हरियाणा

मुख्यमंत्री से मिली स्टैंड विद नेचर की प्रतिनिधि टीम

भिवानी, (ब्यूरो): देशभर में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा रही संस्था स्टैंड विद नेचर की प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटिया में शिष्टाचार भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संस्था की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर विद्या देवी ने किया, जिन्होंने मुख्यमंत्री को संस्था द्वारा डा. लोकेश भिवानी के मार्गदर्शन में पिछले 6 साल से चलाए जा रहे प्रमुख जलवायु अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे स्टैंड विद नेचर ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण, जनजागरूकता, जल संरक्षण और युवाओं को पर्यावरण हितैषी गतिविधियों से जोडऩे का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एक गंभीर वैश्विक चुनौती है, और इस दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य कर रही संस्थाएं सराहना की पात्र हैं। सरकार भी ऐसे संगठनों के साथ मिलकर हरियाणा को एक हरित राज्य बनाने की दिशा में प्रयासरत है। इस अवसर पर संस्था की कैथल कॉर्डिनेटर सरोज देवी प्रजापति एवं सक्रिय कार्यकर्ता विष्णु भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी मुख्यमंत्री को स्थानीय स्तर पर संचालित अभियानों की जानकारी दी और भविष्य में सरकारी सहयोग की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Back to top button