हरियाणा

राजेंद्र परमार बने हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान

भिवानी,(ब्यूरो): यहां वैश्य महाविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ राजेंद्र परमार को हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन का राज्य प्रधान  चुने जाने पर महाविद्यालय प्रबंधन एवं महाविद्यालय परिवार ने खुशी जताई है। डा.परमार का सम्मान समारोह महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य  रूप से वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरतन गुप्ता, महासचिव डॉ पवन बुवानीवाला,  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गोयल,आल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटीज एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ नरेंद्र चाहर  ने शिरकत की। सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने कहा कि नवनिर्वाचित राज्य प्रधान डॉ राजेंद्र परमार को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने कुशल नेतृत्व में कर्मचारी हित की रक्षा के लिए कार्य करेंगे।वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरतन गुप्ता ने डॉ राजेंद्र परमार को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि ये दोनों पदाधिकारी कर्मचारी हित  के लिए पूर्ण ईमानदारी से कार्य करेंगे व संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के महासचिव डॉ पवनबुवानीवाला ने डॉ राजेंद्र परमार को बधाई देते हुए कहा कि ये सबको संगठित करते हुए उनके हित में कार्य करते हुए सभी की मांगों को अपने अथक प्रयास व मेहनत से पूरा करने का प्रयास करेगेें।
आल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटीज एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ नरेंद्र चाहर ने डॉ राजेंद्र परमार को बधाई देते हुए कहा कि हमारी एसोसिएशन अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रयासरत है उसी कड़ी में आल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटीज एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में 9 दिसंबर को जंतर मंतर पर धरना देंगे। हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के निर्विरोध निर्वाचित राज्य प्रधान डॉ राजेंद्र परमार ने समारोह आयोजकों का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि एसोसिएशन के सभी सम्मानित सदस्यों और पदाधिकारियों ने उनको जो अहम जिम्मेवारी दी है उनका निर्वहन करते हुए वह  मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि प्रदेश के एडेड कॉलेज के टीचिंग और नॉन-टीचिंग कर्मचारियों की सभी मांगों को शीघ्र पूरा करवाने का प्रयास करे।

Related Articles

Back to top button