राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 01 अक्टूबर 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 01 अक्टूबर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 01 अक्टूबर 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 01 अक्टूबर 2025*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* आश्विन
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 19:02 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* पूर्वाषाढ़ा – 08:07 तक
*🌠पश्चात्-* उत्तराषाढा
*💫करण-* बालव – 06:40 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* अतिगण्ड – 24:34 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 06:13
*🌄सूर्यास्त-* 18:07
*🌙चन्द्रोदय-* 14:28
*🌛चन्द्रराशि-* धनु – 14:28 तक
*🌛पश्चात्-* मकर
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:10 से 13:39
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 आश्विन सुदी नवमी 19:02 तक पश्चात् दशमी शुरु , अक्टूबर माह प्रारम्भ , नवम नवरात्र माँ सिद्धिदात्री व्रत / पूजा , श्री दुर्गानवमी का व्रत (नवमी के लिए हवनादि आज ही करें) , महानवमी (पूजा , व्रत एवं बलिदान हेतु) , नवरात्र समाप्त , रथ नवमी , सर्वदोषनाशक रवियोग 08:06 से 09:35 तक , शस्त्रादि पूजा (देशाचारे) , उत्तराषाढा नक्षत्र में सरस्वती देवी के निमित्त बलिदान 08:17 के बाद , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली, अंतर्राष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस , राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जन्म दिवस , श्री जयदेवप्पा हलप्पा पटेल जयन्ती , भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) 9वाँ वार्षिक दिवस , सैन्य नर्सिंग सेवा स्थापना दिवस (भारत) , एकीकृत रक्षा स्टाफ (IDS)  मुख्यालय – 25वाँ स्थापना दिवस , सैन्य नर्सिंग सेवा स्थापना दिवस ( 100वाँ , भारत) , रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) वार्षिक दिवस (भारत) , राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस , नाईजेरिया का राष्ट्रीय दिवस  (एक अक्टूबर) , भारतीय पर्यटन विकास निगम  (आईटीडीसी) स्थापना दिवस , संघ लोक सेवा आयोग स्थापना दिवस , विश्व शाकाहारी दिवस व स्तन कैंसर जागरूकता माह (01 से 31अक्टूबर)।_*
*_🔅कल गुरुवार को  👉 आश्विन सुदी दशमी 19:12 तक पश्चात् एकादशी शुरु , नवरात्र पारणा , श्री विजयदशमी (दशहरा) पर्व , विजय मुहुर्त 13:57 से 14:41 तक , आयुद्ध पूजा / शमी पूजा / अपराजिता पूजा  / नीलकंठ दर्शन , दशमी राजाओं का पट्टाभिषेक , सीमोल्लंघन , शस्त्रादि पूजा (देशाचारे ) ,  बौधावतार , श्रवण नक्षत्र में सरस्वती देवी का विसर्जन  09:14 के बाद ।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यै-*
*रसुरैरमरैरपि  ।*
*सेव्यमाना सदा भूयात्*
*सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥*
*भावार्थ👉*
_सिद्धों,गन्धर्वों और देवताओं द्वारा सदा सेवा प्राप्त करने वाली माता सिद्धिदात्री हमें शुभ कार्यों में सफलता प्रदान करें।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*01 अक्टूबर 2025 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज मन खुश रहेगा। नौकरी में पदोन्नति या सम्मान के आसार हैं। कार्यक्षेत्र या घर पर व्यस्त रहने के योग हैं। आपको थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। आपके परिवार का कोई सदस्य आपके लिये मार्गदर्शक बनेगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। थकान महसूस होगी। आराम के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपको स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। दिन की शुरुआत में आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपको पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दुश्मन की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी समारोह का मुख्य हिस्सा बनने के पूर्ण योग हैं। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा। दूसरों की गलती अपने पर आ सकती है। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवन साथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित व्यक्ति अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके कर्मक्षेत्र, आपके सम्मान व आपके नाम पर पड़ने के आसार हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भाग्य आपके साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग आपसे थोड़े नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं।आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में आप का सम्मान बढेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे। और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी संवेदनशील होंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खऱाब कर सकता है। अपने जज्बात पर काबू रखें। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप करिअर से जुड़े फैसले खुद करें, बाद में इसका लाभ आपको मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। आज दोस्तों के साथ बाहर घूमना आपके मन को खुशी देगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आप उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आप अपना समय सही जगह उपयोग करने में कुछ हद तक सफल रहोगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*01 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1854 – भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।
1867 – कार्ल मार्क्स की प्रसिद्ध पुस्तक ‘दास कैपिटल’ प्रकाशित हुई।
1880 – हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।
1908 – फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक अमेरिकी उद्योगपति हेनरी फोर्ड ने टी कार का मॉडल प्रस्तुत किया।
1919- हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी।
1926 – भारतीय टुकड़ियों के लिए एक स्थायी नर्सिंग सेवा बनायी गयी और उसे इंडियन मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (आईएमएनएस) का नाम दिया गया।
1939 – जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।
1947 – पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य बने।
1949- चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।
1949 – जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा।
1953- आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।
1960 – नाइजेरिया ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ और आज के दिन को वहॉ राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1962 – संयुक्त राष्ट्र ने न्यू गुएना गणराज्य का नियंत्रण नीदरलैंड को सौंपा।
1967 – भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
1978 – लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।
1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।
1998 – श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।
2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।
2002 – एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
2003 – नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
2004 – इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।
2005 – इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु।
2006 – इज़रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आख़िरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।
2007 – जापान ने उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबन्धों को अगले छ: महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।
2008- आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया।
2015- ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।
2019 – देशी ( भारतीय ) फाइटर जेट तेजस ने विमानवाहक पोत से टेकऑफ और लैंडिंग का परीक्षण एक ही उड़ान में पास किया।
2020 – अंतर्राष्‍ट्रीय वृद्ध दिवस पर डॉ. हर्षवर्धन ने स्‍वस्‍थ वृद्धावस्‍था दशक (2020-2030) की शुरुआत की।
2020 – स्वदेशी रूप से निर्मित्त लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का लंबी रेंज पर स्थित एक टारगेट को भेदते हुए सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। यह परीक्षण 22 सितंबर 2020 को किए सफल परीक्षण की निरंतरता में केके रेंजेज (एसीसीएंडएस) में एमबीटी अर्जुन से किया गया।
2020 – भारत और म्‍यांमा के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विदेश कार्यालय स्‍तर के सलाह-मश्विरे के 19वें दौर की शुरुआत हुई।
2021 – तरल नैनो यूरिया का ड्रोन से छिड़काव करने का सफलता पूर्वक स्थल परीक्षण करके भारत नैनो यूरिया का वाणिज्यिक उत्पादन करने वाला दुनिया का पहला देश बना।
2021 – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर “SACRED पोर्टल” को चालू किया।
2022 – कानपुर एक्सीडेंट में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में गिरने से लगभग 26 की मौत व 20 घायल हुए।
