हरियाणा

करनाल का 22 वर्षीय युवक 4 साल पहले गया था अमेरिका, अब परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़

करनाल : करनाल के सौंकड़ा गांव में रहने वाले 22 वर्षीय सुखबीर सिंह की अमेरिका में हादसे में मौत हो गई। यह हादसा ट्रक चलाते समय हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। बहन की कुछ महीने पहले शादी हुई थी। इंग्लैंड से आई बहन की हालत बेहद गंभीर है।

ट्रक के डीजल टैंक में लगी आग 

मृतक के ताया राजेंद्र सिह ने बताया कि सुखबीर कल शाम को परिवार से बात कर रहा था। जहां पर यार्ड में ट्रक खड़ा करना था, कुछ देर बाद वहां पहुंचने वाला था। उसने अपने पिता को कहा कि मैं घर पहुंचकर बात करता हूं। 30 मिनट बाद हादसे के बारे में परिवार के पास फोन आ गया। मृतक सुखबीर चार साल पहले अमेरिका गया था। हादसे के समय सुखबीर ट्रक में सामान लोड करके जा रहा था। ताया ने बताया कि हमारे पास अभी जीतनी जानकारी है उसके अनुसार ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और ट्रक के डीजल टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। सुखबीर ने कोशिश भी की बाहर निकलने की। पर वह बाहर निकल नहीं पाया।

मृतक के चाचा ने बताया कि सुखबीर डोंकी रूट से अमेरिका गया था। मृतक के परिवार के कुछ लोग विदेश में थे। सुखबीर का भी विदेश जाने का मन था। अब परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। चाचा ने कि अभी 3 महीने पहले इंग्लैंड में बहन की शादी की थी। घर में बहुत खुशी थी। परिवार में सुखबीर की दो बहनें हैं। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button