58 पर , टेकडी गणपति यात्रा ( नागपुर , संकष्टी चतुर्थी ) , श्री गणेश द्वारयात्रा -आदासा ( नागपुर) , स्वामी श्री प्रणबानन्द जयन्ती , श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जन्म दिवस व बीटिंग द रिट्रीट (भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति का सूचक)।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 माघ बदी चतुर्थी 08:57 तक पश्चात् पंचमी शुरू , चतुर्थी तिथि वृद्धि।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अनालोक्य व्ययं कर्ता*
*ह्यनाथः  कलहप्रियः।*
*आतुरः    सर्वक्षेत्रेषु*
*नरः शीघ्रं विनश्यति ।।*
*भावार्थ👉*
_बिना सोचे समझे खर्च करने वाला, कोई सहायक न होने पर भी लड़ाई करने वाला और प्रत्येक कार्य में शीघ्रता (जल्दबाजी ) करने वाला शीघ्र नष्ट हो जाता है ।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 जनवरी 2024 , सोमवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा , थौड़ी दौड़ धूप रह सकती है । अपनी बारी का इंजतार करें। समय की महत्ता को समझे। संतान के लिए समय दें क्योंकि उनके सहयोग से कार्य पूरे होंगे। किसी समारोह में भागीदारी मिलेगी व नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें व आराम के लिए समय निकालें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
किसी के बहकाने से अपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में दर्द रह सकता है । समाज में नाम होगा। जो लोग दूसरे के लिए मांगते है, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खुद के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मान – सम्मान बढेगा । जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था, आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। तबीयत सही नहीं है तो बीमारी में दवाई असर कम करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग हैं। धर्म में रूचि बढ़ेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का आपका दिन अनुकूल रहेगा। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।दूसरों से मिलकर खुशी होगी ।कार्य सिद्ध होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन सामान्य रहेगा । हर किसी पर आखें बंद करके विश्वास न करें । समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार का सम्मान करें । जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद से बचें। आध्यात्मिक ज्ञान में रूचि बनाएँ।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन सामान्य रहेगा ।सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास रहेगा। भगवान पर भरोसा रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त करें। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आपका विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी। खुद के लिए समय अवश्य निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज समय की महत्ता को समझे और समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन सामान्य रहेगा । व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं। पक्षियों का दाना पानी डालें। धर्म में रूचि बढेगी स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों आदि के विवाह की चिंता रहेगी। गाय को हरा चारा डालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका समय बेहतरीन होगा इसलिए समय का सदुपयोग करें । जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*29 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1528 – मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।
1676 – ‘थियोडोर तृतीय’ रूस के ज़ार बने।
1728 – लंदन में जॉन गेम्स ”बेगर्स ओपेरा” का उद्घाटन किया गया।
1730 – अन्ना इवानोवाना (रूस के अन्ना) अपने चचेरे भाई, सम्राट पीटर द्वितीय की मृत्यु के बाद महारानी बनायीं गयी।
1753 – एक महीने की अनुपस्थिति के बाद, एलिजाबेथ कैनिंग लंदन में अपनी मां के घर वापस आयी और बताया कि उनका अपहरण कर लिया गया था।
1780 – भारत का पहला समाचार पत्र अंग्रेज़ी में ‘हिकीज बंगाल गजट’ के नाम से प्रकाशित हुआ। इस समाचार पत्र के संपादक ‘जेम्स ऑगस्टस हिक्की’ थे।
1889 – आस्ट्रिया हंगरी के युवराज ‘आर्कड्यूक रूडोल्फ़’ ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।
1916 – ‘प्रथम विश्व युद्ध’ में जर्मनी ने फ़्रांस पर पहली बार हमला किया।
1919 – चेक फ़ौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फ़ौजों को शिकस्त दी।
1939 – रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना हुई।
1947 – अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी।
1949 – ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी।
1953 – संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।
1963 – फ़्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाज़ार में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।
1973 – अमेरिका, सोवियत संघ तथा 17 देश यूरोप में सैन्य बल कटौती में विचार-विमर्श के लिए विएना में बैठक की।
1976 – सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।
1979 – भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन. दो इंजन वाली. तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।
1986 – अमेरिकी अंतरिक्ष शटल ‘चैलेंजर’ दुर्घटनाग्रस्त एवं उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।
1989 – सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।
1990 – पूर्वी जर्मनी के सत्ता से हटाये गए कम्यूनिस्ट नेता ‘एरिक होनेकर’ को गिरफ़्तार किया गया।
1992 – भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
1993 – किक्रेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण।
1994 – भारत सरकार ने ‘एयर कार्पोरेशन एक्ट’ 1953 को रद्द किया।
1996 – फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।
2002 – श्रीनगर में दो उग्रवादी मारे गये।
2003 – इस्रायल के आम चुनावों में प्रधानमंत्री एरियल शेरोन की लिकुड पार्टी विजयी।
2003 – हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई।
2005 – नक्सलवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू के हेलिकॉप्टर को गया में उड़ा दिया। वेंकैया नायडू सकुशल बच गये।
2005 – सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।
2007 – अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में ‘बिग ब्रदर’ चैम्पियन बनीं।
2008 – लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, भालचन्द्र व अखलास्क की सदस्यता समाप्त कर दी।
2008 – आस्ट्रिया ने इराक से अपनी फ़ौज वापस लेने की घोषणा की।
2009 – फेडेलिटी ने सत्यम कम्प्यूटरों के 2.5% शेयर ख़रीदे।
2009 – कास्टेलिनो यूबी समूह खेल मार्केटिंग के सी.ई.ओ. बने।
2010 – भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।
2019 – केन्‍द्र ने अयोध्‍या में रामजन्‍म भूमि-बाबरी मस्जिद विवादित स्‍थल के आसपास की अधिग्रहि‍त 67 एकड़ जमीन इसके मूल स्‍वामियों को लौटाने की अनुमति के लिए उच्‍चतम न्‍यायालय में याचिका दायर की।
2020 – केंद्रीय कैबिनेट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (अमेंडमेंट) बिल, 2020 में संशोधन को मंजूरी  दी। अब कानूनन 24वें हफ्ते में भी गर्भपात करा सकेंगी महिलाएँ।
2020 – पहली बार मिली सूर्य की स्पष्ट तस्वीर इन्हें हवाई के नैशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) के डेनियल के इनौय टेलिस्कोप (डीकेआईएसटी) से लिया गया ।
2021 – बीटिंग द रिट्रीट – नई दिल्ली के ऐतिहासिक विजय चौक में आयोजित किया गया।
2021 – सीएसआईआर ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के साथ विज्ञान और प्रद्यौगिकी आधारित विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2022 – विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पहली बार महिला एकल का खिताब जीता।
2023 – पाकिस्तान के इस्लामाबाद समेत कई शहरों में 6.3 की तीव्रता का भूकम्प आया।
2023 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस खाई में गिरने से 44 लोगों की मौत हुई।
2023 – भारत की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने टी-ट्वेंटी विश्‍व कप का खिताब जीता।
2023 – 15वें हॉकी विश्व कप का खिताब जर्मनी ने अपने नाम किया।

