पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 20 जून 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 20 जून 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 20 जून 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 जून 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 09:52 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 21:45 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* गर – 09:52 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शोभन – 23:46 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 05:23
*🌄सूर्यास्त-* 19:21
*🌙चन्द्रोदय-* 25:29
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 21:45 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:54 से 12:50
*🤖राहुकाल-* 10:37 से 12:22
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आषाढ़ बदी नवमी 09:52 तक पश्चात् दशमी शुरु , मुकेश शास्त्री द्वारा संकलित पंचांग , पंचक 21:45 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग दिनरात , अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 21:45 तक , कुमारयोग 21:45 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 20:35 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, राजमाता जीजाऊसाहेब भोसले पुण्य तिथि (तिथि अनुसार) , श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जन्म दिवस , विश्व शरणार्थी दिवस व इंटरनेशनल हॉर्सशू क्रैब डे (International Horseshoe Crab Day)।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आषाढ़ बदी दशमी 07:21 तक पश्चात् एकादशी 28:30 तक , एकादशी तिथि का क्षय , योगिनी एकादशी व्रत (स्मार्त यानी गृहस्थी आदि के लिए) , विघ्नकारक भद्रा 07:20 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 19:51 तक , अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*पीडापि मङ्गलायैव*
*स्मारयन्ती प्रभोः पदम्।*
*मग्नःसम्पत्तिभोगेषु*
*प्रभुं कः प्रतिपद्यते ।।*
★डॉक्टर कृपाराम त्रिपाठी अभिराम
*अर्थात् 👉*
_तकलीफ़ भी मंगलकारिणी होती है क्योंकि वह प्रभु के चरणों का स्मरण कराती है। सम्पत्ति के भोग में डूबा भला कौन प्रभु की शरण में जाता है?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 जून 2025 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । इस समय उचित ग्रह स्थिति तथा आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां उत्पन्न कर रहे हैं। इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। रिश्तेदारों तथा संबंधियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। भविष्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। मेहनत से आत्मसंतुष्टि प्रदान होगी। सामाजिक दायरा बढेगा। सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपकी कार्यशैली तथा योजना आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेगी। अगर किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी करने की बात चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। यह साझेदारी फायदेमंद रहेगी। सामाजिक दायरा और बढेगा तथा मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऑफिस के कार्यों को सावधानी से करें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। राजनैतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर भी प्रदान करेंगे। नए वाहन के खरीदने से संबंधित योजना बनेगी। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। धार्मिक विचारों से मन शुद्ध होगा व मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसायिक कार्यों में आपकी सूझबूझ तथा गतिविधियां बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद समाप्त होने से राहत मिलेगी तथा काम पुनः अपनी गति से शुरू हो जाएगा। ऑफिस में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लाभ निश्चित है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। इससे आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी तथा एक नई ऊर्जा का प्रवाह अपने अंदर महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा व बहुत खुशी का अनुभव करेंगे।फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अति उत्तम है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक दायरा लाभकारी सिद्ध होगा। धार्मिक कर्म का सकारात्मक फल मिलेगा। किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें। मित्र मण्डली आपके साथ है। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल करते समय पेपरवर्क में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज कुछ महत्वपूर्ण तथा उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत होगा। इससे आपके भी मान सम्मान में वृद्धि होगी तथा नई उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता भी बनेगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। मानसिक शांति में धार्मिक विचार सहायक होंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने कारोबार में बदलाव संबंधी जो नीतियां आपने बनाई हैं उन पर जल्दी ही अमल करें। यह बदलाव आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। पारिवारिक सहयोग से लक्ष्य प्राप्ति हो जाएगी।