राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल , बुधवार, दिनांक 12 जून 2024

इतिहास की 12 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 12 जून 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 12  जून  2024*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी -19:18 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* मघा – 26:12 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* कौलव – 06:20 तकु
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* हर्शण – 17:14 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 05:22
*🌄सूर्यास्त-* 19:19
*🌙चन्द्रोदय-* 10:37
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:21 से 14:05
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी षष्ठी 19:18 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , स्कन्द षष्ठी व्रत , विन्ध्यवासिनी षष्ठी पूजन , अरण्य षष्ठी / आरोग्य षष्ठी , जामित्रि / जामात्रा षष्ठी (बंगाल ) , शीतला षष्ठी यात्रा (उड़ीसा ) , शुक्र मिथुन राशि में 18:30 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 26:12 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:12 तक , राजयोग , श्री चांगदेव महाराज यात्रा – पुनताम्बे , श्री उद्धव महाराज मुंगलेकर पुण्य तिथि – बिलोली (नांदेड़) , महारानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस ( तिथि अनुसार , ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी) , श्री सी. नारायण रेड्डी (ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित) स्मृति दिवस , श्री जलागम वेंगल राव स्मृति दिवस , रूस दिवस व विश्व बाल श्रम निषेध दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी सप्तमी 21:35 तक पश्चात् अष्टमी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अनालोक्य व्ययं कर्ता*
*ह्यनाथः  कलहप्रियः।*
*आतुरः    सर्वक्षेत्रेषु*
*नरः शीघ्रं विनश्यति ।।*
*भावार्थ👉*
_बिना सोचे समझे खर्च करने वाला, कोई सहायक न होने पर भी लड़ाई करने वाला और प्रत्येक कार्य में शीघ्रता (जल्दबाजी ) करने वाला शीघ्र नष्ट हो जाता है ।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*12 जून 2024 ,  बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के घर जाने का आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। थकावट रहेगी व हल्की चिंता सताएगी। मन अनमना सा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल होगा।
आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज रोजगार  के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा ।किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें।  कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1665 – न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
1691 – पोप अलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इ न्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
1787 – अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ।
1817 – जर्मन आविष्कारक कार्ल ड्रैस मैनेंहिम में अपना बांका घोड़ा (“ड्रेसीन” या लॉफमास्काइन), साइकिल का सबसे प्रारंभिक रूप चलाया।
1830 – फ्रांस ने अल्जीरिया के उपनिवेशीकरण की प्रक्रिया शुरु की थी।
1852 – ताइपिंग विद्रोह: ताइपिंग बलों ने हुनान में प्रवेश किया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1889 – उत्तरी आयरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मरे।
1926 – ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
1937 – सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया।
1952 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
1964 – दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।
1968 – यू.एस. में रोज़मरी की बेबी फिल्म का प्रकाशन किया गया।
1975 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
1987 – ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
1990 – सोवियत संघ के नेताओं ने रूस राज्य की संप्रभुता की घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
1991 – रूस में रूसी संघ की संप्रभुता की घोषणा को स्‍वीकार किया गया।
1991 – बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनें।
1994 – दुनिया के सबसे बड़े टिवनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।
1998 – भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
1999 – पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए ‘मिशन’ हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
2001 – सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।
2002 – विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत।
2002 – स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।
2004 – सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न।
2004 – अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
2007 – कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन।
2007 – आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
2008 – दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी।
2008 – प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
2016- साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।
2019 – गुआदलाहारा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारत को गेस्ट ऑफ़ ऑनर चुना गया।
2019 – भारत ने मानवरहित स्क्रैमजेट का किया सफल परीक्षण।
2020 – काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग की टीम ने माटीगांव शिव मंदिर परिसर में खोदाई कराई , खोदाई में मिली गुप्तकालीन भवन की फर्श, दीवार व खंडित मूर्तियां।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के पहले आउटरीच सत्र में भाग लिया।
2022 – एनसीपीसीआर ने 12 से 20 जून के दौरान बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह शुरु किया।
2022 – 19वीं शांगरी-ला वार्ता दो साल बाद सिंगापुर में सम्पन्न हुई।
2022 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने थाईलैंड के राजा को पछाड़कर फ्रांस के लुई-चौदहवें के बाद इतिहास में दुनिया के दूसरे सबसे लंबे समय (70 वर्ष) तक राजगद्दी संभालने का रिकॉर्ड बनाया।
2023 – प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 विकास मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
2023 – भारत-यूएई व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते की संयुक्त समिति की पहली बैठक का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
2023 – डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में लाला विस्थापन शिविर में मिलिशिया समूह ‘कोडेको’ द्वारा 23 बच्चों सहित कम से कम 46 लोगों की हत्या कर दी गई।
2023 – नाइजीरिया के उत्तर मध्य क्वारा राज्य में नाइजर नदी में शादी के मेहमानों को ले जा रही नाव पलटने से 106 लोगों की मौत हो गई और 144 लोगों को बचा लिया गया।

