राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 20 मार्च 2024

इतिहास की 20 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 20 मार्च 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 20 मार्च 2024*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 26:25 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य – 22:39 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* वणिज – 13:22 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* अतिगण्ड – 17:00 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 06:24
*🌄सूर्यास्त-* 18:32
*🌙चन्द्रोदय-* 14:15
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:28 से 13:59
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 फाल्गुन सुदी एकादशी 26:25 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , आमलकी एकादशी व्रत (सभी के लिए) , रंगभरी एकादशी , श्री श्यामबाबा जागरण , विघ्नकारक भद्रा 13:23 से 26:24 तक , बिड़कुला ढाल थापना (भद्रा से पूर्व) , सर्वदोषनाशक रवियोग 22:38 तक , सूर्य सायन मेष राशि में 08:36 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:39 से , सूर्य का उत्तरगोल प्रवेश , वसन्त सम्पात, उत्तरगोल प्रारम्भ , श्री काशी विश्वनाथ श्रृंगार दिवस , श्री गुलाबपुरी महाराज पुण्य तिथि – नेरपिंगलाई (अमरावती) , मुनिश्री सुमतिसागर जी समाधि ( फाल्गुन शुक्ल एकादशी ) , मेला बाबा खाटूश्याम देव जी महाराज , महाविषुव दिन , रानी अवन्तीबाई लोधी शहीदी दिवस ( बलिदान दिवस ) , सामाजिक अधिकारिता स्मृति दिवस (महाराष्ट्र) , अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस , विश्व गौरेया दिवस , इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे , विश्व मस्तिष्क आघात /चोट जागरुकता दिवस (World Head Injury Awareness Day) , विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस (World Oral Health Day) व World Frog Day._*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 फाल्गुन सुदी द्वादशी 28:47 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , गोविंद द्वादशी।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*किमिदं   किमस्य  रूपं*
*कथमिदमासीत् अमुष्य को हेतुः।*
*इति न कदापि विचिन्त्य*
*चिन्त्यं  मायेति  धीमता विश्वम् ।।*
★(शङ्कराचार्य)
*अर्थात् 👉*
_यह विश्व क्या है ? इसका रूप क्या है ? पहले यह कैसा था ? इसका उद्देश्य क्या है ? ऐसा कभी विचार न करके बुद्धिमान मनुष्य को “यह विश्व माया है” ऐसा ही समझना चाहिए।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*20 मार्च 2024 ,  बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। खास दोस्त से सम्पर्क बनेगा। नजदीकी / रिश्तेदारों के घर जाने का संयोग है या आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। धार्मिक विचार बनेंगे। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल होगा। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज रोजगार  के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा ।किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें।  कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*20 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1602 – यूनाइटेड डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई।
1739 – नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।
1814 – प्रिंस विलियम फ्रेडरिक नीदरलैंड का शासक बना।
1861 – अर्जेंटीना का मेंडोना शहर शक्तिशाली भूकंप की वजह से पूरी तरह से तबाह हो गया।
1904 – सी. एफ. एंड्रूज महात्मा गाँधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने भारत आये।
1916 – अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन की किताब जनरल थ्‍योरी ऑफ रिलेटिवली का प्रकाशन हुआ।
1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली उड़ान शुरू हुई।
1956 – ट्यूनीशिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1956 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1964 – यूरोपियन स्पेश रिचर्स आॅर्गनाइजेशन की स्थापना हुई।
1966 – लंदन वेस्टमिनिस्टर के सेंट्रल हॉल में प्रदर्शनी के लिए रखा गया फुटबॉल वर्ल्ड कप चोरी हो गया। इसकी कीमत तीस हजार पाउंड थी।
1969 – अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन ने वर्ष 1970 में वियतनाम युद्ध की समाप्ति की घोषणा की।
1977 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लोकसभा चुनाव में पराजित हुईं।
1981 – अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति इसाबेल पेरोन को आठ वर्ष की सजा हुई।
1982 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1987 – फूड एंड ड्रग एडमिनिशट्रेशन ने एंटी एड्स दवा AZT को मंजूरी दी। अमेरिकी सरकार द्वारा एड्स के इलाज के लिए मंजूरी दी जाने वाली यह पहली दवा थी।
1990 – नामीबिया ने 75 सालों के दक्षिण अफ्रीकी शासन से आजादी पाई थी और अर्धरात्रि में  स्वतंत्रता की घोषणा हुई।
1991 – बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।
1995 – टोक्यो में भूमिगत रेल मार्ग में विषैली गैस के लीक होने से 12 लोगों की मौत हो गई और 4700 लोग घायल हुए।
2002 – नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे ।
2002 – जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।
2003 – इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।
2006 – अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।
2009 – न्यायमूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश नियुक्त हुए।
2013 – FDI World Dental Federation ने विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत की।
2019 – पीएनबी घोटाला: भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, नहीं मिली जमानत, 29 मार्च तक जेल में रहेगा।
2020  – फिनलैंड ने दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में लगातार तीसरी बार पहला स्थान हासिल किया, भारत 144 वें स्थान पर व अफगानिस्तान सबसे कम खुशहाल देश।
2020 – रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष (2020-21) के लिए भारत की जीडीपी विकास दर का अनुमान घटाकर 5.1 प्रतिशत किया।
2021 – ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्वी तट पर मूसलाधार बारिश हुई।
2021 – महाराष्‍ट्र के रत्‍नागिरि जिले में केमिकल फैक्‍ट्री में हुए विस्‍फोट में चार लोग मारे गये।
2021 – अमरीका के रक्षा मंत्री लॉयड जेम्‍स ऑस्टिन ने विदेश मंत्री डाक्‍टर एस जयशंकर से मुलाकात में अंतर्राष्‍ट्रीय सामरिक मुद्दों पर व्‍यापक विचार-विमर्श किया।
2022 – अमेरिका और बांग्लादेश के बीच ढाका में 8वीं साझेदारी वार्ता हुई।
2022 – यमन के हौसी विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए।
2022 – यूक्रेन के राष्ट्रवादियों ने मारियुपोल में 130,000 नागरिकों को बंधक बनाया गाया व रूस ने 16,000 से अधिक लोगों को निकाला।
2022 – यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन में मार्शल लॉ का विस्तार करने वाले एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
2022 – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 35वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया।
2023 – भारत और जापान ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्‍पीड रेल परियोजना ऋण और जापानी भाषा में सहयोग से जुड़े दो समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये।
2023 – नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल ने संसद में विश्‍वास मत हासिल किया व नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
2023 – पर्यावरण के साथ संतुलित विकास’ विषय पर सिविल 20 इंडिया 2023 के स्थापना सम्मेलन का पहला पूर्ण सत्र हुआ व कार्यसमिति की बैठक नागपुर में शुरू हुई।

