हरियाणा

TB होने पर रिश्ते टूटे, पति का तलाक नोटिस, पत्नी ने किया ससुराल गेट पर प्रदर्शन

साढौरा: गांव महमूदपुर में महिला को टीबी रोग होने पर पति ने तलाक का नोटिस भिजवा दिया। वह उसे अपनाने को तैयार नहीं है। जबकि अब महिला पूरी तरह से ठीक है। उसके स्वजन ने साढ़े तीन वर्ष तक इलाज कराया। मजबूरी में महिला ने अपने स्वजन के साथ पति के घर के सामने धरना शुरू कर दिया है। वह टेंट डालकर कड़ाके की ठंड में बैठी है। उसके ससुराल वाले मकान का ताला लगाकर गायब हैं।

काजल ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी भारतीय सेना में तैनात अमित कुमार के साथ हुई थी। शादी के 20 दिन के बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। जांच कराने पर उसे टीबी की बीमारी बताई गई। पति की छुट्टी खत्म होने के कारण ससुरालियों ने उसे मायके में उपचार कराने के लिए छोड़ दिया और स्वस्थ होने पर उसे वापस लेकर आने की बात कही। आरोप है कि स्वस्थ होने पर पति ने उसे वापस ले जाने के बजाय कोर्ट से तलाक का नोटिस भिजवा दिया। जिसके बाद महिला ने अपने स्वजन के साथ ससुराल के गेट के बाहर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया।

शादी होने के बाद काजल को टीवी हुई। उसका चंडीगढ़ इलाज कराया। वहां से डिस्चार्ज होने के बाद मायके में छोड़ा। उसका उपचार चलता रहा। जब वह ठीक हुई तो काजल के स्वजन उसे यहां नहीं लोड़गए। कई वार पंचायत भी हुई। पंचायत में कोई समझौता नहीं हुई। मजबूरी में तलाक का नोटिस देना पड़ा। वहीं पुलिस इस मामले को कोर्ट में विचाराधीन होने की बात कह रही है। 2018 को साढौरा खंड के गांव महमदपुर के रहने वाले अमित कुमार के साथ हुई। साढ़े तीन वर्ष तक काजल का उपचार चलने के बाद बिल्कुल स्वस्थ हो गई।

Related Articles

Back to top button