हरियाणा

उत्तराखंड एवं हरियाणा स्थापना दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित

मां नंदा देवी डोली यात्रा बनी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण

भिवानी, (ब्यूरो): श्री बद्रीनाथ केदारनाथ सांस्कृतिक कल्याण मंडल द्वारा दिनोद गेट स्थित गोविंद राम टिबडेवाल सभागार हरियाणा स्थापना दिवस की 60वीं जयंती एवं उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती का भव्य आयोजन किया गया। समारोह महंत प्रदीप गिरि महाराज लोहारी जाटू के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद धर्मवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता भिवानी हल्के के विधायक घनश्याम सर्राफ ने की। कार्यक्रम में स्वागत अध्यक्ष ओमप्रकाश भट्ट रहे। महंत प्रदीपगिरी महाराज व समाजसेवी मनोज दीवान ने कलाकारों का किया सम्मान। समारोह का मुख्य आकर्षण मां नंदा देवी डोली यात्रा रही, जो उत्तराखंड की धार्मिक आस्था और लोक परंपरा का जीवंत प्रतीक बनी। मुख्य अतिथि सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि यह समारोह हरियाणा दिवस और उत्तराखंड दिवस दोनों राज्यों की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा यह आयोजन हमारी लोक संस्कृति, लोकगीत, लोकनृत्य और भाईचारे की भावना को सशक्त बनाता है। दोनों राज्यों की संस्कृति का संगम इस आयोजन में देखने को मिला है, जो देश की एकता और विविधता का प्रतीक है। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि श्री बद्रीनाथ केदारनाथ सांस्कृतिक कल्याण मंडल का यह प्रयास समाज में सांस्कृतिक एकता, धार्मिक श्रद्धा और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण का प्रतीक है। इस अवसर पर नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह, पवन बवानी वाला, ठा. विक्रम सिंह, सुनील नंबरदार, मनोज दीवान, डॉ कपिल शर्मा, डॉ जया शर्मा स्वामी प्रदीप महाराज, अशोक कुमार भारद्वाज , एसपी जोशी, धर्मवीर सिंह नागर, राजेश बिष्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button