राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 21 मई 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 21 मई 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 मई 2025*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 27:25 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 18:59 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* तैतिल – 16:16 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* वैधृति – 24:34 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 05:27
*🌄सूर्यास्त-* 19:08
*🌙चन्द्रोदय-* 25:49
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:17 से 14:00
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 ज्येष्ठ बदी नवमी 27:25 तक पश्चात् दशमी शुरू , संकलनकर्ता मुकेश शास्त्री , महापंचक / पंचक जारी , बुध कृत्तिका नक्षत्र में 22:17 पर , वैधृति पुण्यम् , कुमारयोग 27:22 से , दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा, श्री विट्ठलानंद सरस्वती पुण्यतिथि (अमरावती) , श्री शिवानंद केसरी महाराज पुण्य तिथि (औरंगाबाद)  , श्री जिप्रुअन्ना पुण्य तिथि – नसीराबाद (जलगांव) , संत श्री मुक्ताबाई पुण्य तिथि – मुक्ताईनगर (एदलाबाद) , श्री राजीव गांधी स्मृति / बलिदान दिवस (आतंकवाद विरोध दिवस) , संवाद और विकास हेतु सांस्कृतिक विविधता विश्व दिवस व अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 ज्येष्ठ बदी दशमी 25:15 तक पश्चात् एकादशी शुरू।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*येषां  नाग्रभुजो  विप्रा*
*देवतातिथिबालकाः ।*
*राक्षसानेव तान् विद्धि*
*निर्विशङ्कानमङ्गलान् ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९८
*अर्थात् 👉*
_जो लोग अपने भोजन करने से पहले देवताओं, ब्राह्मणों, अतिथियों और बालकों को भोजन नहीं कराते,  उन्हें भयरहित अमंगलकारी राक्षस ही समझो।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*21 मई 2025 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बेवजह बेचैनी रह सकती है लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे बेचैनी हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। आनन्द से दिनचर्या व्यतीत करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी किसी समस्या का हल नहीं है इसलिए न करें। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि बेवजह कहासुनी न हो। थकान व कमजोरी रह सकती है आराम करे़ं। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नौकरी में दिनचर्या व्यस्त रह सकती है । आध्यात्मिक ज्ञान की तरफ रूची बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। धन लाभ के योग है । पुराना रोग उभर सकता है। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें । किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता मत आने दें। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजगी न करें। मनोरंजन के योग हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। जल्दबाजी से बचें खासकर लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है।  भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।  प्रमाद न करें। स्वास्थ्य लाभ होगा ।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि से बचें व सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की चिकनी बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन हानी नहीं पहुंचा पाएंगे। शारीरिक कष्‍ट से बचें । दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप कम ही करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका समय मिला जुला रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा और धन व्यय भी होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  विवाद से क्लेश से बचें । पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*21 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

