हरियाणा

गांव बुसान के प्ले स्कूल में लगा रेडिनेस मेला

तोशाम,(वीरेन्द्र): महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में गांव बुसान के प्ले स्कूल में रेडिनेस मेला लगाया। मेले में गांव की महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। मेले का शुभारंभ सुपरवाइजर पंकज द्वारा किया गया। मेले का मुख्य उद्देश्य प्री स्कूल के स्तर पर बच्चों को शिक्षा सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम,प्रौद्योगिकी,अभिसरण और सामुदायिक भागीदारी के उपयोग के माध्यम से लक्षित दृष्टिकोण के साथ बच्चों में अचेतनता,कुपोषण, एनीमिया और कम जन्म वजन के स्तर को कम करने का प्रयास करता है। साथ ही किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं पर भी ध्यान केंद्रित करता है। इस प्रकार कुपोषण को समग्र रूप से आन लाइन प्लेट फार्म प्रणाली के जरिये भी पोषण अभियान पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि इस अभियान के जरिये व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। जहां प्ले स्कूल अध्यापिका ने महिलाओं को प्ले स्कूल में होने वाली गतिविधियों जैसे शारीरिक विकास, सामाजिक विकास, भावनात्मक विकास,भाषा और गणित विकास के बारे विस्तार से बताया। इसके अलावा खेल व शिक्षा सामग्री से अवगत करवाते हुए बताया कि प्ले स्कूल में बच्चों को भयमुक्त, आनंदपूर्ण वातावरण में रखते हुए उन्हें पूर्ण रूप से स्कूल के लिए तैयार करेंगे। इस प्ले स्कूल के माध्यम से बच्चों को पढऩा लिखना सिखाया जाएगा। सुपरवाइजर पंकज द्वारा पोषण अभियान के तहत महिलाओं को कुपोषण मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई और बच्चों का वजन व लंबाई दर्ज की। इस आयोजन में फिरदोश, नीता , गीता सहित अन्य गणमान्य महिलाएं और बच्चे शामिल हुई।

Related Articles

Back to top button