उत्तर प्रदेश

पिंडरा महोत्सव में Nirahua और Ravi Kishan ने जनसमर्थन में उतरे, जोशीले गानों में झूमे लोग

भोजपुरी अभिनेता और गायक Ravi Kishan और Dinesh Lal Nirahua जैसे प्रमुख कलाकारों ने पिंडरा महोत्सव के दूसरे दिन की शाम को सजाया। उनकी मौजूदगी में सुर और ताल का एक ऐसा माहौल बना जिसने नेशनल कॉलेज के मैदान में भीड़ को खींच लिया। Dinesh Lal Yadav Nirahua ने जैसे ही “ए राजा हमके बनारस घुमायदा” गीत की शुरुआत की, दर्शक भी उनके साथ सुर मिलाकर झूमने लगे।

Nirahua जब मंच पर पहुंचे तो युवाओं का जोश दोगुना हो गया। उन्होंने “बुलडोजर बाबा चाप रहे हैं, माफिया हांफ रहे हैं…” और “का करबु तेल गमकउवा” जैसे गीतों को सुनाया। वहीं, भोजपुरी अभिनेता Ravi Kishan ने “बम बम बोल रही है काशी…” और “बड़ा नीक लागेला…” जैसे गीतों की प्रस्तुति की। गोपाल राय ने पारंपरिक गीत “हमार गऊवा के टेढ़की डगरिया मढ़िया” पर काग बोलेला सुनाया। इनके अलावा, अंशिका सिंह, अनुभा, सुमन अग्रहरि, सतीश पांडेय, अरविंद सिंह ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। अंजलि उर्वशी ने लोकनृत्य पेश किया और फौजदार सिंह ने आल्हा गीत की शानदार प्रस्तुति दी।

देश के विकास को गति दे रही भारत संकल्प यात्रा

महोत्सव में शिरकत करने आए केंद्रीय मंत्री Dr. Mahendranath Pandey ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिये समाज को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम हुआ है। जनता को विकास में सहभागी बनाकर ही देश का विकास हो सकता है। देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi की तीसरी पारी में भी जनता का सहयोग चाहिए।

सांसद Ravi Kishan ने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने से महिलाओं को बराबरी का हिस्सा मिला है। इसके लिए माताओं, बहनों और बेटियों को PM को धन्यवाद देना चाहिए। Dinesh Lal Yadav Nirahua ने कहा कि PM Modi और CM Yogi के नेतृत्व में समाज के सर्व विकास की अवधारणा पूरी हो रही है। इस मौके पर ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया। स्वागत सांसद Ravikishan, सांसद Dinesh Lal व सांसद VP Saroj ने किया। इस दौरान महापौर अशोक तिवारी, डीएम एस राजलिंगम, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, डॉ़ दिनेश पांडेय, प्रभुनाथ दाढ़ी, बबलू मिश्रा, प्रभात सिंह मिंटू आदि मौजूद रहे।

Atal जयंती मैराथन में शुभम व अंजू ने बाजी मारी

पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee के जयंती पर सोमवार को पिंडरा महोत्सव के तहत सुबह मैराथन दौड़ का आयोजन किया। मैराथन को विधायक डॉ अवधेश सिंह ने हरी झंडी दिखाई। मैराथन दौड़ Ramaipur स्थित सूर्य नारायण इंटर कॉलेज से शुरू होकर महोत्सव स्थल पहुंचकर समाप्त हुआ। तीन किमी लंबे दौड़ में बालक वर्ग में शुभम विश्वकर्मा और बालिका वर्ग में अंजू पासवान ने प्रथम स्थान हासिल किया। इन विजेताओं को सांसद Ravikishan, सांसद Dinesh Lal व सांसद VP Saroj ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मैराथन दौड़ में आधा दर्जन इंटरमीडिएट के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर एसडीएम प्रतिभा मिश्र, दीपकंर आर्य, छोटेलाल तिवारी, देवीप्रसाद दुबे, अशोक चौबे, रजनीकांत सिंह, पवन सिंह, अभिषेक राजपूत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button