राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 24 मार्च 2024

इतिहास की 24 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 24 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 मार्च 2024*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* चतुर्दशी – 09:57 तक
*🗒पश्चात्-* पूर्णिमा
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाफाल्गुनी – 07:34 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराफाल्गुनी
*💫करण-* वणिज – 09:57 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* गण्ड – 20:33 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:20
*🌄सूर्यास्त-* 18:34
*🌙चन्द्रोदय-* 17:52
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – 14:21 तक
*🌛पश्चात्-* कन्या
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 12:03 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 17:03 से 18:34
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅कल रविवार को 👉 फाल्गुन सुदी चतुर्दशी 09:57 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , जेलपोणी (भद्रा के पूर्व ) , होलिका पूजन (भद्रा शुरू होने से पहले बेहतर रहे ) , होलिका दहन  ,भद्रा पुच्छकाल 18:34 से 19:53 तक  , व्रत की पूर्णिमा , श्री सत्यनारायण व्रत , श्री लक्ष्मीनारायण व्रत , वृषदान व्रत , हुताशनी पूर्णिमा (पंचांग भेद से कल भी ) , विघ्नकारक भद्रा 09:56 से 23:14 तक , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 07:34 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 07:34 तक , मंगल शतभिषा नक्षत्र में 07:50 पर , विश्व अचीवर्स दिवस , राष्ट्रीय ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस , विश्व टीबी ( क्षयरोग ,  तपेदिक ) दिवस (WHO) , असम राइफल्स स्थापना दिवस (189वाँ , भारत का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल) व सकल मानव अधिकार उल्लंघन और पीड़ितों की गरिमा के विषय में सत्य के अधिकार के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Right to the Truth Concerning Gross Human Rights Violations and for the Dignity of Victims)।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 फाल्गुन सुदी पूर्णिमा 12:32 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान आदि की फाल्गुनी पूर्णिमा, हुताशिनी पूर्णिमा , गणगौर पूजा प्रारम्भ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अहकूटा     भयत्रस्तैः*
*कृता त्वं होलि बालिशैः।*
*अतस्वां पूजयिष्यामि*
*भूति-भूति प्रदायिनीम्‌ ॥*
*भावार्थ👉*
_हे होलिके! आप भयभीतों के द्वारा जलाए जाने पर प्रकाश का प्रसार करती हैं, अतः अत्यधिक ऐश्वर्य देने वाली आपका मैं पूजन करता/ करती हूँ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 मार्च 2024 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलकारी रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी । परिवार के लिए समय मिलेगा। किसी रिश्तेदार से मिला उपहार आपके लिए ख़ुशी लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन कार्य कोशिश करने पर ही बनेगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना व योगा आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा , स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। आज बहुत सोच विचार करके बोलने की जरूरत हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आपकी माता पक्ष से मामा या नाना से भी आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे। आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन तालमेल वाला होगा। आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा कम होगा । बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन समझदारी से सब सही हो जाएगा । व्यर्थ की चिंताएँ और परेशानियों से बचें। त्वचा से जु‌ड़ी समस्यायों पर ध्यान दें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में ख़ुशी महसूस करेंगे। समय की महत्ता को समझे जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धार्मिक व आध्यात्मिक विचार प्रबल रहेंगे । आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी का साथ मंगलमय होगा। कार्यक्षेत्र आपकी एकाग्रता को भंग न होने दें। ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा ।पारिवारिक सहयोग मिलेगा , बड़ों का आशीर्वाद फलित होगा । गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज धन लाभ होने की संभावना बन रही है । अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना फलिल होगी । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । अपने पैसे को संचय करने के लिए घर के लोगों से सलाह ले सकते है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी।आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपकी कठिन मेहनत और परिवार का सहयोग मन के अनुकूलता परिणाम देने में सफल रहेंगे। आपको आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए सावधान रहें। सामाजिक दायरा बढने से मन प्रसन्न होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मनोनुकूल वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मंगलमय रहेगा । धन लाभ होने की संभावना बन रही है । पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बढेगी । जीवनसाथी से किया सलाह मश्विरा फलिल होगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। मानसिक तनाव कम हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सहयोगात्मक रहेगा । परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पाएगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। चिंतन से राहत मिलेगी । जीवनसाथी की सकारात्मक मानसिकता को समझे व सम्मान दें। आराम के लिए समय निकाले । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*24 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1837 – कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया।
1855 – कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश भेजा गया।
1878 – ब्रिटिश जहाज यूरीडाइस डूबा, 300 लोगों की मौत।
1883 – न्यूयार्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई।
1882 – टीबी की पहचान। वैज्ञानिक बैसिलस रॉबर्ट कॉख को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1932 – अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया।
1959 – इराक ने बगदाद संधि से खुद को अलग कर लिया।
1977 – मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने केन्द्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनायी।
1990 – भारतीय सेना ने श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की।
1993 – एज़र वीज़मैन इजरायल के राष्ट्रपति चुने गये।
1998 – भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए।
1999 – पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।
2003 – तपेदिक की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।
2007 – आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया।
2008 – छठे वेतन आयोग ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए औसतन 40% वेतन बढ़ोत्तरी की सिफारिश की।
2008 – एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला।
2008 – नेपाल में निचले सदन के लिए मतदान सम्पन्न।
2008 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
2013 – पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य चौकी पर हुये आत्मघाती हमले में 17 सैनिक मारे गये।
2019 – भारतीय नौसेना ने चक्रवात प्रभावित मोजाम्बिक में 192 लोगों की जान बचाई , चक्रवात में 417 लोगों की हो चुकी हैं मौत।
2019 – सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में दो हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले पर रिपोर्ट मांगी।
2019 – फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019 में फिल्म ‘राजी’ ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड ।आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस तो रणबीर कपूर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड।
2020 – देश के नाम अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज रात बारह बजे से 21 दिन के लिए पूरे देश में अनिवार्य लॉकडाउन कर दिया जाएगा।
2020 – विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कोविड-19 महामारी तेजी से फैलने की चेतावनी जारी की वहीं कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलिंपिक को 1 साल ( 2021 तक ) के लिए टाल दिया गया।
2021 – राजस्थान के जालोर जिले में एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने 6 बच्चों को कुचला , 5 बच्चों की मौत व एक छात्रा घायल हुई।
2021 – नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो और यमुना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ने सिविल एविएशन सिक्योरिटी के समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये।
2022 – भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल एम. एम. नरवणे ने डोगरा रेजीमेंट की टुकड़ियों को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त ध्वज’ भेंट किए।
2022 – नागरिक उड्डयन पर एशिया का सबसे बड़ा आयोजन विंग्स इंडिया (एक द्विवार्षिक शो, 24 से 27 मार्च तक) 2022 हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर शुरू हुआ।
2023 – पेंसिल्वेनिया की चॉकलेट फैक्ट्री में विस्फोट होने से 7 लोगों की मौत व 10 घायल हुए।
2023 – उत्तर कोरिया ने पानी के भीतर परमाणु सक्षम हमला करने वाले ड्रोन का परीक्षण किया।
2023 – अमरीका – कनाडा के बीच अनधिकृत सीमा से शरणार्थियों को हटाने पर समझौता हुआ‌।
2023 – आयुष मंत्रालय व पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, रक्षा मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
2023 – फ्रांस ने चीनी सोशल मीडिया वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया।
2023 – अमेरिका के मिसिसिपी और अलबामा में शक्तिशाली तूफान की चपेट में आने से कम से कम 26 लोगों की मौत व कई अन्य घायल हुए।
2023 – जापान के इजू आइलैंड्स में रिक्टर पैमाना 4.6 तीव्रता का भूकंप आया।