*20 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉*

1615 – दारा शिकोह – मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र था।
1782 – कर्नल टॉड – अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है।
1966 – नेशनल फिल्‍म अवार्ड विजेता गायिका अल्‍का याग्निक का जन्‍म कोलकाता में हुआ था।
1973 – अर्जुन अटवाल – भारतीय पहले गोल्फ खिलाड़ी।
1982 – निशा मिलेट – भारतीय की जानी-मानी तैराक।
1987 – कंगना राणावत, भारतीय अभिनेत्री।

*20 मार्च को हुए निधन👉*

1351 – दिल्ली के सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु हुई।
1727 – आइज़ैक न्यूटन – महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।
1858 – रानी अवन्तीबाई लोधी भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना थीं।
1943 – एस. सत्यमूर्ति – भारत के क्रांतिकारी नेता थे।
1943 – शशिभूषण रथ – ‘उड़िया पत्रकारिता के जनक’ और स्वतंत्रता सैनानी थे।
1970 – जयपाल सिंह – भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक।
1972 – प्रेमनाथ डोगरा – जम्मू-कश्मीर के एक नेता थे।
1995 – रोहित मेहता – प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक‍, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
1999 – प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
2008 – सोभन बाबू, भारतीय अभिनेता।
2011 – बोब क्रिस्टो -भारतीय फ़िल्मों के अभिनेत्री।
2014 – खुशवंत सिंह – भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार।
2015 – मैल्कम फ्रेजर – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री।
2019 – 1971 युद्ध के हीरो बांग्लादेश नेवी के संस्थापक कैप्टन एमएन सामंत का निधन।
2020  – प्रदीप कुमार बनर्जी  भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी (राष्ट्रीय टीम) और प्रबन्धक का हृदयाघात से निधन।
2020  – केनी रोजर्स -अमेरिकी गायक, संगीत लेखक और अभिनेता।
2021 – शेयर बाजार रेग्युलेटर SEBI के पूर्व चेयरमैन जीवी रामाकृष्ण का 91 साल की उम्र में निधन हुआ।
2021 – पहली ओड़िशी नृत्यांगना तथा ओड़िशी नृत्यगुरू स्व. केलुचरण महापात्र की पत्नी लक्ष्मीप्रिया महापात्र का निधन हुआ।

*20 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 उत्तरगोल प्रारम्भ।
🔅 श्री काशी विश्वनाथ श्रृंगार दिवस।
🔅 श्री गुलाबपुरी महाराज पुण्य तिथि – नेरपिंगलाई (अमरावती)।
🔅 मुनिश्री सुमतिसागर जी समाधि ( फाल्गुन शुक्ल एकादशी )।
🔅 मेला बाबा खाटूश्याम देव जी महाराज।
🔅 महाविषुव दिन।
🔅 रानी अवन्तीबाई लोधी शहीदी दिवस ( बलिदान दिवस )।
🔅 सामाजिक अधिकारिता स्मृति दिवस (महाराष्ट्र)।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस।
🔅 विश्व गौरेया दिवस।
🔅 इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे।
🔅 विश्व मस्तिष्क आघात /चोट जागरुकता दिवस (World Head Injury Awareness Day)।
🔅 विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस (World Oral Health Day)।
🔅 World Frog Day.

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button