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इन योजनाओं को कार्य रूप देते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें तो और अधिक उचित रहेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रखने के लिए बजट बनाकर चलना अति आवश्यक है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय कार्य प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कर्मचारियों के साथ भी आपके अच्छे संबंध व्यवसाय में तरक्की के शुभ अवसर प्रदान करेंगे। परंतु नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। सकारात्मक सोच और आपकी मेहनत रंग अवश्य लाएगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोर्ट केस अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित किसी रुके हुए काम का फैसला आपके हक में हो सकता है। जिससे आपको चल रहे बहुत अधिक मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदार के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपकी उपस्थिति निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की तारीफ भी होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खुद के लिए समय अवश्य निकालें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। सकारात्मक सोच रखें। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी और देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त सा रह सकता है फिर भी परिणाम सकारात्मक ही रहेंगे व मानसिक संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*20 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
712 – मुहम्मद बिन कासिम ने सिंध में रावर पर हमला कर हिंदू राजा दाहिर की हत्या की।
1756 – नवाब सिराजुद्दौला के सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों को फोर्ट विलियम के तहखाने में कैद किया और ब्रिटिशों से कलकत्ता को मांगा।।
1768 – रूस-तुर्की युद्ध (1768-74), रूस ने बार के किले पर कब्जा कर लिया।
1779 – स्टोनो फेरी की लड़ाई (अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध) चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना के पास लड़ी।
1782 – गंजा ईगल को संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतीक के रूप में चुना गया।
1791 – राजा लुई XVI को फ्रांसीसी क्रांति से बचने की कोशिश में पकड़ा गया।
1819 – 320 टन की सवाना, किसी भी महासागर (अटलांटिक) को पार करने वाली पहली स्टीमशिप बन गई।
1840 – सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया।
1858 – ग्वालियर में 1857 के भारतीय विद्रोह के अंतिम विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण किया।
1862 – रोमानिया के प्रधानमंत्री बार्बू कटारगिउ की हत्या की गई।
1863 – पश्चिमी वर्जीनिया अमेरिका का 35वां राज्य बना।
1866 – इटली की किंगडम ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1873 – भारत में वाईएमसीए की स्थापना हुई।
1874 – लुसियन क्लेमन्स को प्रथम यूएस लाइफशविंग मेडल से सम्मानित किया गया।
1877 – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओंटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की।
1887 – भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला।
1916 – पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1931 – कार्ल ब्यूरेश आस्ट्रिया के कुलपति बनाये गए।
1943 – न्यू जॉर्जिया अभियान शुरू हुआ।
1960 – माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
1990 – ईरान में भूकंप से 40 हजार से अधिक मरे।
1991 – एकीकृत जर्मनी की राजधानी फिर से बर्लिन को बनाने के प्रस्ताव को संसद ने मंजूरी दी।
1994 – ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।
1998 – विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पाचवीं फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता।
1999 – सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले दुनिया के 5 नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कलकत्ता शामिल।
2000 – काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
2001 – जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने, भारत-पाक शिखर वार्ता को संवैधानिकता प्रदान करने का प्रयास।
2001 – श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के समर्थन वापस लेने से चंद्रिका कुमारतुंग सरकार अल्पमत में।
2001 – ताइवान ने मिसाइल परीक्षण किया।
2002 – पाकिस्तान ने अशरफ़ जहाँगीर क़ाज़ीको संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
2003 – पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा में विकीमीडिया फाउंडेशन की स्थापना की गई।
2005 – रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
2006 – जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2008 – बीज बनाने वाली कम्पनी अवदात इण्डिया लिमिटेड ने अमेरिकी कम्पनी लिमाग्रेन के सोयाबीन बीज के क़ारोबार का अधिग्रहण किया।
2008 – यूरोपीय संघ ने क्यूबा पर लगे प्रतीकात्मक प्रतिबन्ध हटाने का निर्णय लिया।
2012 – लीबिया में सामुदायिक हिंसा में 105 लोगों की मौत, 500 घायल।
2014- प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा।
