पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 30 जुलाई 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 30 जुलाई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 30 जुलाई 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 30 जुलाई 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 26:43 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* हस्त – 21:53 तक
*🌠पश्चात्-* चित्रा
*💫करण-* कौलव – 13:42 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* सिद्ध – 27:40 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 05:40
*🌄सूर्यास्त-* 19:13
*🌙चन्द्रोदय-* 10:45
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:27 से 14:08
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को👉 श्रावण सुदी षष्ठी 26:43 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , श्री शीतलाषष्ठी व्रत , वर्ण / शृयालषष्ठी व्रत , रांधण छठ , सुपोदानवर्ण षष्ठी , अश्वत्थ मारूति पूजन , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 21:53 तक , सर्वदोषनाशक रवियोग 21:53 तक , राजयोग , कुमारयोग , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/दिल्ली , श्री कल्कि जयन्ती (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी मेंं) , भगवान नेमीनाथ जन्म – तप (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी) , मुनि श्री वीरसागर जी दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी) , श्री मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी जन्म दिवस , मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस (World Day Against Trafficking in Persons) व अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस (संयुक्त राष्ट्र – UN)।_*
*_🔅कल गुरूवार को 👉 श्रावण सुदी सप्तमी 29:00 (अगले दिन 05:00 AM) तक पश्चात् अष्टमी शुरु , श्री शीतला सप्तमी पूजन / व्रत (सिंध)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*अखादन्ननुमोदंश्च*
*भावदोषेण मानवः ।*
*योऽनुमोदति हन्यन्तं*
*सोऽपि दोषेण लिप्यते॥*
★महाभा अनु.पर्व ११५
*अर्थात् 👉*
_जो मांस को स्वयं नहीं खाता पर खानेवाले का अनुमोदन करता है, वह मनुष्य भी भावदोष के कारण मांसखाने के पाप का भागी होता है। इसीप्रकार जो मारनेवाले का अनुमोदन करता है, वह हिंसा के दोष से लिप्त होता है।
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*30 जुलाई 2025 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण संस्था के साथ जुड़ने का आपको मौका मिल सकता है। जो कि आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकालें। इस समय प्राकृतिक चीजों पर अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक व आत्मिक शांति महसूस होगी। किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की मदद से आपकी हर समस्या हल हो सकती हैं। आत्म संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज मान प्रतिष्ठा बढेगी । रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे । इस समय दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों से संपर्क स्थापित करें। आपको बाहरी गतिविधियों से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। इनकम के सोर्स भी अभी कमजोर रहेंगे। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट को हाथ में लेने से पहले उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । इस समय ग्रह स्थितियां और भाग्य दोनों ही आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। संतान के कैरियर संबंधी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर संपत्ति संबंधी कोई मसला चल रहा है तो आज किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । पारिवारिक सुख मिलेगा । इस समय बिजनेस संबंधी किसी भी काम में पैसा लगाने से परहेज करें। क्योंकि अभी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ नया करने का प्लान अभी स्थगित कर दें। स्वास्थ्य सुधार होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपको जीवन की एक नई दिशा प्रदान करेगी। और आप अपने कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझाने के लिए आज समय उचित है। खुद के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आत्मविश्वास तथा आत्मबल को मजबूत बनाकर रखें। इस समय आपको कई आर्डर तथा अनुबंध हासिल होने वाले हैं। ऑफिस में भी आपके उचित कार्यों की वजह से कोई अथॉरिटी मिल सकती हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मनोहारी रहेगा। बस इस समय भावनाओं के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना स्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। संतान प्राप्ति संबंधी भी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जिससे पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा करने के लिए यह उचित समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। व्यवसायिक स्थिति अब बेहतर हो रही है। थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी लेकिन इनकी वजह से कोई भी काम नहीं रुकेगा। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर ध्यान रखना जरूरी है। सामाजिक दायरा मान सम्मान देगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका समय सावधान रहने का है। कार्यालय अथवा दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर अवश्य रखें, इनकी मिली भगत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा दस्तावेजों को संभालकर रखें। ऑफिस में भी कुछ राजनीतिक वातावरण जैसा बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से बहुत अधिक राहत और सुकून प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका समय मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है। दूरदराज के अपने संपर्क सूत्रों में और अधिक मजबूती लाने की जरूरत है। सरकारी सेवा वाले लोगों का काम ज्यादा रहेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज घर परिवर्तन या यात्रा संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसे अंजाम देने के लिए उचित समय है। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य लें और उस पर अमल भी करें। आपके लिए यह बहुत ही लाभदायक रहेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। किसी मित्र से सोशल मीडिया पर बात हो सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*30 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1602 – इंडोनेशिया में नीदरलैंड का राजनैतिक एंव साम्राज्यवादी प्रभाव आरंभ हुआ।
1729 – मैरीलैंड में बाल्टीमोर शहर की स्थापना हुई।
1733 – पहला अमेरिकी लॉज बोस्टन के फ़ॉरिमेसिस की सोसाइटी में बनाया गया।
1756 – बर्तोलोमेओ रास्ट्रेलि नव निर्मित कैथरीन पैलेस को महारानी एलिज़ाबेथ और उसके दरबारियों को प्रस्तुत किया गया।
1824 – जीयोचिनो रॉसीनी थिएटर इटालियन, पेरिस के नए प्रबंधक बने।
1825 – माल्दन द्वीप की खोज हुई।
1836 – अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।
1864 – क्रेटर की लड़ाई:छं जनरल बर्न्सइड्स पीटर्सबर्ग के हमले में विफल रहे।
1877 – पीलेन की घेराबंदी में दूसरी लड़ाई शुरू हुई।
1909 – राइट बंघुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया।
1914 – ऑस्ट्रिया की आर्टिलरीर बेलग्रेड शहर सर्बिया की राजधानी बना।
1930 – एनबीसी रेडियो पर देथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।
1932 – अमेरिका के लास एंजिल्स में दसवें आधुनिक ओलंपिक खेल की शुरुआत हुई।
1938 – पहला बच्चों का कॉमिक द बीनो ब्रिटेन में प्रकाशित हुआ।
1942 – जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।
1957 – एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कोर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना हुई।
1958 – औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे (विश्व मैत्री दिवस) की घोषणा की गई थी।
1966 – आठवें फीफा विश्वकप में पश्चिम जर्मनी को हराकर इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप फुटबॉल जीता।
1980 – वनूआटो देश को स्वतंत्रता मिली।
1982 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1989 – चिली ने अपने संविधान में संशोधन किया।
2000 – तीन बार लगातार फ्रांस का भ्रमण करने वाले लांस अर्मस्ट्रांग पहले अमेरिकी बनें।
2000 – संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल द्वारा ख़ाली किये क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारम्भ की।
2001 – श्रीलंका सरकार ने मुक्ति चीतों पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया।
2002 – कनाडा ने अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
2004 – भारत और पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गयी।
2004 – पाकिस्तानी प्रधानमंत्री (मनोनीत) शौकत अजीत आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे।
2006 – टॉप ऑफ द पॉप्स – एक ब्रिटिश संगीत चार्ट टेलीविजन कार्यक्रम जिसे बीबीसी द्वारा बनाया गया जिसका मूल रूप से 1 जनवरी 1964 से 30 जुलाई 2006 तक के बीच साप्ताहिक प्रसारण किया गया था। टॉप ऑफ द पॉप्स दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला साप्ताहिक संगीत शो था।
2006 – हालीवुड अभिनेत्री पामेला एडंरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया।
2007 – चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की।
2008 – नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को कोलम्बो में आयोजित सार्क शिखर सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिली।
2012 – आंध प्रदेश में एक रेलगाड़ी में आग लग जाने से 32 लोगों की मौत हुई और 27 घायल हुए।
2012 – भारत में पावर ग्रिड फेल होने की वजह से 12 राज्यों की 30 करोड़ आबादी प्रभावित हुई।
2014 – महाराष्ट्र के पुणे ज़िले के एक आदिवासी गांव में 29 जुलाई सुबह आए भूस्खलन के मलबे में दब कर मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई।
2019 – तीन तलाक बिल (Triple Talaq Bill) राज्यसभा से पास हो गया । राज्यसभा में बिल के समर्थन में 99, जबकि विरोध में 84 वोट पड़े।
2019 – भारत और बेनिन ने शिक्षा, स्वास्थ्य और ई-वीजा सुविधाओं पर चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त रूप से मॉरिशस के नए सुप्रीम कोर्ट भवन का उद्घाटन किया।
