दिल्ली

PM मोदी पर भड़के आप नेता संजय सिंह, कहा- भाजपा ‘दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी’ है

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने दिल्ली में रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार और चुनावी बॉण्ड के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए इसे ‘दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी' करार दिया।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने दिल्ली में रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार और चुनावी बॉण्ड के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए इसे ‘दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी’ करार दिया। आप ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को रोडशो और एक जनसभा सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। उन्होंने ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान के तहत राजिंदर नगर में एक वॉकथॉन का आयोजन किया।

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पार्टी लोगों को बता रही है कि 2014 के बाद ‘मोदी वॉशिंग मशीन’ कैसे भ्रष्टाचारियों का समर्थन लेकर और उन्हें मंत्री बनाकर उनके दाग धो रही है। सिंह ने यह भी कहा कि चुनावी बॉण्ड के ‘एक घोटाला होने का खुलासा’ हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि, ”भाजपा ने रिश्वत ली और चुनावी बॉण्ड के माध्यम से कारोबार दिया। दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी का नाम भाजपा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे भ्रष्ट नेता के रूप में उभरे हैं, जो भ्रष्टाचारियों के संरक्षक हैं।”

Related Articles

Back to top button