हरियाणा

Panchkula Murder News: पंचकूला में कॉल सेंटर कर्मी की बेरहमी से हत्या; 20 दिन पहले हुई थी शादी, हमलावरों ने चाकू से किए 10 वार

पंचकूला: सैक्टर-12 में सोमवार देर रात करीब 2.30 बजे एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान दीपक हुई है। मृतक शादी महज 20 दिन पहले हुई थी।

जानकारी अनुसार दीपक पंचकूला स्थित एक कॉल सेंटर में कार्यरत था। सोमवार रात शिफ्ट खत्म कर घर लौटते समय वह सैक्टर-12 और 12ए की डिवाइडिंग रोड पर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान 2 युवक उसके पास पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। झड़प दौरान दीपक बाइक से गिर गया। इसी बीच हमलावरों ने चाकू से उसके सिर, पीठ और पेट पर करीब 10 वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल दीपक सड़क पर लहूलुहान गिर पड़ा। सूचना मिलते ही डायल-112 और एंबुलैंस टीम घायल को सैक्टर-6 सिविल अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल को सील कर सीन ऑफ क्राइम टीम से जांच करवाई। पास में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सैक्टर-5 थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button