हरियाणा

जेजेपी सदस्यता अभियान में मिल रहा लोगो का भारी समर्थन: प्रदीप गोयल

भिवानी, 26 जून। जजपा जिला प्रधान जितेन्द्र शर्मा धारेडू, हल्का प्रधान प्रदीप गोयल, कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी एडवोकेट अवतार सांगवान, बीसी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला प्रधान मदन जूसवाला, भिवानी प्रभारी राजेश ग्रेवाल ने संयुक्त रूप से स्थानीय बर्तन बाजार, बिचला बाजार, कपड़े वाला बाजार, ऑटो मार्केट, नई अनाज मंडी, नया बाजार व घंटा घर क्षेत्र में पार्टी के प्रति लोगों को जागरूक कर जोडऩे के लिए सदस्यता अभियान चलाया। हल्का प्रधान प्रदीप गोयल ने बताया कि जजपा की नीतियों से प्रभावित होकर अनेकों व्यापारियों व कमेरे वर्ग के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और विश्वास दिलाया कि जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला लोकसभा चुनाव भिवानी से लड़ते हैं तो पार्टी को इसका बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा। पूरे प्रदेश में जजपा प्रचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि जजपा पार्टी पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक स्व. ताऊ देवीलाल की नीतियों की पार्टी है लोग जजपा के हाथों में प्रदेश की सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं। वे पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं ताकि प्रदेश में अधुरे पड़े विकास कार्यों को पूरा कर पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल के सपनों को पूरा किया जा सके।

Related Articles

Back to top button