रामपुर: महिला सिपाही ने थानेदार की आंखों में झोंक दी मिर्ची, फिर डंडे से की पिटाई…घटना CCTV में कैद
यूपी रामपुर से ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। जहां थाना खजुरिया में दो महिला कांस्टेबल के बीच स्कूटी को लेकर विवाद इत...
रामपुर: यूपी रामपुर से ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। जहां थाना खजुरिया में दो महिला कांस्टेबल के बीच स्कूटी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें थानेदार की पिटाई हो गई। जहां थाने में तैनात महिला सिपाही ने थाना प्रभारी की आंख में मिर्ची पाउडर डाला। उसके बाद उन पर लाठी से हमला कर दिया। महिला सिपाही ने पैर दबवाने के लिए परेशान करने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। पीटने वाली महिला सिपाही का कहना था कि थानेदार दूसरी महिला कांस्टेबल का पक्ष ले रहे थे। इसी के बाद उसने थानेदार को पीटा। इस मामले की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अफसरों को हुई तो थानेदार को पीटने वाली महिला सिपाही को निलंबित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, थाना खजुरिया में तैनात महिला कांस्टेबल आरजू से दूसरी महिला सिपाही स्कूटी लेकर गई थी। स्कूटी का कहीं एक्सीडेंट हुआ, जिससे काफी नुकसान हुआ। इसको लेकर दोनों महिला कांस्टेबल में झगड़ा हुआ। जिस महिला सिपाही की स्कूटी थी, उसने कहा कि नई लाकर दो। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बीचबचाव किया। इससे वह नाराज हो गई। इसके बाद जब थानाध्यक्ष राजीव कुमार जब अपने कक्ष में बैठे थे और वीसी चल रही थी, तभी महिला सिपाही आरजू अंदर घुसी। महिला सिपाही ने थानेदार की आंखों में मिर्ची डाल दी। इसके बाद उनको डंडे से पीट दिया।
वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि दो महिला कांस्टेबल में स्कूटी को लेकर विवाद हुआ था। एक महिला कांस्टेबल एफआईआर दर्ज करने को कह रही थी, जिस पर थानाध्यक्ष ने मना कर दिया। इसी बात से आक्रोशित महिला कांस्टेबल आरज़ू ने थानाध्यक्ष राजीव कुमार की आंखों में मिर्ची डालकर डंडे से पिटाई कर दी।सूचना पर पहुंचे सीओ बिलासपुर ने मामले की जांच करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया। कांस्टेबल आरजू को निलंबित कर दिया गया है।