राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 10 सितम्बर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 10 सितम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 10 सितम्बर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 10  सितम्बर 2025*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* तृतीया – 15:39 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्थी
*🌠नक्षत्र-* रेवती – 16:03 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* विष्टि – 15:39 तक
*💫पश्चात्-* बव
*✨योग-* वृद्धि – 20:31 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 06:03
*🌄सूर्यास्त-* 18:32
*🌙चन्द्रोदय-* 20:07
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 16:03
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:18 से 13:51
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 आश्विन बदी तृतीया 15:39 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , तृतीया का श्राद्ध आज , चतुर्थी का श्राद्ध भी आज (पंचांग मनीराम वल्लभ व पंचांग दिवाकर अनुसार) , संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत , विघ्नकारक भद्रा 15:39 तक , पंचक 16:03 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, पं. गोविंद वल्लभ पंत जयन्ती , बासप्पा दनप्पा जत्ती जयन्ती , प्रिंस रंजीत सिंह जयन्ती , अब्दुल हमीद ( परमवीर चक्र विजेता) शहीदी दिवस , हरियाणा राज्य और पंजाब राज्य का दर्जा दिवस (बने एक नवम्बर 1966 को ) व विश्व आत्महत्या निरोध दिवस ( World Anti Suicide Day )।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 आश्विन बदी चतुर्थी 12:47 तक पश्चात् पंचमी शुरू , पंचमी का श्राद्ध आज , भरणी श्राद्ध (पंचांग मनीराम वल्लभ व पंचांग दिवाकर अनुसार) , मूल संज्ञक नक्षत्र 13:58 तक।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*दयाहीनं निष्फलं स्यान्-*
*नास्ति धर्मस्तु तत्र हि ।*
*एते   वेदा   अवेदाः  स्यु –*
*र्दया  यत्र  न  विद्यते  ॥*
*अर्थार्थ 👉*
_बिना दया के किये गए काम का कोई फल नहीं मिलता, ऐसे काम में धर्म नहीं होता। जहाँ दया नहीं होती वहां वेद भी अवेद बन जाते हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 सितम्बर 2025 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याएं कम होंगी। मान-सम्मान मिलेगा। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। बुद्धि का प्रयोग सही ढंग से करें। व्यापार – व्यवसाय व नौकरी से अनुकूलता बनी रहेगी। नए मित्र बनेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आलस्य रहेगा लेकिन स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन खुशनुमा रहेगा । भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। बाहर का खाना खाने से परहेज करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन सही रहेगा । बेवजह किसी से विवाद होने से बचें । कोई शुभ खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का पाया आपके साथ रहेगा। काम में मन लगेगा। मन में सकारात्मक संवेदनशीलता अधिक रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ रह सकती है। जोखिम न उठाएं। अकारण क्रोध व उत्तेजना से बचें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा ।  प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कामों की रुकावट दूर होगी। स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। निवेश में लाभ होगा। घर में सभी सदस्य आनंदपूर्वक रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन थौड़ा व्यस्त रहेगा ।  मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। काम में उत्साह व प्रसन्नता से ध्यान दे पाएंगे। वाद-विवाद से अपना पक्ष मजबूत कर पाएंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन सही रहेगा ।  नई योजना बनेगी। कार्यस्‍थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति की कोशिशें कामयाब रहेंगी। नए काम हाथ में आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सही रहेगा ।  मन धार्मिक अनुष्ठान के प्रति आकर्षित होगा। धन लाभ के योग है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वयं व बच्चों के लिए समय निकाले । गुस्से पर नियन्त्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यालय में सहयोगियों से लाभ मिलेगा।  स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मनोनुकूल रहेगा । भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सामान्य रहेगा ।  रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यापार अच्‍छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी। जोखिम न लें। प्रमाद से बचें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन उत्तम रहेगा । विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कारोबार से लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। घर के सभी सदस्य प्रसन्न व संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। संगीत आदि में दिलचस्पी बढ़ेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन बेहतर रहेगा । व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में अमन-चैन रहेगा। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शेयर-मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। विवेक का प्रयोग करें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सामान्य रहेगा । रोजगार बढेगा । मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा और लाभ होगा लेकिन फालतू खर्च करने से परहेज करें । लाभ के अन्य  अवसर मिल सकते हैं। धर्म – कर्म में रूचि बढ़ेगी । शुभ समाचार मिल सकता है । दुष्टजन से दूर ही रहे । स्वास्थ्य लाभ वृद्धि होगी।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
🔅 *10 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1303 – फ्रांस के राजा फिलिप चतुर्थ ने पोप बोनिफेस अष्टम को इटली के अनाग्नि शहर में बंधक बनाया।
1785 – जर्मन प्रांत प्रशिया ने अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1794 –  टेनेसी विश्वविद्यालय नॉक्सविले में स्थापित किया गया।
1823 – साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने।
1845 – किंग विलियम द्वितीय ने एम्टर्डम शेयर बाजार का उद्घाटन किया।
1846 – एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
1847 – हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
1858 – जॉर्ज मेरी सारले ने क्षुद्रग्रह 55 पॉनडोरा की खोज की।
1914 – फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।
1914 – मेसूरी नामक झील के समीप जर्मनी और रुस की सेनाओं के बीच युद्ध आरंभ हुआ।
1919 – प्रथम विश्व युद्ध के विजयी देशों और ऑस्ट्रिया हंग्री शासन के बीच सेन्ट जर्मन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1926 – जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ ( ‘लीग ऑफ नेशंस’ ) में शामिल हुआ।
1939 – कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1940 – बकिंघम पैलेस पर जर्मनी ने बम गिराया।
1943 – जर्मनी की सेना ने रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली।
1951 – ब्रिटेन ने ईरान के आर्थिक बहिष्कार की शुरुआत की।
1954 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र ओरालियान वेल में भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई।
1961 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमलिया क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1966 – संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
1974 – अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।
1976 – इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।
1996 – संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
1998 – येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया ।
1998 – दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।
2002 – यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
2003 – विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।
2007 – नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
2008 – स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।
2009 – जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।
2011- भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि क़ायम करना है।
2016- रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।
2019 – भारत और नेपाल ने मोतीहारी-अमलेखगंज पैट्रोलियम पाइपलाइन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
2019 – भारत और आइसलैंड ने सतत मत्‍स्‍य विकास और 2019 से 2022 के दौरान सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करने संबंधी समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये।
2020 –  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) का शुभारम्भ किया।
2020 – भारत और जापान ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपूर्ति और सेवाओं के पारस्परिक प्रावधान के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
2020 – अत्‍याधुनिक युद्धक विमान राफेल विधिवत रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल हो गए।
2020 – नई दिल्ली में I4C मुख्यालय का उद्घाटन हुआ और इसे राष्ट्र को समर्पित किया गया।
2021 – भारत – कजाकिस्तान संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास का 5वां संस्करण, अभ्यास काजिंद-21 कजाकिस्तान में संपन्न हुआ।
2022 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में केन्‍द्र राज्‍य विज्ञान सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।
2022 – ब्रिटेन में चार्ल्‍स तृतीय को औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया राष्‍ट्राध्‍यक्ष घोषित किया गया। मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – तूफान डैनियल व भारी बारिश के बाद दो बांधों के ढहने से लीबिया के डेरना शहर में बाढ़ आने से चार हजार से अधिक लोग मारे गए व आठ हजार लापता हुए।
2023 – स्पेन के फुटबॉल महासंघ के प्रमुख लुइस रुबियल्स ने टीम की विश्व कप जीत के एक महीने बाद इस्तीफा दिया।
2023 – भारत की अध्यक्षता में हुए जी 20 शिखर सम्मेलन का सफल समापन हुआ व अंत में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को जी20 की अध्यक्षता सौंपी।
2023 – भारत , संयुक्त राज्य अमेरिका , संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, फ्रांस , जर्मनी , इटली , जॉर्डन और यूरोपीय संघ की सरकारों द्वारा 2023 जी 20 नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के दौरान समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
2020 – खान यूनिस इलाके में इस्राइली सेना के हमले में 19 की मौत; हमास के तीन टॉप कमांडर भी हुए ढेर।

