Blog
हुड्डा के गढ़ में बड़ौली की ताजपोशी, सीएम सैनी की मौजूदगी में प्रदेशाध्यक्ष का संभाला पदभार
रोहतक: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में विधिवत अपना पदभार संभाल लिया है। बता दें कि इस दौरान उनके साथ सीएम नायब सैनी मौजूद रहे। इससे पहले सीएम ने मंच पर गदा लहराई और नए प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली को गुलदस्ता भेट किया। वहीं अनेक भाजपा नेता भी मौजूद रहे साथ ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
जानकारी के मुताबिक मोहन लाल बड़ौली को 9 जुलाई को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले 2020 में बड़ौली को भाजपा सोनीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके अलावा 2021 में उन्हें प्रदेश महामंत्री के पद के साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल किया गया था।