हरियाणा

हरियाणा में इन 8 जिलों के लोग रहे सावधान! गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं

हरियाणा  : हरियाणा में मानसून (Haryana Mansoon) आज फिर से सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने आज पूरे सुबे में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है, जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिले शामिल हैं। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ गरज और चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बरसात कैथल और जींद में हुई है। वहीं बीते दिन पलवल सबसे गर्म जिला रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक सूबे में चार दिनों (21 जुलाई से 24 जुलाई तक) का बारिश पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 21 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में 75 से 100 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी जिलों में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। वहीं कई जिलों में मध्यम बारिश के आसार है।

वहीं मंगलवार को हरियाणा के 9 जिलों अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें 75 से 100 प्रतिशत एरिया में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बुधवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश यानि हल्की बारिश की संभावना है। वीरवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में बारिश यानी हल्की बारिश की संभावना है। बाकी जिलों बादल छाएं रहेंगे व बूंदाबादी की आशंका है।

Related Articles

Back to top button