996 – सोलह वर्षीय ओटो तृतीय रोम का सम्राट बना।
1216 – फ्रांस के प्रिंस लुइस ने इंग्लैंड में प्रवेश किया।
1502 – पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।
1674 – जनरल जॉन सोबिस्की पोलैंड के राजा चुने गये।
1725 – द ऑर्डर ऑफ अलेक्जेंडर नेव्स्की की स्थापना एम्पार्स कैथरीन आई द्वारा रूस में की गई।
1758 – मैरी कैम्पबेल को फ्रांसीसी और भारतीय युद्ध के दौरान पेनसिल्वेनिया में अपने घर से लेनाप द्वारा अपहरण किया गया।
1790 – प्रशासनिक सहूलियत के लिए पेरिस को 48 क्षेत्रों में विभाजित किया गया।
1819 – अमेरिका के न्यूयाॅर्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई इसे स्फिवट वॉकर कहा जाता था।
1832 – अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने पहली बार नेशनल कन्वेंशन का आयोजन किया।
1840 – न्यूजीलैंड काे ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।
1851 – दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।
1871 – यूरोप में माउंट रिगी पर पहली रैक रेल सेवा शुरू हुई।
1881 – अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना की गई।
1881 – यूएस नेशन लॉन टेनिस एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1904 – पेरिस में फुटबाॅल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना हुई।
1908 – पहली हॉरर फिल्म शिकागो में मनाया गया।
1918 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।
1929 – भारत की पहली एयर कार्गो सेवा तत्कालीन कलकत्ता (अब कोलकाता) और बागडोगरा के बीच शुरू।
1935 – पाकिस्तान का क्वेटा शहर भूकंप में बुरी तरह तबाह हुआ और 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।
1965 – मिस्र में पाकिस्तानी बोइंग विमान 720ई के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 121 लोगों की मौत हुई।
1970 – USSR ने न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1981 – पियरे मोरो फ़्रांस के प्रधानमंत्री नियुक्त।
1983 – दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी प्रीटीरिया में हुए कार बम धमाके में 16 लोगों की मौत हुई।
1994 – सुष्मिता सेन 43वें मिस यूनिवर्स के पुरस्कार से नवाजी गईं।
1994 – दक्षिणी यमन द्वारा उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा।
1996 – प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फ़िल्म बनाने की घोषणा की।
1998 – माइक्रोसॉफ्ट और सेगा ने होम वीडियो सिस्टम के लिए करार की घोषणा की।
1998 – 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र।
2002 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को 6 महीने कारावास की सज़ा।
2003 – विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।
2008 – भारतीय स्टेट बैंक ने कृषि क़र्ज पर रोक लगाने सम्बन्धी अपने सर्कुलर को तत्काल प्रभाव से वापस किया।
2008 – रिजर्ब बैंक ने सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के एचडीएफसी बैंक में विलय प्रस्वाव को मंज़ूरी दी।
2008 – संयुक्त राष्ट्र संघ की योजना के तहत 15 देशों की वायुसेनाओं के 90 अधिकारियों का एक साझा टेबल अभ्यास हैदराबाद में प्रारम्भ।
2008 – मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के पुत्र दातुक मोखजानी महातिर ने सत्तारुढ़ दल यूएमएनओ से इस्तीफ़ा दिया।
2010 – उड़ीसा तट पर बंगाल की खाड़ी में भारतीय सेना के जंगी जहाज़ रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उर्ध्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2010 – दार्जिलिंग में ‘अखिल भारतीय गोरखा लीग’ के अध्यक्ष मदन तमांग [56] की हत्या कर दी गई।
2012 – इटली में आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई।
2019 – जोधपुर – सालवा कल्लां गांव में खुदाई के दौरान निकले मुगलकालीन चांदी के सिक्के । जिनको लेने के लिए  लोग उमड़े।
2019 – जोको विडोडो दूसरी बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुने गए।
2019 – नेपाल के कामी रीता शेरपा ने 24वीं बार एवरेस्ट फतह किया , एक हफ्ते में दूसरी बार तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड।
2020 – भारत – चक्रवात एम्फन में प्रभावित क्षेत्रों के लिए पुनर्स्थापना कार्य के लिए 1,000 करोड़ रुपये का कोष बनाया गया।
2020 – अंडमान से दुर्लभ पाम के पेड़ को विलुप्त होने से बचाने के लिए केरल में रोपित किया गया।
2021 – भारतीय नौसेना के पहले विध्वंसक जहाज़ आईएनएस राजपूत को 41 गौरवशाली वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के बाद विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में कार्यमुक्त कर दिया गया।
2022 – मेघालय की राजधानी शिलंग में पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय-नेहू का 27वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।
2022 – श्रीलंका सरकार ने देश में लागू आपातकाल हटाया।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की जीत और प्रधानमंत्री चुने जाने पर महामहिम एंथनी अल्बानीज को बधाई दी।
2023 – आकाशवाणी समाचार छत्‍तीसगढ़ में गोंडी बोली में साप्‍ताहिक समाचार बुलेटिन शुरू हुआ।
2023 – धार स्थित पीएम मित्र पार्क के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
2023 – पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह (ईसीएसडब्‍ल्‍यूजी) की तीसरी बैठक मुंबई में ‘जी20 मेगा समुद्र तट स्‍वच्‍छता कार्यक्रम’ के साथ शुरू हुई।
2023 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य सभा के 76वें सत्र को संबोधित किया।
2024 – लंदन से सिंगापुर जा रहा सिंगापुर एयरलाइंस का विमान म्यांमार के ऊपर अचानक आई भीषण अशांति की चपेट में आने से एक यात्री की मौत और 100 से अधिक घायल हुए।
2024 – रूस के हाइपरसोनिक विशेषज्ञ 77 साल के मासलोव पर राजद्रोह का दोष सिद्ध होने से 14 साल की कैद मिली।

