हरियाणा

बजट में आंकड़ों का खेल, बुनयादि सुविधाएं बढाने में फेल: रामकिशन फौजी

भिवानी,(ब्यूरो): पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट में केवल आंकड़ों का खेल दिखाया गया है। गरीब, मध्यम वर्ग के लिए कोई विशेष हिदायत को कोई प्रावधान नहीं किया गया है। मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए इन्कम टैक्स में कोई छूट तक नहीं दी गई है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर व रोजगार उपलब्ध करवाए जाने की किसी भी योजना का जिक्र तक नहीं है। आम जन की आमदनी बढाने के लिए कोई चर्चा नहीं हुई है। महिलाओं के उत्थान, उनके विकास तथा स्वास्थ्य, शिक्षा के सुधारीकरण के लिए भी कोई विशेष बजट का प्रावधान नहीं करने से लोगों में मायूसी ही हाथ लगी है। हाल ही में पेश किया गया बजट बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने में पूरी तरह से फेल साबित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट से लोगों को महंगाई से राहत नहीं मिलेगी। बल्कि उनके समक्ष असमजस की स्थिति बन गई है। केवल आंकड़ों का खेल दिखाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया गया है।

Related Articles

Back to top button