*24 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1776 – कर्नाटक संगीत के महान संगीतज्ञ मुत्थुस्वामी दीक्षितर का जन्म तमिलनाडु के तंजावुर ज़िले के तिरुवरूर शहर में हुआ था।
1863 – सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा – प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता।
1892 – हरिभाऊ उपाध्याय – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी।
1966 – जयदेव गाल्ला भारत की सोलहवीं लोकसभा में आंध्र प्रदेश की गुंटूर सीट से सांसद बने।
1979 – इमरान हाशमी, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1984 – एड्रियन डिसूजा, भारतीय हॉकी खिलाड़ी।

*24 मार्च को हुए निधन👉*

809 – हारुन अल रशीद – पांचवें अब्बासी खलीफा थे।
1455 – पोप निकोलस वी  – कैथोलिक चर्च के प्रमुख और पापल राज्यों के शासक थे ।
1603 – महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम, इंग्लैण्ड की महारानी थीं।
1882 – हेनरी वाड्सवर्थ लांगफेलो अमरीका के प्रथम राष्ट्रीय कवि थे।
1905 – जूल्स वर्न – सुप्रसिद्ध अंग्रेज विज्ञान कथाकार थे।
1946 – अलेक्जेंडर अलेक्जेंड्रोविच अलेखिन एक रूसी और फ्रांसीसी शतरंज खिलाड़ी व चौथे विश्व शतरंज चैंपियन थे।
1953 – मैरी ऑफ टेक – किंग जॉर्ज पंचम की पत्नी , यूनाइटेड किंगडम और ब्रिटिश डोमिनियन की रानी थीं।
1971 – राधिकारमण प्रसाद सिंह – हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक थे।
2014 – कुलदीप पवार – भारतीय सिनेमा के मराठी भाषा के अभिनेता थे।
2020 – “एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स” के निर्माता अल्बर्ट उडेरो का निधन।
2023 – अमेरिकी संगीतकार , पियानोवादक और शिक्षक डोलोरेस व्हाइट (90) का निधन हुआ।
2023 – हिंदी-बंगाली फिल्मों के फेमस डायरेक्टर प्रदीप सरकार (67) का निधन हुआ।
2023 – इंटेल के सह-संस्थापक और मूर्स लॉ लेखक गॉर्डन मूर (94) का निधन हुआ।

*24 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 होलिका पूजन / दहन।
🔅 विश्व अचीवर्स दिवस।
🔅 राष्ट्रीय ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस।
🔅 विश्व टीबी ( क्षयरोग ,  तपेदिक ) दिवस (WHO)।
🔅 असम राइफल्स स्थापना दिवस (189वाँ , भारत का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल)।
🔅  सकल मानव अधिकार उल्लंघन और पीड़ितों की गरिमा के विषय में सत्य के अधिकार के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Right to the Truth Concerning Gross Human Rights Violations and for the Dignity of Victims)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button