पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 08 अक्टूबर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 08 अक्टूबर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 08 अक्टूबर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 08 अक्टूबर 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 26:24 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 22:45 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* तैतिल – 16:10 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* हर्शण – 25:32 तक
*✨पश्चात्-* वज्र
*🌅सूर्योदय-* 06:17
*🌄सूर्यास्त-* 17:59
*🌙चन्द्रोदय-* 18:40
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:08 से 13:36
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 कार्तिक बदी द्वितीया 26:24 तक पश्चात् तृतीया शुरु , प्रतिपदा तिथि टूटी , कार्तिक मास कृष्ण पक्ष प्रारम्भ , कार्तिक मासीय व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ , कार्तिक मास में द्विदल (दाल ) का त्याग करना चाहिए , तुलसीदल से श्री विष्णु पूजा , अशून्य शयन द्वितीया व्रत , मूल संज्ञक नक्षत्र 22:45 तक , राजयोग 22:45 से , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा / दिल्ली, गुरु श्री रामदास जी जयंती (प्राचीनमतानुसार) , उपन्यासकार श्री मुंशी प्रेमचंद (धनपत राय श्रीवास्तव) स्मृति दिवस , भारतरत्न श्री जयप्रकाश नारायण पुण्यतिथि , भारतीय वायुसेना स्थापना दिवस (93वाँ) , अंडमान और निकोबार कमांड स्थापना दिवस (25 वाँ , 06 से 08 अक्टूबर का वर्णन) , विश्व ऑक्टोपस दिवस (World Octopus Day) व अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा निवारण दिवस (अक्टूबर का दूसरा बुधवार)।_*
*🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक बदी तृतीया 22:56 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु।*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*आत्मदोषैर्नियच्छन्ति*
*सर्वे सुखदुखे जनाः।*
*दुःखादुद्विजते जन्तुः*
*सुखं सर्वाय रुच्यते।।*
*अर्थात् 👉*
_सब को अपने कर्मानुसार सुख्दुःख भुगतने पडते है। दुःख से मानव थक जाता है, सुख सबको भाता है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*08 अक्टूबर 2025 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा व मन खुश हो जाएगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या कुछ सीखने के आसार हैं लेकिन आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। आपके परिवार का कोई सदस्य या मित्र आज अचानक आपके लिये मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा लेकिन व्यस्तता भी रहेगी व थकान भी महसूस होगी। विनम्रता विजय दिलाएगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। धर्म-कर्म के प्रति विचार सकारात्मक रहेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। सामाजिक दायरा बढेगा। घर में कोई काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। विरोधी की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं रहेगा। संयम से विरोधी परास्त होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। नहीं तो अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज पुरानी गलतियों को लेकर भय बना रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर मत आने दें । काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं। आपके कार्य कुशलता व बुद्धि आपको उलझनों से दूर रखेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन अनमना सा रह सकता है । आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। आज आपको अपने प्रिय / प्रियतम की याद सताएगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र रहेंगे। आप करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप परिश्रम करने में विश्वास रखेंगे । भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। परिवार के साथ समय बिताना फलदायक होगा। सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*8 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं 👉*
1769 – कैप्टन कुक ने न्यूजीलैंड में कदम रखा।
1809 – प्रिंस क्लेमेन्स वॉन मेट्रर्टिच ऑस्ट्रियाई साम्राज्य के विदेश मंत्री बने।
1821 – जनरल जोस डे सैन मार्टिन की सरकार ने पेरूवाइ नौसेना की स्थापित की।
1856 – चीन और अंग्रेजों के बीच द्वितीय अफीम युद्ध शुरू हुआ।
1871 – अमेरिका के शिकागो शहर में भयंकर आग लगी। दो दिन तक लगी रही इस आग से 300 लोगों की मौत हुई और 17,450 घर बर्बाद हुए। साथ ही, करीब एक लाख लोग बेघर हो गए।
1932 – भारतीय वायु सेना की स्थापना हुई। तब यह ब्रिटिश राज की सहायक वायु सेना के तौर पर बनाई गई थी।
1962 – उत्तरी कोरिया में चुनाव में 100 फीसभदी मतदान हुआ और सभी मत ‘वर्कर्स पार्टी’ को मिले।
1973 – ब्रिटेन का पहला स्वतंत्र रेडियो स्टेशन एलबीसी शुरू हुआ।
1996 – ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत।
1998 – भारत ‘फ़्लाइट सेफ़्टी फ़ाउंडेशन’ का सदस्य बना।
2000 – वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने ।
2000 – इस्रायल, फ़िलिस्तीन व संयुक्त राष्ट्र अमेरिका गाजा पट्टी समस्या हल के लिए त्रिपक्षीय संकट प्रबंधन दल के गठन पर सहमत।
2001 – इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों के आपस में टकरा जाने के बाद एक में आग लग गयी, जिससे 114 लोगों की मौत हो गई।
2001 – अंडमान और निकोबार कमान (भारत की एकमात्र क्वाड-सर्विस, इंटीग्रेटेड थिएटर कमान) का निर्माण हुआ।
2002 – पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का पुन: परीक्षण किया।
2003 – टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने ख़िताब पर कब्ज़ा जमाया ।
2003 का नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की शिरीन इबादी को देने की घोषणा की गई।