*10 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1872 – रणजी ( प्रिंस रंजीत सिंह) प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1887 – पंडित गोविन्द बल्लभ पंत -(अल्मोड़ा ज़िले के खोत नामक स्थान पर )। भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।
1890 – राधिकारमण प्रसाद सिंह – हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक थे।
1890 – असित कुमार हाल्दार भारत के महान चित्रकार।
1892 – भवानी दयाल संन्यासी – राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी थे।
1895 – विश्वनाथ सत्यनारायण – प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।
1912 – बी. डी. जत्ती – फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति ।
1944 – चित्रा मुद्गल – आधुनिक हिंदी कथा – साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका।
1965 – अतुल कुलकर्णी- हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1972 – भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म हुआ।
1976 – रवि कांत ‘अनमोल’ –
पंजाब के पठानकोट शहर के मोहल्ला रड़ा में पैदा हुए हिंदी उर्दू व पंजाबी के कवि और शायर।

*10 सितंबर को हुए निधन👉*

1915- जतीन्द्रनाथ मुखर्जी – भारतीय क्रांतिकारी ।
1923 – सुकुमार राय – बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।
1965 – अब्दुल हमीद- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक ।
2014 – रिचर्ड डॉसन कील एक अमेरिकी अभिनेता और आवाज कलाकार थे।
2020 – ब्रिटिश एक्ट्रेस डायना रिग का निधन हुआ।
2021 – अफगानिस्तान में अमरुल्लाह सालेह के बड़े भाई रोहुल्लाह सलेह की तालिबान द्वारा हत्या हुई।
2021 – उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ आत्माराम तोमर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।
2022 – अयोध्या में राम मंदिर का सबूत ढूंढने वाले पद्म विभूषण से सम्मानित पुरातत्वविद ब्रजबासी लाल (BB Lal , 101) का निधन हुआ।
2023 – चिलियन फ़ुटबॉल टीम मैनेजर हर्नान कैरास्को विवान्को (100) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गायक-गीतकार चार्ली रॉबिसन (59) का निधन हुआ।
2023 – तीन मिशेलिन स्टार हासिल करने वाला पहला व्यक्ति ब्रिटिश स्व-सिखाया शेफ़ (89) का निधन हुआ।
2023 – अंग्रेजी संगीतकार ब्रेंडन क्रोकर (70) का निधन हुआ।

*10 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 पं. गोविंद वल्लभ पंत जयन्ती।
🔅 बासप्पा दनप्पा जत्ती जयन्ती।
🔅 प्रिंस रंजीत सिंह जयन्ती।
🔅 अब्दुल हमीद ( परमवीर चक्र विजेता) शहीदी दिवस।
🔅 हरियाणा राज्य और पंजाब राज्य का दर्जा दिवस (बने एक नवम्बर 1966 को )।
🔅 विश्व आत्महत्या निरोध दिवस ( World Anti Suicide Day )।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button