दिल्ली में तेज हवाओं के साथ लौटेगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; UP-बिहार समेत 15 राज्यों का मौसम अपडेट

दिल्ली में बारिश का दौर थम सा गया है. पिछले दो दिन से दिल्ली में तेज धूप निकल रही है, जिसके चलते दिल्ली वालों को गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है. आज भी दिल्ली में बारिश का अलर्ट नहीं है. हालांकि, आज दिल्ली में तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके बाद 13 सितंबर से दिल्ली के मौसम में बदलाव आ सकता है. 13 और 14 सितंबर को दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.
इसके साथ ही 15, 16 और 17 सितंबर को भी दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है. ऐसे में एक बार फिर से दिल्ली में बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है.




