पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 09 अप्रैल 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 09 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 अप्रैल 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 22:58 तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* मघा – 09:57 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* बव. – 10:03 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* गण्ड – 18:24 तक
*✨पश्चात्-* वृद्धि
*🌅सूर्योदय-* 06:02
*🌄सूर्यास्त-* 18:43
*🌙चन्द्रोदय-* 15:39
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:23 से 13:58
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 चैत्र सुदी द्वादशी 22:58 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू, श्री श्यामबाबा द्वादशी , मदन / वामन द्वादशी , श्रीहरि / विष्णु दमनोत्सव , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:57 तक , राजयोग , श्री जयाजी महाराज यात्रा हीरपुर (मूर्तिजापुर) , श्री महादेव यात्रा सिंदखेड़ (अकोला) , श्री अवलियाबा जयंती उमरामोथा (वाशिम) , श्रीमती जया बच्चन जन्म दिवस , श्री राहुल सांकृत्यायन जयन्ती व पराक्रम / शौर्य दिवस 1965 (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल)।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 चैत्र सुदी त्रयोदशी 25:03 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , अनंग त्रयोदशी व्रत , प्रदोष व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*कांश्चिदर्थान् नरः प्राज्ञो*
*लघुमूलान् महाफलान्।*
*क्षिप्रमारभते कर्तुं न*
*विघ्नयति तादृशान् ।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ३४-२२
*अर्थात्👉*
_जिनका मूल (साधन) छोटा और फल महान् हो, बुद्धिमान् पुरुष उनको शीघ्र ही आरम्भ कर देता है, वैसे कामों में वह विघ्न नहीं आने देता।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*09 अप्रैल 2025 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। यदि कोई विरोधी है तो उसके षड्यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी हो सकता है। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। संतान के लिए समय अवश्य निकले। आराम को समय दें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। संतान को अवश्य समय दे। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा । ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म – कर्म में रूचि बढ़ेगी। परिवार सदस्यों के लिए समय अवश्य निकले। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें। खाने पीने की वस्तुओं / सामग्री पर ध्यान दें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्रमंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें। परिजनों के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों के लिए समय अवश्य निकले। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय में लाभ होगा । ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं । पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार और इन्वेस्टमेंट में चिंता खत्म होगी। समय निकालने पर घूमने फिरने और मनोरंजन से सुख मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे। नित्य प्रयोग और खाने-पीने का पूरा कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*9 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1667 – पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।
1669 – मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1838 – लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।
1860 – पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।
1945 – यूनाइटेड स्टेट्स एटोमिक एनर्जी कमीशन की स्थापना की गई।
1948 – फ़िलिस्तीन के बैतुल मुक़ददस नगर के पश्चिम में दैरे यासीन नामक गावं में ज़ायोनियों ने निर्मम जनसंहार किया।
1953 – वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की।
1955 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया (कन्फर्म नहीं)।
1957 – मिस्र की स्वेज नहर को साफ किया गया और जहाजों के लिए खोला गया।
1965 – कच्छ के रन में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा। 2 बटालियन केरिपुबल की एक छोटी सी टुकड़ी ने गुजरात के रन ऑफ कच्छ में सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी ब्रिगेड द्वारा हमले को विफलकऱ 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतरा और 4 को जिंदा गिरफ्तार किया। सैन्य लड़ाई के इतिहास में कभी भी एक छोटी सी सैन्य टुकड़ी इस तरह से एक पूर्ण पैदल सेना ब्रिगेड से नहीं लड़ी। इस संघर्ष में 6 बहादुर केरिपुबल के रण बाँकुरों ने अपनी शहादत दीं। बल के बहादुर जवानों की गाथा को श्रद्धांजलि के रूप में हर वर्ष 9 अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1967 – बोइंग 737 हवाई जहाज की नींव रखी गई।
1972 – सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 – साउथ कोरिया के आठ लोगों को फांसी पर लटका दिया गया, ये लोग पीपल्स रेव्यूल्यूशनरी पार्टी से संबंध रखते थे।
1988 – अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
1988 – ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।
1989 – एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गयी।
1991 – पूर्व सोवियत संघ में शामिल जार्जिया ने अपनी स्वतंत्रा की घोषणा की।
1998 – सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।
1999 – नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।
2002 – बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।
2003 – स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।
2003 – ईराक में शासक सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटा दिया गया। साथ ही, बगदाद के मुख्य चौराहे पर सद्दाम हुसैन के पुतले को भी नीचे गिरा दिया था।
2004 – ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफ़िले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु।