2022 – प्रधानमंत्री ने भारत में 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2023 – मालदीव में हुए चुनाव में चीन समर्थक मोहम्मद मुइज को नया राष्ट्रपति चुनने की आधिकारिक घोषणा हुई।
2023 – तुर्की की पार्लियामेंट पर हुआ आतंकी हमला, 2 आतंकी मार गिराए गए।
2023 – दो दिवसीय प्रौद्योगिकी एवं भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
2024 – जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान हुआ।
2044 – थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में स्कूल बस में आग लगने से कम से कम 25 की मौत व 16 लोग घायल हुए।

*01 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1842 – एस. सुब्रह्मण्य अय्यर- स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता।
1847 – भारत के स्वाधीनता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाली थियोसोफिकल सोसायटी की सदस्य ऐनी बेसेंट का लंदन में जन्म हुआ।
1894 – एस आर दास भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
1895 – लियाक़त अली ख़ाँ – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री।
1901- प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1904 – ए. के. गोपालन – केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी ।
1906 – महान पार्श्व गायक गायक सचिन देव बर्मन का जन्म कोमालिया (बांग्लादेश) में हुआ।
1919 – मजरूह सुल्तानपुरी – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार ।
1924 – जिमी कार्टर – अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति ।
1927 – शिवाजी गणेशन – प्रसिद्ध तमिल अभिनेता ।
1928 – सूरज भान – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता ।
1930 – जयदेवप्पा हलप्पा पटेल कर्नाटक के 15 वें मुख्यमंत्री थे।
1938 – माइकल फ़रेरा – भारत के महान् बिलियर्ड्स खिलाड़ी।
1945 – रामनाथ कोविंद – भाजपा के राजनेता व भारत के पूर्व राष्ट्रपति।
1951 – जी.एम.सी. बालायोगी – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ।
1952 – शारदा सिन्हा बिहार की एक लोकप्रिय गायिका।
1954 – पुरुषोत्तम रूपाला राज्य सभा सांसद (2016)।
1966 – त्रिलोक सिंह ठकुरेला – राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत ।
1975 – सचिन देव बर्मन – बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक ।
1995 – गुरदीप सिंह पंजाब के खन्ना शहर के रहने वाले एक भारतीय भारोत्तोलक।

*01 अक्टूबर को हुए निधन👉*

184 – फ़्रांस के प्रसिद्ध कवि और लेखक पीयर कारनेली (78) का निधन हुआ। इन्हें फ़्रांस में नाटक लिखने के मैदान का पितामह व क्लासिकल नाटक का संस्थापक कहा जाता है।
1979 – चन्दन सिंह गढ़वाली – भारत के क्रांतिकारी।
2001 – सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी – उड़ीसा के जानमाने राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार थे।
2004 – अमेरिकी फोटोग्राफर रिचर्ड एवेडन का निधन हुआ।
2012 – मिस्र / अंग्रेजी इतिहासकार और लेखक एरिक हॉब्सबाम का निधन हुआ।
2022 – सुजलॉन एनर्जी के संस्थापक तुलसी तांती (64) का कार्डियक अरेस्ट से निधन हुआ।
2023 – दक्षिण अफ़्रीकी ड्रमर, संगीतकार और बैंडलीडर जूलियन बहुला (84) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फ़ुटबॉल खिलाड़ी रस फ़्रांसिस (70) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी अंडरवाटर फ़ोटोग्राफ़र, सिनेमैटोग्राफ़र और निर्देशक जॉर्डन क्लेन (98) का निधन हुआ।

*01 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 अंतर्राष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस।
🔅 राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जन्म दिवस।
🔅 श्री जयदेवप्पा हलप्पा पटेल जयन्ती।
🔅भारतीय दिवाला एवं शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) 9वाँ वार्षिक दिवस।
🔅  सैन्य नर्सिंग सेवा स्थापना दिवस (भारत)।
🔅 एकीकृत रक्षा स्टाफ (IDS)  मुख्यालय – 25वाँ स्थापना दिवस।
🔅  सैन्य नर्सिंग सेवा स्थापना दिवस (100वाँ , भारत)।
🔅 रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) वार्षिक दिवस (भारत)।
🔅 राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस।
🔅 नाईजेरिया का राष्ट्रीय दिवस  (एक अक्टूबर)।
🔅 भारतीय पर्यटन विकास निगम  (आईटीडीसी) स्थापना दिवस।
🔅संघ लोक सेवा आयोग  स्थापना दिवस।
🔅 विश्व शाकाहारी दिवस।
🔅 स्तन कैंसर जागरूकता माह (01 से 31अक्टूबर)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button