राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 17 जुलाई 2024

इतिहास की 17 जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 17 जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 17 जुलाई  2024*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी – 21:04 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – 27:13 तक
*🌠पश्चात्-* ज्येष्ठा
*💫करण-* वणिज – 08:56 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* शुभ – 08:03 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 05:34
*🌄सूर्यास्त-* 19:19
*🌙चन्द्रोदय-* 15:45
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:27 से 14:10
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 आषाढ़ सुदी एकादशी 21:04 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , श्री हरिशयनी एकादशी व्रत (सभी के लिए) , रवि नारायण एकादशी (उड़ीसा ) , श्री श्यामबाबा जागरण , चातुर्मास्य व्रत – यम -नियमादि आरम्भ , रात्रि में विष्णु पूजा , शाक त्याग व्रतारम्भ , गोपद्म व्रत का उद्यापन , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग / अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से 27:13 तक , राजयोग , विघ्नकारक भद्रा 08:49 से 21:04 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 27:13 से , करिदिन, श्री विष्णु शयनोत्सव , पंढरपुर यात्रा , मुनि श्री शिवसागर महाराज मुनि दीक्षा (जैन , आषाढ़ शुक्ल एकादशी) , दादा श्री जिनदत्तसूरि पुण्यतिथि (जैन , आषाढ़ शुक्ल एकादशी) , मेला श्री हरिप्रयाग (बनी , जम्मू-कश्मीर) , मुहर्रम (ताजिया , मुस्लिम , चांद से) , फ़्लाइंग ऑफ़िसर श्री निर्मलजीत सिंह सेखों जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह पुण्यतिथि व अंतरराष्ट्रीय अपराधिक न्याय दिवस (International Criminal Justice Day)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 आषाढ़ सुदी द्वादशी 20:46 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अन्नदाता भयत्राता*
*यश्च  विद्याप्रदायकः ।*
*जनिता चोपनेता च*
*पञ्चैते पितरः स्मृताः॥*
*अर्थात् 👉*
_अन्नदाता, डर से बचाने वाला, विद्या देने वाला, जन्म देने वाला और जनेऊ संस्कार देने वाला – मनुष्य के ये पाँच पिता स्मृति ग्रंथों में बताए गए हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*17 जुलाई 2024 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज मन खुश रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं। कार्यक्षेत्र पर व्यस्त रहने के आसार हैं। आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। आपके परिवार का कोई सदस्य आपके लिये मार्गदर्शक बनेगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। थकान महसूस होगी। आराम के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दुश्मन की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी समारोह का मुख्य हिस्सा बनने के पूर्ण योग हैं। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर आ सकती है। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं।आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आप अपना समय सही जगह उपयोग करने में कुछ हद तक सफल रहोगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*17 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1429 – डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई।
1453 – कैस्टिलियन के पहले युद्व में फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड को पराजित किया।
1489 – निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
1549 – बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित कर दिया गया।
1712 – यूरोपीय देश इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किये।
1727 –  साइमन वैन स्लिंगलैंड को डच पेंशन सलाहकार नियुक्त किया गया।
1740 –  प्रोस्पेरो लेमबर्टिनी को चौदहव पोप चुना गया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1762 – पीटर II की हत्या के बाद कैथरीन द्वितीय रूस की साम्राज्ञी बनी।
1775 – पहले सैन्य अस्पताल को मंजूरी दी गयी।
1850 – हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
1861 – अमेरिकी कांग्रेस ने पेपर पर अंकित पैसे को अधिकृत किया।
1862 –  अमेरिकी सेना ने श्रमिकों के रूप में अश्वेतों को स्वीकार करने के लिए अनुमति दी।
1893 – इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
1898 – स्पेन, अमेरिका युद्व, स्पेनी सेना ने क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।
1906 – क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1912 – अंंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में स्थापना की गयी।
1919 – फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया।
1929 – सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1943 – ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।
1944 – अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप में गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत हो गयी।
1947 – भारतीय यात्री जहाज रामदास मुम्बइ के पास तुफान में फंसकर डूब गया। 625 लोगों की मौत हो गई।
1948 – देश में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत किसी भी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।
1950 – पठानकोट में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1968 – इराक़ में अहमद हसन अलबक्र के नेतृत्व में विद्रोह करके बास पार्टी ने सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया।
1972 – पहली बार दो महिलाओं ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई एजेंट के तौर पर चंटिको में ट्रेनिंग शुरू की।
1974 – लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
1976 – 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू हुआ।
1980 – जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने।
1981 – इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
1987 – ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
1994 – धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया।
1995 – फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।
2002 – रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
2003 – उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
2006 – कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
2008 – अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत हुई।
2014 – मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।
2019 – पर्यटन मंत्रालय ने 2018-19 के दौरान अतुल्य भारत “फाइंड द इन्क्रेडेबल यू” अभियान विश्व स्तर पर जारी किया था। इस अभियान को पाटा (पैसेफिक-एशिया ट्रैवल एसोसिएशन) स्वर्ण पुरस्कार 2019 का विजेता घोषित किया गया ।
2019 – वित्त मंत्रालय ने सामान्य भविष्य निधि (GPF) की दर में 8% से 7.9% तक 10 आधार अंकों की कटौती कर दी।
2019 – अमेरिका ने वर्ष 2017 में रोहिंगिया मुसलमानों के खिलाफ हुई सैन्य कार्रवाई को लेकर म्यांमार के सेना प्रमुख समेत चार अधिकारियों व उनके परिवार पर प्रतिबंध लगा दिया ।
2020 – भारत की सबसे धनी महिला रोशनी नाडर मल्होत्रा ने  HCL Technologies की चेयरपर्सन का पदभार संभाला। इसके साथ ही वह एक लिस्टेड भारतीय आईटी कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से संयुक्त राष्ट्र (United Nation) आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित किया।
2020 – अमेरिका और भारत ने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार बनाने के लिए एक सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
2020 – पश्चिमी फ्रांसीसी शहर नांतेस के एक गिरजाघर में आग लग गई। आग लगने से 15वीं शताब्दी में बने इस चर्च के कुछ महत्वपूर्ण हिस्से पूरी तरह नष्ट हो गए।
2021 – पश्चिमी यूरोप में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 150 हुई।
2021 – सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद चौथी बार सीरिया के राष्ट्रपति बने (राष्ट्रपति पद की शपथ ली)।
2022 – 52वां बीजीबी-बीएसएफ डीजी स्तर का सम्मेलन ढाका में शुरू हुआ।
2022 – रामपुर में बरेली राजमार्ग पर एक बस और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत व 22 लोग घायल हुए।
2022 – भारत ने ‘200 करोड़’ कोविड-19 टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की।
2022 – श्रीलंका में कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश में नये सिरे से आपातकाल की घोषणा की।
2023 – भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास “नोमैडिक एलीफेंट- 2023” मंगोलिया के उलानबटार में शुरू हुआ।
2023 – जम्मू-कश्मीर के कटरा में 3.8 की तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – भोपाल से नई दिल्ली आ रही वंदे भारत ट्रेन में अचानक भयंकर आग लगी, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
2023 – भारत की जी-20 की अध्यक्षता से संबद्ध समन्वय समिति की छठी बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई।
2023 – तूफान तालीम ने चीन के गुआनडोंग तट पर लगभग 140 किमी/घंटा की रफ्तार से दस्तक दी।