*21 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1688 – ब्रितानी कवि अलेक्जेंडर पोप का जन्म।
1857 – सर सुंदर लाल – प्रसिद्ध विधिवेत्ता और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
1927 – उस्ताद साबरी खान – एक भारतीय सारंगी वादक थे, जिन्होंने इस भारतीय वाद्य को संपूर्ण विश्व में लोकप्रिय बनाया।
1930 – मैल्कम फ्रेजर – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री।
1931 – शरद जोशी – भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार।
1940 – नरेश भारतीय (नरेश अरोड़ा) ब्रिटेन में बसे भारतीय मूल के हिंदी लेखक।
1960 – भारतीय अभिनेता मोहनलाल विश्वनाथ नायर का जन्म हुआ।
1971 – मशहूर निर्देशक, संवाद लेखक आदित्य चोपड़ा का जन्म।
1983 – कावेरी झा – एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

*21 मई को हुए निधन👉*

1960 – गामा पहलवान, शायद ही कोई ऐसा भारतीय खेल-प्रेमी हो, जिसने ‘रुस्तम-ए-ज़मां’ पहलवान का नाम न सुना हो।
1979 – जानकी देवी बजाज – गाँधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक थीं।
1991 – तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की हत्या हुई।
2008 – नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी विलिस ई लैंक का निधन।
2011 – माला सेन एक भारतीय-ब्रिटिश लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता थी।
2021 – सुन्दरलाल बहुगुणा भारत के एक महान पर्यावरण – चिन्तक एवं चिपको आन्दोलन के प्रमुख नेता थे।
2021 – पूर्व केन्द्रीय मंत्री बाबागौड़ा पाटिल (76) का  निधन हुआ।
2021 – मुक्केबाजी के पहले द्रोणाचार्य , 21 साल तक भारतीय टीम के कोच रहे ओ.पी. भारद्वाज (82) का निधन हुआ।
2021 – काशी के प्रकांड विद्वान महामहोपाध्याय पंडित रेवा प्रसाद द्विवेदी(90) का निधन हुआ।
2022 – कोलकाता के मूल निवासी मशहूर फिल्म निर्माता मोहम्मद रियाज (74) का मुंबई के लीलावती अस्पताल में  निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गायक एड आमेस (95) का निधन हुआ।
2023 – उत्तरी आयरलैंडी अभिनेता रे स्टीवेंसन (58) का निधन हुआ।

*21 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री विट्ठलानंद सरस्वती पुण्यतिथि (अमरावती)।
🔅 श्री शिवानंद केसरी महाराज पुण्य तिथि (औरंगाबाद)।
🔅  श्री जिप्रुअन्ना पुण्य तिथि – नसीराबाद (जलगांव)।
🔅 संत श्री मुक्ताबाई पुण्य तिथि – मुक्ताईनगर (एदलाबाद)।
🔅 श्री राजीव गांधी स्मृति / बलिदान दिवस (आतंकवाद विरोध दिवस)।
🔅 संवाद और विकास हेतु सांस्कृतिक विविधता विश्व दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button