2004 – भारतीय गेहूँ पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द।
2004 – शांति का नोबेल पुरस्कार केन्याई पर्यावरणविद वांगरी मथाई को।
2005 – दक्षिण एशिया में आये एक भीषण भूकंप ने हज़ारों जानें ले लीं।
2007 – बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल क़ैद की सज़ा हुई।
2019 – भारत ने फ्रांस से पहला रफाल लड़ाकू विमान ग्रहण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस के मेरीनेक में विमान में उड़ान भरी।
2019 – तीन वैज्ञानिकों जेम्स पीबल्स, माइकल मेयर और दिदिअर क्वैलोज को भौतिकी के लिए 2019 का नोबेल पुरस्कार की घोषणा हुई।
2019 – मात्र 10 मिनट में 19 साल पुरानी जापानी पेंटिंग 177 करोड़ रुपए में बिक गई।
2019 – शनि के 20 नए चांद खोजे गए, अब 82 चंद्रमा हुए; बृहस्पति के 79 चंद्रमाओं से ज्यादा संख्या हुई।
2020 – UAE ने अपनी जनसंख्या से अधिक कोरोना टैस्ट किए , ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना।
2021 – नोबेल शान्ति पुरस्कार 2021 फिलीपीन्स की पत्रकार मारिया रेजा और रूस के पत्रकार दिमित्री मुरातोफ को देने की घोषणा हुई।
2021 – अफगानिस्तान के कुंदुज शहर की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान विस्फोट में लगभग 100 की मौत हुई।
2021 – टाटा सन्स ने 18 हजार करोड़ रुपये में एयर इंडिया के अधिग्रहण की नीलामी जीती।
2021 – जापान और भारत के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास जिमेक्स के 5 वें संस्करण का आयोजन अरब सागर में किया गया (06 से 08 अक्टूबर 2021)।
2021 – भारत सहित 136 देशों के समूह ने बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए कम से कम 15% कॉर्पोरेट कर दर लागू करने की ऐतिहासिक वैश्विक संधि पर हस्ताक्षर किए।
2022 – महाराष्ट्र के नासिक में हुए बस हादसे में 12 लोगों की मौत व लगभग 38 लोग घायल हुए।
2022 – रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पुल एक विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुआ।
2022 – राजस्थान के जोधपुर में गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेंडर में विस्फोट होने से 4 जिंदा जले व 16 बुरी तरह झुलस गए।
2022 – सरकार ने भारतीय वायु सेना में हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी दी।
2023 – वायुसेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल वीआर चौधरी ने भारतीय वायुसेना के नए ध्वज का अनावरण किया।
2023 – इजराइल ने हमास के खिलाफ औपचारिक रूप से युद्ध की घोषणा की।
2023 – अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में एक हिन्दू मंदिर का उद्घाटन किया गया।
2023 – भारत और सऊदी अरब के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
2023 – उत्तराखंड के नैनीताल में करीब 32 यात्रियों (हिसार , हरियाणा से) से भरी बस खाई में गिरने से 6 की मौत , अन्य घायल हुए।
2024 – रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने घोषणा की कि भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन को “कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क के साथ मशीन लर्निंग को सक्षम करने वाली मूलभूत खोजों और आविष्कारों के लिए” दिया जाएगा।
2024 – चुनाव परिणाम – जम्मू-कश्मीर में एनसी-कांग्रेस को पूर्ण बहुमत , हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक।
*8 अक्टूबर को जन्म👉*
1844 – बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता ।
1911 – वाइस एडमिरल रामदास कटारी एक भारतीय नौसेना अधिकारी थे। वह पद धारण करने वाले पहले भारतीय थे।
1919 – वल्लीलथ माधथिल माधवन नायर – एक भारतीय सिविल सेवक और राजनयिक थे।
1928 – ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज नील हार्वे का जन्म हुआ। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
1931 – पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य मणिपुर के पूर्व राज्यपाल।
1981 – मोना सिंह एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1998 – दिव्या काकरन भारतीय फ्रीस्टाइल कुश्ती खिलाड़ी।
*8 अक्टूबर को हुए निधन 👉*
1936 – प्रेमचंद, प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार, (जन्म 1880)।
1979 – संपूर्ण क्रांति के प्रणेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण।
1990 – कमलापति त्रिपाठी – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
2008 – केदार नाथ साहू – भारत के प्रसिद्ध लोक नृत्य कलाकार थे।
2020 – केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 की उम्र में निधन।
2021 – नेविसियन में जन्मे अंग्रेजी ड्रमर और पर्क्युसिनिस्ट एवरेट मॉर्टन का 71 वर्ष की आयु में निधन।
2022 – गेरबेन कार्स्टेंस, प्रसिद्ध डच सड़क साइकिल चालक की 80 वर्ष की आयु में स्ट्रोक की जटिलताओं से मृत्यु हो गई।
2023 – जापानी गायक-गीतकार शिनजी तनिमुरा (74) का निधन हुआ।
2023 – फ्रांसीसी शिक्षाविद, प्रोफेसर,वास्तुकार और इतिहासकार जैक्स ल्यूकन (75) का निधन हुआ।
2024 – कनाडाई आइस हॉकी लेफ्ट-विंग डॉन मार्शल (92) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी डेमोक्रेटिक राजनेता और साउथ डकोटा के सीनेटर टिम जॉनसन (77) का निधन हुआ।
*8 अक्टूबर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*
🌟 गुरु श्री रामदास जी जयंती (प्राचीनमतानुसार)।
🌟 उपन्यासकार श्री मुंशी प्रेमचंद (धनपत राय श्रीवास्तव) स्मृति दिवस।
🌟 भारतरत्न श्री जयप्रकाश नारायण पुण्यतिथि।
🌟 भारतीय वायुसेना स्थापना दिवस (93वाँ)।
🌟 अंडमान और निकोबार कमांड स्थापना दिवस (25 वाँ , 06 से 08 अक्टूबर का वर्णन)।
🌟 विश्व ऑक्टोपस दिवस (World Octopus Day)।
🌟 अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा निवारण दिवस (अक्टूबर का दूसरा बुधवार)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

