उत्तर प्रदेश

राजनाथ सिंह ने सपा को बताया समाप्तवादी पार्टी, कहा- कुछ दिन बाद डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस

जिले दातागंज में आंवला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप एवं बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य के समर्थन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित...

बदायूंः जिले दातागंज में आंवला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप एवं बदायूं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य के समर्थन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजाद भारत में बहुत सारी सरकारों को आपने काम करते देखा होगा लेकिन मोदी जी के भी दस साल के कार्यकाल को अपने देखा होगा। आज हमारा देश 2047 आते आते विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बनने जा रहा है।

भारत जल्द टॉप थ्री में शामिल होने जा रहा
दरअसल राजनाथ सिंह बदायूं के दातागंज में आंवला लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे जहां राजनाथ सिंह ने ब़डा बयान देते हुए कहा कि आज दुनिया में भारत का मस्तिष्क सबसे ऊंचा है। भारत की सीमाएं आज पूरी तरह सुरक्षित हैं। आज हम पड़ोसी दुश्मनों को इस पार भी मार सकते हैं और जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार भी मार सकते हैं। हमारी सरकार बनने के बाद देश मोदी जी के नेतृत्व में आज अर्थव्यवस्था के मामले में देश पांचवे नंबर पर है। भारत जल्द टॉप थ्री में शामिल होने जा रहा है। भारत 2047 आते आते विश्व की महाशक्ति बनकर खड़ा होगा।

हमने कहा था कि रामलला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनायेंगे
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। 1984 में हमने कहा था कि रामलला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनायेंगे। आज रामलला अपने महल में विराजमान हो चुके हैं। वहीं कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि भारत दुनिया का वो देश है जहां देश के नागरिकों के साथ साथ ही सौ अन्य देशों को कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध कराई। यूक्रेन और रूस के युद्ध में हमने भारतीय छात्रों को निकालने के लिए चार घंटे युद्ध रुक गया और हमारे बच्चे सकुशल वापस आ गये,यह है हमारा आज का भारत।

सपा मतलब समाप्तवादी पार्टी 
वहीं इस दौरान राजनाथ सिंह ने सपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि कुछ दिन बाद बच्चे पूछेंगे सपा क्या है, सपा मतलब समाप्तवादी पार्टी । 2014 ,2017,2022 और 24 के चुनाव में आपने साईकिल की चैन उतार दी है तो अब चढ़ने मत देना और कांग्रेस की हालत तो वैसे भी खराब है। अमेठी और रायबरेली ही लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। कुछ दिन बाद डायनासोर की तरह कांग्रेस विलुप्त हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button