हरियाणा

मैनचेस्टर में आयोजित गीता महोत्सव में रवि चोपड़ा व उनके परिवार ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी का किया अभिनंदन.

चंडीगढ़: मैनचेस्टर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और मैनचेस्टर गीता महोत्सव के अत्यंत प्रेरणादायक सफल आयोजन के पश्चात गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी का पांच दिवसीय अमेरिका गीता सत्संग प्रवास प्रारंभ हुआ। यहां के प्रमुख व्यावसायी एवं समजसेवी रवि चोपड़ा के निवास पर न्यूयॉर्क क्षेत्र के अनेकों संगठनों संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं सत्संगी श्रद्धालु एकत्रित हुए।

गीता मनीषी महाराज ने संदेश दिया की श्री भागवत गीता केवल भारत और भारतवासियों के लिए नहीं अपितु गीता का उपदेश सबके लिए है। गीता पूरे विश्व एवं समूची मानवता के लिए वर्तमान में अत्यंत उपयोगी एवं प्रासंगिक है। आज कितनी समस्याएं एवं चुनौतियां पूरे विश्व के सामने हैं उन सभी का समाधान गीता में है। यही कारण है विश्वभर के प्रचारकों ने गीता उपदेश के महत्व को खुले मन से स्वीकार किया है।आज चारों ओर वही स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है जो महाभारत युद्ध के समय अर्जुन की थी। उस रूप में जो वातावरण युद्ध का था आज पूरे विश्व में अनेक रूपों में वैसा ही दिखाई दे रहा है।

तनाव दबाव और विवाद से ग्रस्त अर्जुन की अवस्था आज वैश्विक समस्या अथवा वैश्विक रोग बन चुकी है। भागवत गीता इसी का सही उपचार है। गीता आज के समय का सर्वोत्तम उपहार है। इसलिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के कई देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को यहां आने पर अथवा वहां जाकर भगवत गीता भेंट की और स्पष्ट कहा कि भारत की ओर से मेरे पास विश्व को देने के लिए और विश्व के पास लेने के लिए गीता से बढ़कर कोई उपहार नहीं।

स्वामी ज्ञानानंद जी ने कहा कि गीता रूपी यह उपहार समूचे विश्व के जन-जन तक पहुंचे, इसी लक्ष्य के साथ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (हरियाणा) की ओर से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव अलग-अलग देश में आयोजित किए गए। गीता मनीषी  स्वामी जी ने सबको बताया कि अब तक मॉरीशस, इंग्लैंड, कनाडा, आस्ट्रेलिया तथा श्रीलंका में यह उत्सव हो चुके हैं। न्यूयॉर्क की अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में सभी ने उत्साहित स्वर में आग्रह किया कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव अमेरिका में हो जिसका मुख्य केंद्र न्यूयॉर्क रहे तथा साथ-साथ में न्यूजर्सी। सभी ने एक स्वर से रवि चोपड़ा को न्यूयॉर्क टीम का संयोजक निश्चित किया और कहा कि हम सभी धार्मिक सामाजिक संस्थाओं को तथा गुजराती, मराठी, दक्षिण, पश्चिम, पूर्व उत्तर, हर क्षेत्र तथा सर्व समाज के प्रतिनिधियों को साथ लेकर गीता सद्भावना उत्सव मनाएंगे। यह बैठक रवि चोपड़ा के निवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें बहुत से सम्मानित व्यक्ति शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button