राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 29 सितम्बर 2024

इतिहास की 29 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

         *द्वादशी का श्राद्ध*

*इतिहास की 29 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 29 सितम्बर 2024*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 16:50 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* मघा – पूर्णरात्रि
*💫करण-* तैतिल – 16:50 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* साध्य – 24:26 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 06:13
*🌄सूर्यास्त-* 18:08
*🌙चन्द्रोदय-* 27:55
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:47 से 12:34
*🤖राहुकाल-* 16:39 से 18:08 तक
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 आश्विन बदी द्वादशी 16:50 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , द्वादशी का श्राद्ध , चक्रांकित महाभागवतों – यति – वैष्णवों – संन्यासियों का श्राद्ध , मघा श्राद्ध , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , गजच्छायायोग 16:48 से , मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में 24:00 पर , यमघण्ट योग सूर्योदय से , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , श्री भाऊसाहेब महाराज अयाचित पुण्यतिथि – (नागपूर) , पम्पकिन ( कद्दू ) दिवस , अंतर्राष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट न्यूनीकरण जागरूकता दिवस , विश्व हृदय दिवस , विश्व समुद्री दिवस 2024 व सर्जिकल स्ट्राइक दिवस (भारत)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉आश्विन बदी त्रयोदशी 19:09 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , त्रयोदशी का श्राद्ध , सोम प्रदोष व्रत , युगादि , मास शिवरात्रि व्रत , गजच्छायायोग 06:19 तक , विघ्नकारक भद्रा 19:07 से , मूल संज्ञक नक्षत्र 06:19 तक , मुक्तावलि व्रत (जैन)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*मानं  हित्वा  प्रियो भवति*
*क्रोधं   हित्वा  न  शोचति ।*
*कामं हित्वार्थवान् भवति*
*लोभं हित्वा सुखी भवेत् ॥*
*अर्थात् 👉*
_मनुष्य अहंकार को छोड़कर प्रिय हो जाता है। मनुष्य क्रोध को छोड़कर शोक नहीं करता है। मनुष्य इच्छा (कामना) को छोड़कर धनवान् हो जाता है। मनुष्य लोभ को छोड़कर सुखी हो जाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*29 सितम्बर 2024 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका यात्रा की योजना का योग बन रहा है। व्यस्त रहोगे खुद के लिए समय निकालें। ऐसा दिन है जब काम का दबाव तो रहेगा परन्तु आप परिवार के साथ समय बिताने का मज़ा ले पाएंगे। वरिष्ठ से लम्बे वक़्त से लटके किसी काम के पूरे होने का तोहफ़ा मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आवश्यक व लाभकारी रहेगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने फ़ैसले थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुक़सान पहुँचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता काफ़ी मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।  आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज़्यादा चिंता न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने शरीर की थकान मिटाने और ऊर्जा-स्तर को बढ़ाने के लिए आपको पूरे आराम की ज़रूरत है, नहीं तो शरीर की थकावट आपके मन में निराशावादिता को जन्म दे सकती है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी – भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का समय है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कन्या👩आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। शारीरक लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। धार्मिक रूचि बढेगी। जीवनसाथी के साथ मधुर सम्बंध बनाए रखें लक्ष्मी वास होगा। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ समय बिताएँ व घर का खाना ही खाएँ । अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा । योग प्राणायाम के लिए अवश्य समय निकालें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। मित्र मण्डली का सकारात्मक सहयोग रहेगा। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप मुश्किल दौर से जल्द ही निकल जाएंगे। यह आपको कार्यक्षेत्र में बढ़त बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें । खुद के लिए समय निकालें। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे।  नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में समय कम दे पाएँगे। परिवार को समय दें तो मधुर सम्बंध स्थापित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए बाहर के खाने से बचें ।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1650 – इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
1789 – अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
1836 – मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1885 – दुनिया की पहली यात्री विद्युत ट्राम ‘वे ब्लैकपूल’ इंग्लैंड में शुरू हुई।
1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य (तुर्की) के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1915 – टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुलग़ारिया ने, फ़्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त सेना के सामने हथियार डाल दिए।  प्रथम विश्व युद्ध में यह देश जर्मनी आस्ट्रिया हंग्री और उसमानी शासन का घटक था।
1927 – अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
1941 – नाजी जर्मन के अर्द्धसैनिक बल ‘डेथ स्क्वॉयड’ ने कीव के बावी यार में कत्लेआम किया। जिसमें 33,771 यहूदी मारे गए।
1957 – सोवियत संघ के नाभिकीय प्लांट में लीकेट से 750 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में विकिरण फैला।
1959 – भारत की आरती शाह तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
1962 – कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
1971 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
1977 – सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
1992 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित देश अंगोला में पहली बार स्वतंत्र चुनाव आयोजित हुए।
2000 – चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
2001 – संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
2002 – बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
2003 – ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
2006 – विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
2009 – अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।
2019 – भारत ने पहली बार अंडर-18 सैफ फुटबाल चैम्पियनशिप जीती।
2019 – पाकिस्तान में सभी तरह के टेलीविजन चैनलों को नियंत्रित करने वाली संस्था पीईआरएमए ने भारत से संबंधित सभी तरह के कंटेंट प्रसारित करने पर रोक लगा दी।
2020 – श्रीलंकाई सरकार ने देश में मवेशियों के वध पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।
2020 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नमामि गंगे मिशन के तहत उत्‍तराखंड में 6 परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेसिंग से शुभारंभ किया।
2021 – ‘भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच नौसेना से नौसेना की बातचीत के संचालन के लिये विचारार्थ विषयों’ पर हस्ताक्षर किए।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 38वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की।
2022 – भारतीय सेना को स्वदेश में विकसित पहला हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर मिला।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 36वें राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ की घोषणा की। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – अमरीकी न्यूयॉर्क शहर में बाढ़ आने के कारण आपातकाल घोषित किया।
2023 – जिम्बाब्वे के मैशोनलैंड पश्चिम के चेगुटू में एक खदान के ढहने से 9 लोगों की मौत हुई।
2023 – सोमालिया में आत्मघाती बम हमले में लगभग 7 लोगों की हुईं।
2023 – पश्चिमी नाइजर में इस्लामी चरमपंथियों के हमले में 12 सैन्यकर्मियों की मौत व सात लोग घायल हुए।
2023 – डॉ. दिनेश दास ने संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
2023 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट से लगभग 52 लोगों की मौत व करीब 50 अन्य घायल हुए।
2023 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए।

