एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

गठबंधन को लेकर बोले दीपक बावरिया- वोटों के धु्रवीकरण और भाजपा रोकने के लिए लिया जा सकता है फैसला

नई दिल्ली: हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया का बड़ा बयान सामने आया है। दीपक बावरिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि  हरियाणा में  कांग्रेस और आप का गठबंधन   हो सकता है । उन्होंने कहा कि वोटों का धु्रवीकरण रोकना है और भाजपा को भी रोकना है इसलिए गठबंधन का फैसला लिया जा सकता है।

बावरिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी से बात चल रही है। हम वोटो का बंटवारा नहीं होने देंगे। इसक साथ ही इंडिया एलियांज की पार्टियों से बातचीत जारी है।  आज शाम को होने वाली कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में 41 सीटों पर चर्चा की जाएगी। दीपक बावरिया ने बताया कि आज भी कांग्रेस की लिस्ट नहीं नहीं आ पाएगी।

AAP पहली बार सभी सीटों पर अकेले लड़ रही
हरियाणा में आम आदमी पार्टी पहली बार अकेले सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2019 में AAP ने 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन सभी हार गई। इस बार अरविंद केजरीवाल के हरियाणा के बेटे होने का हवाला देकर आप प्रचार कर रही है। प्रचार में पंजाब सीएम भगवंत मान के अलावा केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी लगातार रैलियां कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button