एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

किरण के कांग्रेस छोड़ने पर राव दान सिंह का पहला रिएक्शन, बोले- उनका मन तो पहले से ही जाने का था

महेंद्रगढ़: किरण चौधरी के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी रहे राव दान सिंह की प्रतिक्रिया आई है। दान सिंह ने कहा लंबे समय से इस तरह की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। बीते राज्यसभा चुनाव में जिस तरह से उन्होंने हिस्सा लिया था, तभी से चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हम एक वोट से हार गए थे और इसके बाद उन्होंने खुद माना था कि उन्होंने निशान लगाया। कांग्रेस विधायक ने स्पष्ट कहा कि यह बात निश्चित थी कि उनका मन भाजपा की तरफ था। लेकिन उनके जाने से अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

राव दान सिंह ने आगे कहा कि किरण चौधरी और श्रुति चौधरी भाजपा के साथ मिलीभगत की राजनीति करती आ रही हैं। 2014, 2019 और 2024 के तीनों चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार की खिलाफत की है। वे केवल अपनी सीट को बचाने का काम कर रही थीं। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा क्षेत्रों में से कांग्रेस के पास केवल दो विधानसभा सीट थीं, जिनमें से एक किरण चौधरी की और दूसरी मेरी। किरण चौधरी ने हमेशा भाजपा से मिलकर काम किया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष से तो आदमी लड़ सकता है, लेकिन भीतरघात करने वाले के लिए बहुत सी बातें होती हैं। अब वे चेहरे बेनकाब हो चुके हैं और जनता भी उन्हें पहचान चुकी है। अब भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र की राजनीति नए सिरे से उभरकर आएगी।

Related Articles

Back to top button