सांसद खेल महोत्सव में मिला खिलाडिय़ों को प्रतिभा व हुनर दिखाने का मंच: सांसद धर्मबीर
भीम खेल परिसर में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव हुआ समपन
भिवानी, (ब्यूरो): भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि युवाओं को संस्कारयुक्त बनाने व नशे से दूर रहने के लिए खेल एक सशक्त माध्यम है। खिलाड़ी हमेशा नशे से दूर रहता है। खिलाडियों को प्रतिभा दिखाने का एक ओर प्लेट फार्म मुहैया करवाया गया है। खेल हमेशा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करता है। सांसद धर्मबीर सिंह खेल परिसर में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर खिलाडिय़ों को संदेश दे रहे थे।
स्थानीय भीम स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर खिलाडिय़ों को कॉमनवेल्थ खेलो की तर्ज पर विजेता टीमों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान की ट्रॉफी, गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल और ब्रोंज मेडल के साथ-साथ प्रमाण पत्र और प्रत्येक टीम को देसी घी से बने 10 किलो लड्डू प्रदान किए गए। सांसद खेल महोत्सव में भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भिवानी, तोशाम, लोहारु, दादरी, बाढड़ा, महेंद्रगढग़ढ़, नांगल चौधरी, नारनौल व अटेली विधानसभा क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्र वाईज खेलों की विजेता टीमों के लगभग 3200 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इससे पहले हल्का स्तर पर भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित खेलों में 25000 खिलाडिय़ों की भागीदारी रही थी। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के साथ भी जोडऩा जरूरी है। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास है। हर बच्चे को एक होनहार खिलाड़ी के तौर पर भी तैयार करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि फीट इंडिया में प्रत्येक बच्चा स्वस्थ हो और खेलों से देश और दुनिया में अपना नाम रोशन करें। इसी के चलते सांसद खेल महोत्सव के तहत ग्रामीण अंचल स्तर तक खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
सांसद खेल महोत्सव के तहत खेल स्पर्धाओं का फाइनल परिणाम:
डिस्कस थ्रो में सौरभ भिवानी प्रथम, रवि तोशाम द्वितीय, विनीत तोशाम तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में पलक भिवानी प्रथम स्थान पर ,मुनेश तोशाम दूसरे स्थान पर ,साक्षी तोशाम तीसरे स्थान पर रही। सर्कल कबड्डी में लड़कियों में डीसी कॉलोनी प्रथम रही। झोझू टीम दूसरे स्थान पर रही। द्वारका टीम तीसरे स्थान पर रही। सर्कल कबड्डी में सांगवान के लडक़ों की टीम प्रथम रही । राजीव कॉलोनी दूसरे स्थान पर और विद्यानगर की टीम तीसरे स्थान पर रही । 100 मीटर दौड़ में दादरी से स्नेहा पहले स्थान पर रही । सीमा तोशाम से दूसरे स्थान पर रही । भिवानी से नैंसी तीसरे स्थान पर रही । भारती बहल से चौथे स्थान पर रही। लडक़ों में हॉकी की टीम बोंद कला प्रथम, भिवानी भीम स्टेडियम द्वितीय, प्रेम नगर की टीम तृतीय स्थान पर रही। लडक़ों की हाई जंप में नारनौल से लकी प्रथम , लोहारू से सौरभ द्वितीय , तोशाम से रवि तृतीय स्थान पर रहा। रस्सा कसी टैग का वार में पहले स्थान पर सरल , दूसरे स्थान पर राजीव कॉलोनी और तीसरे स्थान पर नारनौल की टीम रही।एथलेटिक्स में लड़कियों में बाबा भैरवनाथ एकेडमी प्रथम, चरखी दादरी द्वितीय और भिवानी तृतीय स्थान पर रही। एथलेटिक्स में लडक़ों की टीम में भिवानी प्रथम , बाबा भैरूनाथ एकेडमी तोशाम द्वितीय स्थान पर रही और चरखी दादरी की टीम तृतीय स्थान पर रही। ट्रिपल जंप में लडक़ों में विवेक भिवानी प्रथम, सचिन भिवानी दूसरे स्थान पर, सुमित तोशाम से तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में लडक़ों में तोशाम से सुमित प्रथम , भिवानी से विवेक दूसरे स्थान पर , सचिन भिवानी तीसरे स्थान पर रहा। जैवलिंग थ्रो में लडक़ों में विक्रांत प्रथम , अमन द्वितीय और पृथ्वी तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में मुनेश प्रथम , साक्षी द्वितीय और गोरा तृतीय स्थान पर रही। गरिमा भिवानी चौथे स्थान पर रही। 200 मी स्विमिंग बॉयज में रुद्राक्ष प्रथम , दिव्यांशु द्वितीय स्थान पर रहे , अर्णव तृतीय स्थान पर रहे । 50 मीटर तैराकी में लड़कियां में रिद्धि प्रथम रही , नायरा द्वितीय स्थान पर रही , प्रगति तृतीय स्थान पर रही। 50 मीटर तैराकी में लडक़ों में पहले स्थान पर आदित्य प्रथम रहे , तुषार दूसरे स्थान पर रहे, शिवम शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। रिले रेस में बहल प्रथम रहा और भिवानी दूसरे स्थान पर रहा।