*29 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1725 – राबर्ट क्लाइव – भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक।
1901 – दुनिया के जाने-माने इटली के भौतिक शास्त्री एनरिको फर्नी का रोम नगर में जन्म हुआ। इन्‍होंने परमाणु रिएक्‍टर बनाया था।
1928 – भारतीय राजनयिक एवं पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा का जन्म हुआ।
1930 – सत्यव्रत शास्त्री संस्कृत भाषा के विद्वान एवं महत्वपूर्ण मनीषी रचनाकार।
1932 – भारत के प्रसिद्ध हास्य़ अभिनेता व निर्माता-निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।
1934 – वेस्टइंडीज के महान स्पिनर लांस गिब्स का जन्म हुआ।
1943 – मोहम्मद ख़ातमी – ईरान के पाँचवें राष्ट्रपति ।
1947 – एस. एच. कपाड़िया – भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1998 – बेलारूसी टेनिस खिलाड़ी वेरा लाप्को का जन्म हुआ।
1999 – दक्षिण कोरियाई गायक चोई ये-ना का जन्म हुआ।
2000 – अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी जेडन मैकडैनियल्स का जन्म हुआ।

*29 सितंबर को हुए निधन👉*

1902 – फ़्रांसीसी लेखक एमील ज़ोला की मृत्यु हुई। उनकी बहुत सी पुस्तकें में नाना और जर्मिनल नामक पुस्तकें प्रसिद्ध हुईं।
1913 – दुनिया को डीजल इंजन देकर उद्योगों और परिवहन में क्रांति करने वाले रुडोल्फ डीजल की रहस्यमयी ढंग मौत हो गई।
1942 – मातंगिनी हज़ारा – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1944 – गोपाल सेन – पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1970 – मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
2004 – बालमणि अम्मा – मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।
2017 – टॉम अल्टर – विदेशी माता-पिता की संतान औरछ भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।
2020 – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिता श्रीकृष्ण बिरला (91) का निधन।
2020 – मशहूर कार्टूनिस्ट केसी शिव शंकर (97) का चेन्नई में निधन।
2021 – बंगलादेश में रोहिंग्‍या समुदाय के प्रमुख नेता मोहिबुल्‍लाह की देर रात गोली मारकर हत्‍या की गयी।
2023 – कनाडाई शिक्षक और राजनीतिज्ञ रॉय बौद्रेउ (76) का निधन हुआ।
2023 – पेरू के व्यवसायी और राजनेता, सांसद हर्नान्डो गुएरा गार्सिया (60) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी राजनीतिज्ञा डायने एमिल फीनस्टीन (90) का निधन हुआ।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई राजनेता, क्वींसलैंड विधायक नेविल हार्पर (97) का निधन हुआ।
2023 – मिस्र के समाजशास्त्री साद एडिन इब्राहिम (84) का निधन हुआ।

*29 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री भाऊसाहेब महाराज अयाचित पुण्यतिथि – (नागपूर)।
🔅 गुरु श्री अमरदास जी ज्योति – ज्योत (प्राचीनमतानुसार )।
🔅 पम्पकिन ( कद्दू ) दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट न्यूनीकरण जागरूकता दिवस।
🔅 विश्व हृदय दिवस।
🔅 विश्व समुद्री दिवस 2024।
🔅 सर्जिकल स्ट्राइक दिवस (भारत)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button