2020 – पांच ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के पर्यावरण मंत्रियों ने रूस की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की छठी बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया।
2020 – अमेरिका का परसेवरेंस यान मंगल पर रवाना हो गया। यह दुनिया में पिछले 11 दिनों में तीसरा मंगल मिशन है। इससे पहले 19 जुलाई को यूएई ने और 23 जुलाई को चीन ने अपने-अपने मिशन मंगल ग्रह के लिए रवाना किए थे।
2021 – भारत और अमेरिका ने एक और पांच साल के लिए वैश्विक विकास साझेदारी समझौते का नवीनीकरण किया।
2021 – पहली बार भारत के सुदूरवर्ती जिलों के कृषि निर्यातक संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और जापान के अंतरराष्ट्रीय क्रेताओं से जुड़े।
2022 – मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया व स्नैच राउंड में सबसे ज्यादा वजन उठाने का रिकॉर्ड भी बनाया।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विद्युत क्षेत्र की पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना का शुभारंभ किया।
2022 – भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना द्वारा अटलांटिक में सैन्याभ्यास का समापन हुआ।
2022 – श्रम और रोज़गार मंत्री भूपेन्द्र यादव ने नई दिल्ली में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लिए चेहरा पहचान प्रणाली की शुरूआत की।
2023 – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके से 44 लोगों की मौत व लगभग 200 घायल हुए।
2023 – ISRO ने एक साथ 7 सैटेलाइट्स को लॉन्च किया ( इनमें 1 स्वदेशी व सिंगापुर के छह)।
2023 – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुवाहाटी में असम के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया।
2024 – मनु भाकर इतिहास रचते हुए एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
2024 – झारखंड में मालगाड़ी से भिड़ी हावड़ा-मुंबई मेल, 20 डिब्बे पटरी से उतरे; 2 की मौत और कई घायल हुए।
2024 – केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड से 80 लोगों की मौत, 400 लापता हुए।
*30 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*
1882 – सत्येंद्र नाथ बोसु अनुशीलन समिति के एक भारतीय राष्ट्रवादी थे।
1886 – मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी – भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता , पहली महिला विधायक और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता थीं।
1923 – गोविन्द चन्द्र पाण्डे – 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे।
1927 – शीशराम ओला राजस्थान से भारतीय राजनीतिज्ञ थे। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1945 – नवीन चावला भारत के चुनाव आयुक्त थे।
1947 – हॉलीवुड अभिनेता और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर आरनोल्ड श्वार्जनेगर।
1962 – सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटीवार महाराष्ट्र राज्य में वन आदि अनेक विभागों के मंत्री बन चुके।
1973 – सोनू सूद – भारतीय फिल्म अभिनेता।
*30 जुलाई को हुए निधन👉*
1771 – थॉमस ग्रे – 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक।
1912 – मैजी जापान के १२२वें सम्राट थे। उन्हें ‘मैजी महान’ के नाम से जाना जाता है।
1979 – बिष्णुपाद मुखर्जी या बिष्णुपाद मुखोपाध्याय (भेषजगुण विज्ञानी) एक भारतीय फार्माकोलॉजिस्ट और ऑर्थोपेडिक सर्जन थे।
2019 – श्री सुबीर गोकर्ण भारत के एक विख्यात अर्थशास्त्री थे।
2020 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव के पूर्व कोच अशोक मुस्तफी (86) का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।
2020 – पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित रेन सोनम शेरिंग लेप्चा (92) का पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग में निधन हुआ।
2020 – ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति ली तेंग-हुयी का निधन ,वे 97 वर्ष के थे।
2020 – मलयालम एक्टर अनिल मुरली का 56 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2023 – जर्मन चित्रकार व ग्राफिक कलाकार कोनराड क्लाफेक (88) का निधन हुआ।
2023 – अर्जेंटीनियन फुटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज डोमिंगुएज़ (64) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेता पॉल रूबेंस (70) का निधन।
2024 – फुआद शुक्र लेबनानी कमांडर और हिज़्बुल्लाह के सह-संस्थापक, इज़राइली हवाई हमले में मारे गए (जन्म 1961 या 1962)।
*30 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 कल्कि जयन्ती (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी मेंं)।
🔅 भगवान नेमीनाथ जन्म – तप (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी)।
🔅 मुनि श्री वीरसागर जी दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी)।
🔅 श्री मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी जन्म दिवस।
🔅 मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस (World Day Against Trafficking in Persons)।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस (संयुक्त राष्ट्र – UN)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*