2019 – संक्रांति के उत्सव का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 21 जून को मनाया गया तथा इस दिन की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 20 जून 2019 को की गई थी।
2019 – WHO ने बढ़ते रोगाणुरोधी प्रतिरोध को रोकने और एंटीबायोटिक के उपयोग को सुरक्षित और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक नया उपकरण “AWaRe” प्रदान किया ।
2019 – भारतीय रेलवे और आरईएल ने चार खंडों पर सिग्नलिंग प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2020 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरूआत की।
2020 – चीन के किनझोउ शहर (Qinzhou City) में ‘इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंज़र्वेशन ऑफ नेचर’ (IUCN) के ‘हॉर्सशू क्रैब स्पेशलिस्ट ग्रुप’ की बैठक में 20 जून, 2020 को प्रथम ‘इंटरनेशनल हॉर्सशू क्रैब डे’ (International Horseshoe Crab Day) के रूप में घोषित किया गया।
2021 – अमेरिका में आए समुद्री तुफान से 10 बच्चों सहित 12 की मौत हुई।
2022 – इजरायल में फिर सरकार गिरी (नफ्ताली बेनेट और यायिर लैपिड संसद भंग करने के लिए सहमत हुए) , साढ़े तीन साल में पांचवीं बार चुनाव निश्चित।
2022 – पंजाब में एक जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना शुरू करने का अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया।
2022 – कर्नाटक में पीएम मोदी ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन किया व विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
2022 – बहुराष्ट्रीय पीसकीपिंग युद्धाभ्यास “खान क्वेस्ट- 2022” मंगोलिया में संपन्न हुआ।
2023 – पंजाब विधानसभा में सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया।
2023 – अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बालकनी टूटने से 22 लोग घायल हुए।
2023 – चौथी शिक्षा कार्य समूह की बैठक पुणे में शुरू हुई व जी20 के अंतर्गत पर्यटन कार्य समूह की चौथी बैठक का उद्घाटन सत्र गोवा में आयोजित हुआ।
2023 – भारत ने नई दिल्ली में भारत-ईराक संयुक्त आयोग की बैठक के 18वें सत्र की मेजबानी की।
2024 – तमिलनाडु में ‘जहरीली शराब’ पीने से मरने वालों की संख्या 25 तक पहुंची 19 से ज्यादा का इलाज जारी।
2024 – जम्मू में चिनाब ब्रिज पर ट्रेन का ट्रायल हुआ , यह दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च ब्रिज है।
*20 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1760 – लॉर्ड वैलेस्ली फोर्ट विलियम प्रेसिडेंसी का गवर्नर जनरल रहा था (भारत के पूर्व महाराज्यपाल)।
1869 – लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति।
1910 – भुवनेश्वर – हिंदी के प्रसिद्ध एकांकीकार।
1923 – गौर किशोर घोष – कुशल पत्रकार तथा लेखक।
1936 – सुषमा सेठ भारतीय सिनेमा, टीवी व रंगमंच की जानीमानी अभिनेत्री ।
1940 – विश्वनाथ प्रसाद तिवारी – प्रसिद्ध भारतीय हिन्दी साहित्यकार।
1949 – श्रीमती श्यामला गोपीनाथ 21 सितंबर 2004 से 20 जून 2011 भारतीय रिजर्व बैंक की डिप्टी गवर्नर रहीं।
1952 – विक्रम सेठ – जाने-माने साहित्यकार, उपन्यासकार और कवि थे।
1958 – द्रौपदी मुर्मू भारत की १५वीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत एक भारतीय राजनीतिज्ञा।
1967 – ऑस्ट्रेलियाई – अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और निर्माता निकोल किडमैन का जन्म हुआ।
1972 – एक भारतीय अभिनेता राहुल खन्ना का जन्म हुआ था।
1978 – अंग्रेजी प्रोफेशनल फुटबॉल प्रबंधक फ्रैंक लैंपार्ड का जन्म हुआ।
1979 – एक भारतीय पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और आई-लीग क्लब NEROCA FC के मुख्य कोच पी रेंडी सिंह का जन्म हुआ।
*20 जून को हुए निधन👉*
1930 – रामपुर रियासत के नवाब हामिद अली खान बहादुर का निधन हुआ ।
1965 – वेंकटेश नारायण तिवारी – हिन्दी के ध्वजवाहक, पत्रकार और साहित्यकार थे।
1987 – सालिम मुईनुद्दीन अब्दुल अली एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी थे।
1992 – तिलक राज भाटिया, दैनिक जगत क्रान्ति के संस्थापक सम्पादक का निधन हुआ।
2005 – अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जैक किल्बी का निधन हुआ।
2012 – प्रोफेसर, वैज्ञानिक और पद्म श्री और पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले बालू शंकरन का निधन हुआ।
2020 – कैंसर से पीड़ित पूर्व भारतीय निशानेबाज पूर्णिमा जनेन का निधन हुआ।
2022 – राजस्थान में एसटी-3 नामक बाघिन की मौत हुई , पोस्टमार्टम करवाने के बाद बाघिन का दाह संस्कार कर दिया गया।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सिंग हॉल ऑफ़ फ़ेम के अधिकारी और गोल्डन ग्लव्स बॉक्सिंग चैंपियन रेमंड डगलस व्हीटली (74) का निधन हुआ।
2024 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन का 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
*20 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 राजमाता जीजाऊसाहेब भोसले पुण्य तिथि (तिथि अनुसार)।
🔅 श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जन्म दिवस।
🔅 विश्व शरणार्थी दिवस।
🔅 इंटरनेशनल हॉर्सशू क्रैब डे (International Horseshoe Crab Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*