Blog

ज्योति भारद्वाज के सर सजा मिसेज तीज का ताज

भिवानी, (ब्यूरो): श्रीराम सामाजिक सेवा समिति द्वारा सैक्टर 13 में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समिति के प्रधान नरेंद्र शर्मा और सचिव बलदेव शर्मा ने बताया कि उनकी समिति हर साल तीज पे महिलाओं के लिए कार्यक्रम करती हैं। जिसमें झूलो के अलावा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करती हैं। जिसमें घरेलू महिलाओं को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। तीज पार्वती द्वारा भगवान शिव को पति के रूप में पाने के उपलक्ष्य में किया जाता हैं यह महिलाओं के लिए खुशी और उल्लास का पर्व है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह की धर्म पत्नी शालिनी सिंह मुख्य अतिथि और समाज सेविका अनु जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रतियोगिताओं में जज की भूमिका ज्योति वर्मा, आरती सभरवाल, अर्चना परमार ने निभाई। प्रतियोगिता में ज्योति भारद्वाज के सर सजा मिसेज तीज का ताज सजा। श्री राम सामाजिक सेवा समिति द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में ज्योति भारद्वाज ने मिसेज तीज का खिताब किया अपने नाम। रचना ने दूसरा और रितिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेंहदी में ज्योति प्रथम, सुशीला सेकंड, रितिका तीसरा स्थान। डांस में नेहा प्रथम, शालिनी सेकंड, सुरभि शर्मा थर्ड। इस मौके पर बलदेव शर्मा, ऊषा मक्कड़, नीलम चौहान, ललिता शर्मा, राजश्री सोनी, शैली मित्तल, दिव्या कटारिया, शशि शर्मा, रिंकी अग्रवाल, शशि वर्मा आदि उपस्थित थे।
फोटो संख्या: 28बीडब्ल्यूएन 1
झुलों का आनंद लेते हुए महिलाएं।

Related Articles

Back to top button