एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नव वर्ष के पहले दिन शक्तिपीठ माता मनसा देवी के दरबार में माथा टेका

चंडीगढ़: बुधवार को नव वर्ष के पहले दिन शक्तिपीठ माता मनसा देवी के दरबार में भारी संख्या में श्रद्धालु माथा देखने के लिए पहुंचे। बता दें कि शक्तिपीठ माता मनसा देवी के दरबार में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर नव वर्ष के पहले दिन माता मनसा देवी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बताया कि वर्ष 2025 की शुरुआत माता मनसा देवी के दरबार में माथा टेक कर कर रहे हैं और मंदिर में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

इसी दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नव वर्ष के पहले दिन शक्तिपीठ माता मनसा देवी के दरबार में माथा टेका। इस अवसर पर राज्यपाल हरियाणा की धर्मपत्नी भी मौजूद रही। इस अवसर पर राज्यपाल हरियाणा ने देश व प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि नए साल को नए संकल्पों के साथ शुरू करना चाहिए।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल हरियाणा बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि मैं वर्ष 2025 का स्वागत करता हूं और हरियाणा की जनता को इस वर्ष की शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि हमारा हरियाणा और देश प्रगति में आगे रहे यह कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि नई उम्मीद के साथ स्वास्थ्य और नैतिक मूल्यों को बढ़ाने के लिए हर पावर को संकल्प लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गरीब लोगों के उत्थान के लिए यह वर्ष शुभ होगा यह कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लेकर 2047 को भारत को आर्थिक शक्ति बनाने का संकल्प लिया है उन्होंने कहा कि सभी जनता की इसमें भागीदारी हो उन्होंने कहा कि नव वर्ष में देश और प्रगति करें और यही शब्द कहते हुए मैं सभी देश व प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देता हूं।

Related Articles

Back to top button