*29 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1693 – जॉन फिलिप रैमो नामक फ़्रांसीसी संगीतकार का डिजोन नगर में जन्म हुआ। इन्हें पश्चिम के शास्त्रीय संगीत के जन्मदाताओं में गिना जाता है।
1896 – स्वामी प्रणबानंद महाराज – भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक।
1904 – जोगेन्द्र नाथ मंडल – पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री और श्रमिक के रूप में सेवा करने वाले विधायक थे (जन्मस्थान पश्चिम बंगाल)।
1912 – अजीत नाथ राय भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
1947 – भारतीय लेखक अशोक गुप्ता।
1970 – राज्यवर्धन सिंह राठौड़ – भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ तथा एथेंस ओलम्पिक-2004 के रजत पदक विजेता।

*29 जनवरी को हुए निधन👉*

1983 – पीलू मोदी – स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।
2002 – सरला ग्रेवाल – ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल।
2010 – राम निवास मिर्धा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
2018 – मोहम्मद अल्वी – उर्दू के प्रसिद्ध शायर व साहित्यकार थे।
2019 – पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नान्‍डीज़ का नई दिल्‍ली में निधन।
2020 – जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद्, शिक्षाविद् और लेखक तुषार कांजीलाल का निधन।
2021 – अरविंद जोशी – जानेमाने भारतीय अभिनेता थे।
2021 – 1960 के दशक में ब्रिटेन में पॉप संगीत में तहलका मचाने वाले द एनिमल्स बैंड के गिटार वादक हिल्टन वेलेंटाइन (77) का निधन हुआ।
2022 – पद्म श्री से सम्मानित इकबाल सिंह किंगरा (95) सिख समुदाय के एक भारतीय सामाजिक – आध्यात्मिक नेता और एक शिक्षाविद थे।
2023 – ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास (61) की हत्या, गोली लगने के बाद इलाज के दौरान निधन हुआ।

*29 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅टेकडी गणपति यात्रा (नागपुर , संकष्टी चतुर्थी)।
🔅 श्री गणेश द्वारयात्रा – आदसा (नागपुर)।
🔅 स्वामी श्री प्रणबानन्द जयन्ती।
🔅 श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जन्म दिवस।
🔅 बीटिंग द रिट्रीट (भारत के गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति का सूचक)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button