2004 – पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
2005 – ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।
2006 – यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि।
2006 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया।
2008 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2007-08 में अपने कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21% की वृद्धि की।
2008 – नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।
2010 – जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर ज़िला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।
2013 – फ्रांसीसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह के लिए विधेयक को मंजूरी दी।
2019 – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी और चार सुरक्षाकर्मियों की मौत।
2019 – कश्मीर: किश्तवाड़ अस्पताल में आतंकी हमले में घायल RSS नेता की मौत, कर्फ्यू लगा।
2019 – क्राउन प्रिंस के करीबी समेत 16 सऊदी अफसरों के अमेरिका में प्रवेश पर पाबंदी लगी।
2020 – ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया। ओडिशा ऐसा करने वाला पहला राज्य बना।
2020 – जब समूची दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है तब राजस्थान का भीलवाड़ा जिला बेहतर मैनेजमेंट व दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत कोरोना मुक्त हुआ।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री श्री मार्क रूटे ने वर्चुअल सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
2021 – भारत और चीन वर्तमान समझौतों और नियमों के तहत बकाया मामलों को तेजी से निपटाने पर सहमत हुए।
2021 – म्यांमार में सुरक्षाबलों ने यंगून शहर के पास प्रदर्शनकारियों पर राइफ़ल ग्रेनेड चलाई जिससे 80 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई।
2022 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली में विश्वास मत खोया , इरान खान पाकिस्तान के इतिहास में ऐसे पहले प्रधानमंत्री बने जिन्हें अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया।
2022 – पिनाका एमके-I (एन्हैंस्ड) रॉकेट सिस्टम और पिनाका एरिया डेनियल म्यूनिशन रॉकेट सिस्टम्स का डीआरडीओ और भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2023 – महाराष्ट्र के अकोला में बाबूजी महाराज मंदिर कैंपस के टिन शेड पर नीम का पेड़ गिरने से सात लोगों की मौत हुई व 30 घायल हुए।
2023 – जोएल एम्बीड को प्रति गेम औसतन 33.1 अंक के साथ लगातार दूसरे सीज़न के लिए एनबीए स्कोरिंग चैंपियन नामित किया गया।
2023 – कुवैती न्यूज ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हुए ट्विटर पर अरबी बोलने वाले आभासी समाचार प्रस्तुतकर्ता का अनावरण किया।
2024 – भारतीय तट रक्षक प्रदूषण नियंत्रण जहाज (पीसीवी) समुद्र पहरेदार आसियान देशों में अपनी चल रही विदेशी तैनाती के हिस्से के रूप में ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचा।
*9 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1778 – ब्रिटेन के रासायनशास्त्री हमफ़्रे डेविस का जन्म हुआ। उन्होंने अपने शोधकार्य के दौरान सोडियम पोटैशियम कैलशियम मैग्नीज़ियम स्ट्रेन्शियम और बैरियम के तत्वों को दूसरे तत्वों से अलग किया।
1879 – रुस की क्रान्ति के नेता लियून ट्रोटेस्की का जन्म हुआ।
1893 – हिंदी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म हुआ। उन्हें महापंडित की उपाधि दी जाती है।
1916 – एस. ओबुल रेड्डी – आंध्र प्रदेश के 6वें राज्यपाल थे।
1919 – अवधनाम सीता रमण एक भारतीय लेखक और पत्रकार और इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ़ इंडिया के पूर्व संपादक थे।
1929 – शरन रानी – ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका।
1933 – प्रतिमा देवी एक भारतीय अभिनेत्री थीं जिन्हें कन्नड़ फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता था।
1948 – अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म हुआ ।
1954 – जयराम रमेश, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री।
1964 – तीरथ सिंह रावत (भाजपा) उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री।
*9 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1626 – ब्रिटिश दर्शनशास्त्री फ़्रैंसिस बेकिन का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1756 – बंगाल के नवाब अली बर्दी खान की 80 साल की आयु में निधन हुआ(10 अप्रैल 1756 का भी वर्णन मिलता है)।
1981 – दुर्गाबाई देशमुख, प्रथम महिला नेता।
1984 – भाऊराव देवाजी खोब्रागडे भारतीय भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
2009 – शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक।
2019 – ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में राजनाथ सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर नवतेज हुंडल का निधन।
2020 – पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हजारीलाल रघुवंशी का 93 वर्ष की उम्र में भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
2021 – महाराष्ट्र विधानसभा के दो बार सदस्य रह चुके राव साहेब अंतापुरकर का मुम्बई में निधन हुआ।
2021 – ब्रिटेन: क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप (99 वर्षीय) का निधन हुआ।
2023 – जर्मन – अमेरिकी जैज पियानोवादक, वाइब्राफोनिस्ट, संगीतकार और शिक्षक कार्ल हंस बर्जर (88) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी कॉलेज फुटबॉल कोच फ्रेड पैनकोस्ट (90) का निधन हुआ।
2024 – न्यूज़ीलैंडर क्रिकेट खिलाड़ी जैक अलाबास्टर (93) का निधन हुआ।
*9 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री जयाजी महाराज यात्रा हीरपुर (मूर्तिजापुर)।
🔅 श्री महादेव यात्रा सिंदखेड़ (अकोला)।
🔅 श्री अवलियाबा जयंती उमरामोथा (वाशिम)।
🔅 श्रीमती जया बच्चन जन्म दिवस।
🔅 श्री राहुल सांकृत्यायन जयन्ती।
🔅 पराक्रम / शौर्य दिवस 1965 (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*