*17 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1913 : फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म हुआ।
1923 – बेगम आबिदा अहमद – भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।
1943 – फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1959 – ज़रीना वहाब हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।
1971 – रवि किशन – फिल्म और टीवी अभिनेता एवं राजनेता (1969 का भी वर्णन)।
1997 – पूजा सिहाग एक भारतीय फ्रीस्टाइल महिला पहलवान।

*17 जुलाई को हुए निधन👉*

1790 – एडम स्मिथ – यह एक प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री थे।
1886 – मुग़ल सम्राट के अंतिम शासक की बेगम: ज़ीनत महल ।
1928 – अलेक्जेन्डर मडीमैन – उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य।
1972 – इंदुलाल याज्ञिक – गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ‘ऑल इंडिया किसान सभा’ के नेता।
1979 – लालमणि मिश्र – भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।
1992 – कानन देवी – भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
2005 – आई. जी. पटेल – भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर।
2012 – वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह – मणिपुर के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री थे।
2013 – बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार (16 जुलाई का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें)।
2018 – रीता भादुड़ी – हिन्दी सिने जगत की जानीमानी अभिनेत्री थीं।
2019 – रेडियो पर कई टेस्ट मैचों का आंखों देखा हाल सुनाने वाले मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर सुरेश सरैया का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
2020 – प्रख्यात गणितज्ञ कांजिवरम श्रीरंगचारी शेषाद्रि यानी सीएस शेषाद्रि का निधन हुआ।
2020 – रजत मुखर्जी – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे।
2021 – गुजरात के पूर्व मंत्री श्री देवानंदभाई सोलंकी का निधन हुआ।
2023 – वरिष्‍ठ गणितज्ञ और लेखिका मंगला नारलीकर (80) का पुणे में कैंसर से निधन हुआ।
2023 – ब्राज़ीलियाई फुटबॉलर वांडरलेई यूस्टाक्विओ डी ओलिवेरा (पल्हिन्हा) का 73 की उम्र में निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी फुटबॉल खिलाड़ी रॉबर्ट बुडज़िंस्की (83) का निधन हुआ।

*17 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री विष्णु शयनोत्सव।
🔅 पंढरपुर यात्रा।
🔅 मुनि श्री शिवसागर महाराज मुनि दीक्षा (जैन , आषाढ़ शुक्ल एकादशी)।
🔅 दादा श्री जिनदत्तसूरि पुण्यतिथि (जैन , आषाढ़ शुक्ल एकादशी)।
🔅 मेला श्री हरिप्रयाग (बनी , जम्मू-कश्मीर)।
🔅 मुहर्रम (ताजिया , मुस्लिम , चांद से)।
🔅 फ़्लाइंग ऑफ़िसर श्री निर्मलजीत सिंह सेखों जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
🔅 श्री वाहेंगबाम निपाम्चा सिंह पुण्यतिथि।
🔅 अंतरराष्ट्रीय अपराधिक न्याय दिवस (International Criminal Justice Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button