*12 जून को जन्मे व्यक्ति👉*

1915 – सी के नागराज राव एक भारतीय लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
1929 – ऐनी फ्रैंक का जन्म। जिसकी डायरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है।
1932 – ई. श्रीधरन – भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर हैं। कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय इन्हीं को जाता है।
1932 – पद्मिनि – हिन्दी, तमिल और मलयालम चलचित्र अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है)।
1935 – श्यामा – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं।
1947 – बंडारू दत्तात्रेय – भाजपा के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक।
1949 – सुरुज बाई खांडे – छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं।
1957 – गीतांजलि श्री – हिन्दी की जानी मानी कथाकार और उपन्यासकार।
1957 – नरेन्द्र सिंह तोमर – भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1957 – पाकिस्तान में मशहूर बल्लेबाज जावेद मियांदाद का जन्म हुआ।

*12 जून को हुए निधन👉*

1972 – श्री डी.जी तेंदुलकर, महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक।
1976 – गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।
1981 – पी बी गजेंद्रगडकर भारत के पूर्व मुख्य सातवें न्यायाधीश थे।
1989 – निलोफर (राजकुमारी) – तुर्की के ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी थीं।
1999 – जलागम वेंगल राव  – आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
2000 – पी.एल देशपांडे, मराठी लेखक।
2015 – चंडीगढ़ के प्रसिद्ध ‘रॉक गार्डन’ के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन।
2017 – सी. नारायण रेड्डी – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि थे।
2019 – उप्र बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्षा दरवेश यादव की हत्या हुई।
2020 – गुल्ज़ार देह्लवी के नाम से मशहूर पंडित आनंद मोहन ज़ुत्शी, उर्दु साहिती जगत के ऐक प्रमुख शायर थे।
2020 – न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मैट पूरे (90) का निधन।
2021 – गुजरात आरएसएस के दिग्गज अमृत काडीवाला का कोविड -19 जटिलताओं के बाद निधन हुआ।
2022 – भारत की लंबी दूरी के महान धावक और 2 बार के ओलंपियन हरि चंद (69) का निधन हुआ।
2023 – इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी (86) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी मंच , फिल्म और अभिनेता रिचर्ड ट्रीट विलियम्स जूनियर (71) का निधन हुआ।
2023 – कैमरुनियन राजनीतिज्ञ जॉन फ्रू एनडी (81) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी लेखिका कैरोल हिगिंस क्लार्क (66) का निधन हुआ।

*12 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री चांगदेव महाराज यात्रा – पुनताम्बे।
🔅 श्री उद्धव महाराज मुंगलेकर पुण्य तिथि – बिलोली (नांदेड़)।
🔅 महारानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस ( तिथि अनुसार , ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी)।
🔅 श्री सी. नारायण रेड्डी (ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित) स्मृति दिवस।
🔅 श्री जलागम वेंगल राव स्मृति दिवस।
🔅 रूस दिवस।
🔅 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button